राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले नेता पर ओछी मानसिकता वाली टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी."
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पांच अन्य नेताओं को शुक्रवार को पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया. राज्य विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुल 6 कांग्रेस विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है.
Advertisementराजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में सरकार की योजना 'लखपति दीदी' के बारे में बता रहे थे. मंत्री ने इंदिरा गांधी के कथित संदर्भ में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 'आपकी दादी के नाम' पर योजनाएं चलाई जाती थीं. इस पर हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने स्पीकर वासुदेव देवनानी से मंत्री की टिप्पणी को हटाने की मांग की.कई बार बाधित हुई कार्यवाहीविधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग नहीं मानी, जिससे हंगामा शुरू हो गया. हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी. जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अमीन कागज़ी, रामकेश मीना, हाकम अली सहित 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव पारित होने के बाद विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.Advertisementनिलंबन के विरोध में कांग्रेस नेता राजस्थान विधानसभा के अंदर धरने पर बैठ गए. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों के निलंबन को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा.उन्होंने कहा, "पहले तो बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की और फिर इसके लिए माफी न मांगने पर विरोध जताने वाले कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया. इससे पता चलता है कि राजस्थान विधानसभा में भी लोकसभा और राज्यसभा जैसा ही तरीका अपनाया जा रहा है. जिस तरह वहां अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सांसदों को निलंबित किया जाता है, वैसा ही यहां भी किया गया है."यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में iPads को पेपर स्टैंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे विधायक, 4 खराब, स्पीकर को करनी पड़ी ये अपील'क्या यह ध्यान भटकाने की कोशिश...'अशोक गहलोत ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर मंत्री जी को प्रश्नकाल के दौरान अपने जवाब के अलावा इस तरह की टिप्पणी करने की क्या जरूरत थी? देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले नेता पर इस तरह की ओछी मानसिकता वाली टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी."उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि पूरी सरकार तमाशा बन गई है. सरकार के पास एक साल में गिनाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए विपक्ष के नेता को अभिभाषण के दौरान अपनी नाकामियों को उजागर करने की अनुमति नहीं दी गई."Advertisementअशोक गहलोत ने कहा, "अब हमारे प्रदेश अध्यक्ष सहित दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है. क्या यह बजट पर चर्चा से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं है?" ये भी देखें
Mlas Suspended Budget Session राजस्थान राजस्थान विधानसभा अशोक गहलोत बजट सत्र कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश बजट सत्र होली के बाद तक चलेगा!उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के चौथे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। सत्र दो चरणों में होगा और होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी।
Read more »
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 18 फरवरी से, अधिसूचना जारीUttarakhand Assembly Budget Session उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 18 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा। इस वर्ष के पहले सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी । सत्र के दौरान प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सत्र के 24 फरवरी तक चलने के संकेत दिए...
Read more »
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू: हंगामेदार सत्र की आशंकाउत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा और 5 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की योजना बना है।
Read more »
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 11 दिन तक चलेगाउत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाला है। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
Read more »
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र: बीजेपी विधायकों को 30 दिनों के लिए निलंबितपश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी विधायकों पर कार्रवाई की गई है।
Read more »
उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू, ई-विधानसभा में होगा पहला सत्रउत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र आज मंगलवार से राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। 20 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेगी। पहली बार सत्र ई-विधानसभा में होगा।
Read more »
