Cold wave alert issued for 11 districts of Rajasthan, including Jaipur and Alwar; weather update.
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 3-4 दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। साथ ही, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।शुक्रवार सुबह से जयपुर सहित आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने से ग्रामीण इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। सीकर, जयपुर, नागौर समेत कई शहरों में तापमान में दो दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सीकर में कई जगह बर्फ की पतली परत जम गई।फतेहपुर में 1.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं के अलावा नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर, भरतपुर के इलाकों में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और उनके आसपास के जिलों में आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छाए रहे। सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, अलवर समेत कई शहरों में सुबह-शाम के साथ दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के पास फतेहपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, सीकर, गंगानगर, नागौर के ग्रामीण इलाकों में गलन भरी सर्दी रही। यहां खेतों में ओस की बूंदें जम गईं।गुरुवार को राजधानी जयपुर समेत कुछ शहरों में सर्दी के इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। जयपुर में कल न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 1.9, सीकर में 3, कोटा में 8.2, बारां में 5.8, फतेहपुर में 1.6, करौली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इन सभी शहरों का कल सीजन का सबसे कम तापमान था।राज्य में ठंडी हवाओं का असर इतना तेज है कि दिन में तेज धूप रहने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच रहा है। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!MP में 4°C से नीचे पारा, पचमढ़ी सबसे ठंडाहरियाणा में 30 दिसंबर तक शीतलहर के आसारऔरंगाबाद में दिन-रात के टेम्प्रेचर में 1 डिग्री का अंतरबनारस में चल रही पछुआ हवा, कड़ाके की ठंड
Including Jaipur And Alwar Weather Update.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान -17°C: MP के इंदौर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; बिहार में...IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Alert | uttarakhand himachal pradesh snowfall Rainfall
Read more »
इंदौर में पारा 4.5ºC, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: राजस्थान के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम; उत्तराखंड में...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP indore Bihar Cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall Rainfall
Read more »
राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, सड़कों पर 10 मीटर देखना भी मुश्किल; ...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh old Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall Rainfall
Read more »
MP में भीषण कोहरा, 50m दूर देखना मुश्किल: यूपी में 4 दिनों में 110 गाड़ियां टकराईं; राजस्थान के 20 शहरों म...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली द...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
उत्तर प्रदेश में कोहरे-कोल्ड डे का रेड अलर्ट: MP-उत्तराखंड में कोल्ड वेव की चेतावनी; राजस्थान में तापमान 3....IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
