राजद सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप
पटना, 18 जुलाई । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के वोट चोरी वाले बयान का राजद सांसद मनोज झा ने समर्थन किया है। झा ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। Advertismentराजद सांसद का दावा है कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से खासकर दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, और अल्पसंख्यक समुदायों के मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे उनकी मतदान की भागीदारी प्रभावित हो सकती है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आयोग जो 11 दस्तावेज मांग रहा है, वो दे पाना सभी के लिए संभव नहीं है। बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को कहा जा रहा है कि 25 दिन के भीतर दस्तावेज दाखिल कराएं। 25 दिन में क्या संभव है? राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने तो आयोग पर वोट चोरी करने की छोटी सी संज्ञा दी है। इसे तो दिनदहाड़े डकैती कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन किसी के इशारे पर आयोग ने अपनी कार्यशैली को पूरी तरह से तब्दील कर लिया है। पीएम मोदी के बिहार दौरे पर राजद सांसद ने कहा कि चुनाव है तो पीएम बिहार आएंगे, इसमें नई बात नहीं है। क्या कहूं, मुझे उनसे कोई उम्मीद नहीं है। चुनावी साल में पीएम का बिहार आना स्वाभाविक है, लेकिन जनता चाहती है कि वह राज्य में बढ़ते अपराधों पर भी बोलें। पटना के एक अस्पताल में खुलेआम गोलीबारी की घटना हुई, जहां पांच लोग बिना चेहरा ढके गोलीबारी कर फरार हो गए। राजद सांसद ने ऐसी घटनाओं को रोजमर्रा की समस्या बताया और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने यह भी तंज कसा कि भाजपा गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपराध होने पर तुरंत जांच कमेटी भेजती है, लेकिन बिहार के लिए दिल्ली से अब तक कोई कमेटी नहीं आई। उन्होंने सुझाव दिया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बिहार की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और यहां भी कमेटी गठित करनी चाहिए। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। हालांकि, सत्ता पक्ष का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ सरकार किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं कर रही है। --आईएएनएस डीकेएम/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंबेडकर मेरे दिल में हैं... पीएम मोदी ने बाबा साहब का नाम लेकर लालू पर साधा निशाना, लेकिन बयान में छिपा गहरा राजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर बीआर अंबेडकर के चित्र का अनादर करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद दलितों का सम्मान नहीं करता है।
Read more »
असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है'एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीक़े से एनआरसी लागू कर रहा है.
Read more »
'अनपढ़ तुम वैसे हो...', राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की पढ़ाई-लिखाई पर किया कमेंट, बोले- 4 रुपये देख नीयत बदल गईएक्टर राजा चौधरी ने अपनी पहली पत्नी श्वेता तिवारी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने श्वेता को 'अनपढ़' कहा और बेटी पलक को परिवार से दूर करने का आरोप लगाया। रा
Read more »
आंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगायाआंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया
Read more »
हमें चुनाव आयोग में प्रवेश के लिए नियम बताए गए... बिहार वोटर लिस्ट पर 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने कही ये बातइंडिया गठबंधन के 11 दलों के नेता चुनाव आयोग से मिले। उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चिंता जताई। उनका आरोप है कि पुनरीक्षण में 20 फीसदी लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। नेताओं ने चुनाव आयोग के नए निर्देशों का भी विरोध किया। राजद नेता मनोज झा ने इस कवायद पर सवाल...
Read more »
राकेश टिकैत ने भाजपा पर साधा तंज, बिहार चुनाव पर लगाई भविष्यवाणीभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर धांधली और जनादेश का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार चुनाव में विपक्ष को जीत का दावेदार बताया।
Read more »
