Rajasthan heatwave intensifies, western districts near 40°C. Follow Dainik Bhaskar. पश्चिमी जिलों में पारा सामान्य से 9 डिग्री तक ऊपर दर्ज, सुबह से झुलसाने वाली गर्मी; अगले सप्ताह गर्मी बढ़ेगी, पारा 40 पार जाने की संभावना।
राजस्थान, गुजरात और इससे लगते पाकिस्तान के एरिया पर बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम ने राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी कर दी है। दिन में आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश तेज हो गई है। पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.
8 और जैसलमेर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर में भी कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अगामी एक सप्ताह के पूर्वानुमान में गर्मी और तेज होने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई गई है।पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जोधपुर, बीकानेर संभाग के 7-8 जिलों में शनिवार को दिनभर तेज और झुलसाने वाली गर्मी रही। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर और जैसलमेर में रही। जोधपुर, पाली में अधिकतम तापमान 38.2, श्रीगंगानगर में 38.1, चित्तौड़गढ़ में 38.4, पिलानी में 38.1 और बीकानेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 37.7, उदयपुर में 36.8, अजमेर में 36.3, कोटा, जयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन सभी शहरों के अलावा वनस्थली , झुंझुनूं, अलवर, भीलवाड़ा में भी गर्मी तेज है, जहां अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है।प्रदेश में अचानक गर्मी बढ़ने के कारण लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। श्रीगंगानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री, पिलानी में 9.3, जैसलमेर में 8.1, बीकानेर में 7.3, चूरू, सीकर में 6.5, बाड़मेर में 6.3, जोधपुर, जयपुर में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।राज्य में दिन में तेज गर्मी रहने के बाद लोगों को रात में राहत है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। दौसा, पाली, सिरोही, माउंट आबू , चूरू, चित्तौड़गढ़, सीकर, अलवर में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। शनिवार रात में सबसे ज्यादा ठंडक फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है। इस बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 10-11 मार्च से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव चल सकती है।पायलट ने खुद का साफा विधायक भाकर को पहनाया; राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों बोले- ये 'जलन' कुछ भी नहींबांसवाड़ा-झालावाड़ जिले में सबसे ज्यादा लोग, जानिए- क्या है कारणराजस्थान में झुलसाने वाली तेज गर्मी,तापमान 40 के पास आयामार्च की शुरुआत में तेज गर्मी, राजनांदगांव में 38° पाराउत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसारMP में जहरीले कफ सिरप केस में 2 डॉक्टर गिरफ्तारमहामारी से बचाने वाले जैन-संत की चादर के दर्शनउत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसारहरियाणा के 3 शहरों में तापमान 35 डिग्री पार
Western Districts Temperature Mercury 40C Heat Increase Next Week Rajasthan Weather Gujarat Heat Pakistan Heat Rajasthan News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवरिया शिक्षक आत्महत्या: फरार BSA-लिपिक पर 10 हजार इनाम, 16 लाख रिश्वत का आरोपशिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में फरार देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
Read more »
ईरान-इजरायल जंग के बीच CBSE ने पश्चिमी एशियाई देशों में रद्द कीं कक्षा 10 की परीक्षाएंकक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से 11 मार्च के बीच होनी थीं। 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को पहले ही रद्द किया जा चुका है।
Read more »
MP-राजस्थान में तापमान 39°C तक पहुंचा: हिमाचल के मैदानी इलाकों और गुजरात में हीट-वेव का अलर्ट; पहाड़ों पर क...North India heatwave alert for Himachal plains & Gujarat. IMD predicts temperatures to cross 40°C soon.
Read more »
होली पर 40 करोड़ की शराब गटक गए नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग, देसी दारू की डिमांड के आगे अंग्रेजी फेलHoli Liquor Sales Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में होली के मौके पर शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। एक से तीन मार्च के बीच करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बिकी।
Read more »
पाकिस्तान में PTI के 47 नेताओं और समर्थकों को अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा, क्या है मामला?पाकिस्तान में 47 पीटीआई नेताओं और समर्थकों को 9 मई 2023 के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मामले में 10-10 साल कैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Read more »
40 साल से लापता सैनिक की खोज के लिए इजरायली सेना ने चलाया विशेष ऑपरेशन: प्रधानमंत्री नेतन्याहू40 साल से लापता सैनिक की खोज के लिए इजरायली सेना ने चलाया विशेष ऑपरेशन: प्रधानमंत्री नेतन्याहू
Read more »
