राजस्थान में 19 हजार स्कूलों को थी मरम्मत की जरूरत, हादसों के बाद सरकार ने जारी किए 169 करोड़

Rajasthan News

राजस्थान में 19 हजार स्कूलों को थी मरम्मत की जरूरत, हादसों के बाद सरकार ने जारी किए 169 करोड़
Rajasthan SchoolsRajasthan GovernmentRajasthan School Collapse
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

पिछले कुछ दिनों में स्कूलों में हुए हादसों के बाद राजस्थान सरकार ने 1936 स्कूलों की मरम्मत के लिए 169 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

राजस्थान में झालावाड़ में जर्रर स्कूल के ढहने से हुई सात बच्चों की मौत के बाद से राजस्थान में आए दिन स्कूलों की छत और दीवार गिर रहे हैं. जैसलमेर में भी स्कूल का गेट गिरने से एक बच्चे की मौत के बाद राजस्थान सरकार ने आदिवासी और बॉर्डर इलाके समेत आधा दर्जन जिलों में बारिश के मौसम में स्कूल ही बंद करने का फैसला किया है.

राजस्थान में करीब आठ हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनमें मरम्मत की जरूरत है. लगातार हो रहे हादसों के बाद 1936 स्कूलों की मरम्मत के लिए 16952.95 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है. हालांकि, अभी तक 194 करोड़ जारी हुए हैं.बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे आदिवासी इलाकों में जब जिला प्रशासन ने स्कूलों की स्थिति के बारे में पता किया तो पता चला कि इस इलाके में आधे स्कूल जर्जर हैं इसके बाद तय किया गया कि आधे बारिश के मौसम में दोनों जिलों के स्कूल बंद रहेंगे. इसी तरह झालावाड़ की घटना के बाद कोटा संभाग के कोटा, बारां और झालावाड़ में भी आगामी आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया गया है.19 हजार स्कूलों को मरम्मत की जरुरतराजस्थान विधानसभा में पिछले साल सरकार ने आंकड़ा रखा था कि 19706 स्कूलों के 47933 कमरों के मरम्मत की जरूरत है. हैरानी कि बात ये है कि पिछले 25 सालों में 10 साल के वसुंधरा सरकार के शासन और 15 साल के अशोक गहलोत सरकार के शासन में इन स्कूलों की मरम्मत के लिए कुछ भी नहीं किया गया. Advertisement वहीं, स्कूलों की मरम्मत होने तक जर्जर स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है. कहीं पूरे जिले में तो कहीं स्कूलों में छुट्टी रहेगी. जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत होने तक कंटेनर की व्यवस्था कराई जाए. कंटेनर में ही क्लास लगाई जाएंगी.शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारीराजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब जिन स्कूलों की मरम्मत होगी, उनकी ऑडिट के बाद स्कूलों पर लिखा जाएगा कि बिल्डिंग की अवधि कब तक के लिए है. इसके साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने झालावाड़ की घटना के बाद फोन करके दिल्ली बुलाया है. ऐसे में राजस्थान के जर्जर स्कूलों के लिए केंद्र भी सहायता देने को राजी हो गया है.साथ ही मदन दिलावर ने अपने बयानों को लेकर हो रही राजनीतिक पर कहा है, 'मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. मैंने ये नहीं कहा था कि मैं अपने पैसे से स्कूल की मरम्मत नहीं करा सकता हूं. पत्रकारों ने पूछा कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत कब तक हो जाएगी तो हमने जल्द ऐसा किया जाने की बात कही थी. फिर पत्रकारों ने पूछा कि मरम्मत कब तक हो जाएगी तो हमने कहा कि सरकारी बजट से लेकर टेंडर और शुरुआत में कुछ वक्त लगता है, लेकिन फिर भी हमने कहा के मिनिमम टाइम में काम करना है. ऐसे हम किसी को सरकारी पैसे 10 लाख रुपये निकालकर स्कूल बनाने के लिए देंगे तो हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लग जाएंगे. Advertisement एक के बाद हो रहे हादसेपहले झालावाड़ में पंचायत के स्कूल की दीवार गिरी, जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल है. झालावाड़ की घटना के चार दिन बाद जैसलमेर के बीजेपी विधायक छोटू सिंह के गांव पूनमनगर में स्कूल के गेट के पत्थर के नीचे दबकर पहली कक्षा के छात्र अरबाज़ की मौत हो गई. इसके बाद आगामी आदेश तक जैसलमेर में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिसमें बारिश की वजह से सुरक्षा जांच के बाद ही इसे खोला जाएगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rajasthan Schools Rajasthan Government Rajasthan School Collapse Rajasthan School Collapse Details Rajasthan School Collapse In Jhalawar Repair Of Rajasthan Schools

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 83,750 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों...सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 83,750 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों...शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 12,594 करोड़ के शेयर खरीदे 27 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,397.02 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 588.
Read more »

दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का सख़्त ऐतराज़, तिब्बती लोगों ने क्या कहादलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का सख़्त ऐतराज़, तिब्बती लोगों ने क्या कहादलाई लामा ने बुधवार को कहा कि उनके बाद भी दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी, हालाँकि चीन ने कहा है कि इस प्रथा को चीनी सरकार की मंज़ूरी की ज़रूरत है.
Read more »

'मोदी-ट्रंप दोस्ती' खोखली साबित हुई', कांग्रेस ने गिनाए ये चार सबूत'मोदी-ट्रंप दोस्ती' खोखली साबित हुई', कांग्रेस ने गिनाए ये चार सबूतजयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में गलवान झड़प के बाद चीन को क्लीन चिट दी थी और उसी दिन से भारत की विदेश नीति कमजोर हो गई।
Read more »

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांचझालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांचराजस्थान में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। यह ऑडिट 2021 में जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और 2016 के आपदा प्रबंधन निर्देशों के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की सुरक्षा जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई...
Read more »

'आयुष्मान भारत' योजना से क्यों दूर भाग रहे प्राइवेट अस्पताल? IMA ने बताई वजह'आयुष्मान भारत' योजना से क्यों दूर भाग रहे प्राइवेट अस्पताल? IMA ने बताई वजहसंसद में सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आंकड़े पेश किए। इस योजना के तहत 9.84 करोड़ अस्पतालों को 1.
Read more »

राजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्टराजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्टराजस्थान शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राज्य में 2,7100 स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग में मंजूरी के लिए लंबित है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:05