ईरान-इजरायल जंग के बीच CBSE ने पश्चिमी एशियाई देशों में रद्द कीं कक्षा 10 की परीक्षाएं

CBSE News

ईरान-इजरायल जंग के बीच CBSE ने पश्चिमी एशियाई देशों में रद्द कीं कक्षा 10 की परीक्षाएं
Middle East TensionViolence In Middle East
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 68%

कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से 11 मार्च के बीच होनी थीं। 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को पहले ही रद्द किया जा चुका है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशिया के कई देशों में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला क्षेत्र में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। मस्कट में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।मस्कट में भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीबीएसई का सर्कुलर शेयर किया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों को खाड़ी देशों में परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव की जानकारी दी गई। सर्कुलर के अनुसार, यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों पर असर डालेगा।.

कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से 11 मार्च के बीच होनी थीं। 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को पहले ही रद्द किया जा चुका है। सीबीएसई ने कहा कि पश्चिमी एशिया में कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम कैसे घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।इसी बीच, शनिवार को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी टाल दी गई है। टाली गई परीक्षा की नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। बोर्ड ने आगे कहा कि वह 7 मार्च को मौजूदा हालात की समीक्षा करेगा और 9 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में आगे के निर्देश जारी करेगा।.सीबीएसई ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहें और आगे के अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणाओं को ध्यान से फॉलो करें।छात्रों से यह भी कहा गया है कि वे अपने स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहें, सिर्फ आधिकारिक सीबीएसई नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। कोई भी परीक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए अनौपचारिक स्रोतों या अफवाहों पर निर्भर न रहें।.28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान में कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए, जिसमें शहर के सेंटर में मौजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई भी मारे गए। इसके बाद ईरान ने तेल अवीव और इजरायल में दूसरी जगहों के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस और डिप्लोमैटिक मिशन को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए।ईरानी हमलों ने पड़ोसी देशों में आम नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचाया, जिसमें सऊदी अरब में एक ऑयल रिफाइनरी और दुबई में एक लग्जरी होटल शामिल हैं। इन हमलों से एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का डर बढ़ गया है, जिसमें और भी पश्चिमी एशियाई देश शामिल हो सकते हैं।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Middle East Tension Violence In Middle East

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांग्लादेश चुनाव के बाद हुई हिंसा में 10 की मौत, 476 घायल: रिपोर्टबांग्लादेश चुनाव के बाद हुई हिंसा में 10 की मौत, 476 घायल: रिपोर्टबांग्लादेश चुनाव के बाद हुई हिंसा में 10 की मौत, 476 घायल: रिपोर्ट
Read more »

CBSE ने जारी किया कक्षा नौ के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम, साइंस में PCB संग अर्थ साइंस भी पढ़ेंगे विद्यार्थीCBSE ने जारी किया कक्षा नौ के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम, साइंस में PCB संग अर्थ साइंस भी पढ़ेंगे विद्यार्थीएनसीईआरटी ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 9 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम का मसौदा जारी किया है, जो 2026-27 से लागू होगा। इसमें रटने के बजाय कौशल-आधारित सीखने, व्यावहारिक समझ और भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर दिया गया है। विज्ञान विषय में अब भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के साथ पृथ्वी विज्ञान भी पढ़ाया जाएगा। पाठ्यक्रम में बहु-विषयक दृष्टिकोण और...
Read more »

मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल भी बदलामिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल भी बदलामध्य पूर्व के कई देशों में जारी हालात को देखते हुए CBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कक्षा 10 की 7 से 11 मार्च तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. वहीं 7 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
Read more »

CBSE: जंग के हालात देख सीबीएसई का बड़ा फैसला, पश्चिम एशिया में इस तारीख तक परीक्षाओं पर रोक; जानें ताजा अपडेटCBSE: जंग के हालात देख सीबीएसई का बड़ा फैसला, पश्चिम एशिया में इस तारीख तक परीक्षाओं पर रोक; जानें ताजा अपडेटCBSE Exam Cancelled In West Asia: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने पश्चिम एशिया, यानी मध्य-पूर्व के कुछ देशों में मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला लिया
Read more »

युद्ध के चक्कर में रद्द हुई सीबीएसई 10वीं परीक्षा, अब कैसे बनेगा रिजल्ट?युद्ध के चक्कर में रद्द हुई सीबीएसई 10वीं परीक्षा, अब कैसे बनेगा रिजल्ट?CBSE Class 10 Exam Cancelled: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बिगड़ते हालातों के बीच सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. अब बिना पेपर दिए ही सीबीएसई रिजल्ट तैयार किया जाएगा. वहीं 12वीं के एग्जाम फिलहाल टाल दिए गए हैं. सात देशों के हजारों स्टूडेंट्स सीबीएसई के इस फैसले से प्रभावित होंगे.
Read more »

देवरिया शिक्षक आत्महत्या: फरार BSA-लिपिक पर 10 हजार इनाम, 16 लाख रिश्वत का आरोपदेवरिया शिक्षक आत्महत्या: फरार BSA-लिपिक पर 10 हजार इनाम, 16 लाख रिश्वत का आरोपशिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में फरार देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:22:06