रांची में 26 जून से 7 जुलाई तक जगरनाथपुर में रथयात्रा और मेला आयोजित होगा। बड़ी भीड़ के कारण, शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। धुर्वा सहित कई क्षेत्रों में बड़े और सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, और विभिन्न मार्गों को डायवर्ट किया गया है। मेले में आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस...
जागरण संवाददाता, रांची। शहर में 26 जून से सात जुलाई तक जगरनाथपुर में रथयात्रा व मेला का आयोजन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसमें दूर-दूर से लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेले के दौरान रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रूट डायवर्ट किया गया है। मेले में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान अतिरिक्त जवान व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। 26 जून से सात जुलाई तक धुर्वा में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित 1.
26 जून से सात जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड व पुराना विधानसभा रोड में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 2. 26 जून से सात जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक तक सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 3. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 4. शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 5. प्रभात तारा तीन मुहानी से जगरनाथपुर बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। लोग इस रूट का करेंगे प्रयोग 1. रिंग रोड से आने वाले वाहन जो शहर की ओर आना चाहते हैं, वैसे वाहन तिरिल मोड़, जेएससीए स्टेडियम, प्रभात तारा, शालीमार बाजार होते हुए शहर की ओर आएंगे। 2. धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक हटिया, सिंह मोड़ से बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जाएंगे। इन जगहों पर पार्क होंगे वाहन 1. तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर की ओर से आने वाले वाहन धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान व प्रभात तारा मैदान में पार्क होंगे। 2. बालालौंग/धुर्वा बस स्टैंड, न्यू हाईकोर्ट की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क होंगे। 3. नया सराय, न्यू विधानसभा रोड की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे। 4. अरगोड़ा, बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन शहीद चौक मैदान, विधानसभा मैदान में पार्क होंगे। 5. धुर्वा सेक्टर 1,2 की ओर से आने वाले वाहन मोसिबाड़ी गोलचक्कर के बगल में स्थित खाली मैदान में पार्क होंगे।
Jagannathpur Mela Dhurwa Traffic Management Ranchi Mela Dates Jagannathpur Rath Yatra Traffic Diversion Ranchi Mela Parking Locations Dhurwa Vehicle Restrictions Ranchi Event Road Closures
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 29 मई को कई रास्ते रहेंगे बंदपटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 29 मई को कई रास्ते रहेंगे बंद
Read more »
Bahraich Lakkar Shah Mazar Mela: दरगाह मेले के बाद लक्कड़ शाह मेले पर रोक, 16 सदी से चल रही परंपरा थमीराजीव शर्माबहराइच: यूपी के बहराइच में गाजी मियां की मजार पर लगने वाले मेले पर रोक लगाने के बाद लक् Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Delhi Traffic: मूलचंद चौक पर क्रॉस ट्रैफिक मूवमेंट की शुरुआत, कई रूट पर रहेगा डायवर्जन; एडवाइजरी जारीदिल्ली के मूलचंद चौक पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए क्रॉस ट्रैफिक मूवमेंट शुरू किया गया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर एम्स-आश्रम मार्ग पर अंडरपास और जे.बी.
Read more »
लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले मेले पर लगाम, बहराइच में गाजी मियां की दरगाह के बाद एक और मेला बैनराजीव शर्माबहराइच: यूपी के बहराइच में गाजी मियां की मजार पर लगने वाले मेले पर रोक लगाने के बाद लक् Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मंदिर के पास की जमीन पर सरना स्थल का दावा, 25 नामजद और 500 अज्ञात पर FIRSarna Sthal Land Dispute: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सरना स्थल और महादानी मंदिर के पास ज़मीन की घेराबंदी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद भड़क गया.
Read more »
नौकरी की इच्छा से जर्मनी आने वाले भारतीयों के लिए बहुत सही मौकाजर्मनी में भारतीय नागिरिकों के माइग्रेशन को लेकर पॉलिसी क्या रहने वाली है। साथ ही ऐसे में यूरोपीय यूनियन और भारत के संबंधों को लेकर आगे की दिशा कैसी रहेगी?
Read more »
