राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने मनाई शादी की पहली एनिवर्सरी, शेयर किए यादगार पल
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने मनाई शादी की पहली एनिवर्सरी, शेयर किए यादगार पलमुंबई, 3 अक्टूबर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को एक साल हो गया। शादी की पहली एनिवर्सरी के अवसर पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति के साथ जुड़े कुछ यादगार लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है, इसमें वह अपनी शादी की पहली सालगिरह के कुछ पलों को इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने रील शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, तेरे ही हम हैं राघव चड्ढा। दरअसल, परिणीति अपने पति के साथ शादी की पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए पिछले महीने मालदीव गए थे। यहां दोनों ने छुट्टियों को खूब इंजॉय किया। इस दौरान वह एक-दूसरे के हाथ पकड़े हुए बीच पर घूमते हुए नजर आए।उन्होंने मालदीव के खाने का भी जमकर लुत्फ उठाया। परिणीति ने कुछ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, कल हमारा दिन शांत रहा, सिर्फ हम दोनों ही थे, लेकिन हमने आप सभी की हर शुभकामनाओं और संदेशों को भी पढ़ा। मैं आभारी हूं। परिणीति ने अपने पति की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, मैंने एक परफेक्ट जेंटलमैन, बुद्धू दोस्त, संवेदनशील साथी और मैच्योर पति से शादी की है, थैंक यू गॉड। हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करती है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, हम जल्दी क्यों नहीं मिले? हैप्पी एनिवर्सरी राघव चड्ढा, हम एक हैं। वहीं, राघव ने भी अपनी पत्नी के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने कहा, एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने शादी की कसमें खाई थीं। काश हम पहले मिल पाते। आपने हर दिन को इतना खास बना दिया है, चाहे वह घर पर शांत पल हों या दुनिया भर का रोमांच। उन्होंने आगे कहा, इस साल को इतना यादगार बनाने के लिए धन्यवाद। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि भविष्य में हमारे लिए क्या है? पहली सालगिरह मुबारक, माई लव।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राघव की बांहों में परिणीति, एनिवर्सरी पर कपल का रोमांस, पति पर लुटाया प्यारपरिणीति-राघव ने शादी की पहली एनिवर्सरी को एकांत में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए सिलेब्रेट किया.
Read more »
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने मालदीव में मनाई शादी की पहली सालगिरहपरिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने मालदीव में मनाई शादी की पहली सालगिरह
Read more »
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को पूरा हुआ 1 साल, शेयर की रोमांटिक फोटोज, जानें कहां मनाई एनिवर्सरीपरिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी को एक साल पूरा हो गया है. बीते मंगलवार 24 सितंबर को कपल की पहली वेडिंग एनिवर्सरी थी और दोनों इस मौके पर विदेश घूमने गए थे. उन्होंने विदेश में अपने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं.
Read more »
राघव की बाहों में Parineeti Chopra, शादी की पहली सालगिरह को कपल ने यूं किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरेंपरिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra की राघव चड्ढा से शादी काफी सुर्खियों में रही थी। बहन प्रियंका चोपड़ा और आप के नेताओं के बीच कपल ने सात फेरे लिए थे। 24 सितंबर को परिणीति की शादी की पहली सालगिरह थी। एक्ट्रेस ने अपने इस खास पल को राघव के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की...
Read more »
राघव चड्ढा की बाहों में यूं खोई दिखीं Parineeti Chopra, राजनेता पति संग समुद्र किनारे दिखा गजब का रोमांसपरिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका पति राघव संग रोमांस देखने को मिल रहा है.
Read more »
मालदीव में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने ऐसे मनाई एनिवर्सरी, एक्ट्रेस बोलीं- हम और जल्दी क्यों नहीं मिले?बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एनिवर्सरी के खास पलों की झलकियां दिखाईं। परिणीति ने राघव के लिए प्यार भरा मेसेज लिखा जिसपर राघव ने भी उनपर खूब सारा प्यार बरसाया है।
Read more »
