LPG Gas Crisis : दिल्ली में डायरेक्टर-प्रोग्राम्स सीईईडब्ल्यू शालू अग्रवाल ने एलपीजी बचाने के लिए 5 आसान ट्रिक बताई हैं. जिससे लोग अपने किचन में बनने वाले खाने से 30% गैस की बचत कर सकते हैं.आइये जानते हैं इस आसान से उपाय के बारे में.
नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि आपका कुकिंग स्टाइल भी आपके घर की एलपीजी गैस को जल्दी खत्म कर देता है. लोग गैस पर खाना पकाते समय कई तरह की गलतियां कर देते हैं, जिस वजह से जो एलपीजी गैस कम से कम 60 से 70 दिन तक चल सकती थी.
वह 45 दिनों में ही खत्म हो जाती है. किसी-किसी के घर में 30 दिनों के अंदर ही गैस खत्म हो जाती है. इसी मुद्दे पर काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर की डायरेक्टर-प्रोग्राम्स शालू अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इन दिनों ईरान अमेरिका और इजरायल के युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी गैस संकट खड़ा हो गया है. लोग एलपीजी गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं. किसी के घर में दो दिन से खाना नहीं पका तो किसी के यहां चार दिन से भोजन नहीं पक पाया है. देश भर के रेस्टोरेंट भी बंद होने लगे हैं. ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम खाना पकाते समय पांच बातों का ख्याल रखें, जिस वजह से गैस भी बच जाएगी और खाना भी जल्दी बन जाएगा. 1- इन अनाजों को भिगो कर बनाएं एक्सपर्ट शालू अग्रवाल ने बताया कि सबसे जरूरी है कि घर में खाना पकाते समय आप यह देखें कि अगर आप राजमा, चावल या दाल पका रहे हैं तो उसे एक घंटे पहले पानी में भिगो दें. ऐसा करने से जब आप उसे बनाएंगे तो वह जल्दी बन जाएगा. गैस कम खर्च होगी. क्योंकि जब आप बिना भिगोए इसे पकाते हैं तो गैस को लंबे वक्त तक इसे पकाना पड़ता है, जिस वजह से आपकी गैस ज्यादा खर्च होती है और समय भी ज्यादा लगता है. 2- प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल एक्सपर्ट शालू अग्रवाल ने बताया कि अगर आप सब्जी, राजमा, दाल और चावल इन अनाज का खाना पकाने वाले हैं तो आप इसे प्रेशर कुकर में भी बना सकते हैं. प्रेशर कुकर में बनाने का फायदा यह होगा कि खाना जल्दी बन जाएगा और कम गैस खर्च होगी. समय भी आपका बचेगा. अगर आप इसे कढ़ाई में बनाएंगे तो यकीनन उसमें ज्यादा वक्त लगेगा और गैस भी ज्यादा खर्च होगी. 3- ढक कर बनाएं खाना एक्सपर्ट शालू अग्रवाल ने बताया कि कुछ लोग खाना बनाते समय बर्तनों को खुला छोड़कर बनाते हैं. बर्तनों में जब आप खाने को खुला बनाएंगे तो गैस ज्यादा खर्च हो जाएगी और अगर आप बर्तन को ढककर बनाएंगे तो 60 से 70 फीसदी आपकी जो गैस है. उसकी बचत होगी और समय भी आपका बच जाएगा. खाना जल्दी बन जाएगा. हमेशा खाने को कढ़ाई में बनाते समय भी ढक कर ही बनाएं. खुले बर्तनों में खाना बनाने की गलती ना करें. खास तौर पर ऐसे हालातों में जब एलपीजी गैस न मिल रही हो. 4- गैस के पाइप और बर्नर का रखें ख्याल एक्सपर्ट शालू अग्रवाल ने बताया कि एलपीजी गैस ज्यादा खर्च ना हो इसमें महत्वपूर्ण भूमिका बर्नर भी निभाते हैं. इसीलिए इसे समय-समय पर साफ करते रहें. जितना ज्यादा यह साफ रहेगा उतनी कम गैस खर्च होगी. इसके अलावा एलपीजी गैस में जो पाइप लगती है. उसे भी समय-समय पर चेक करते रहें. अगर उसमें कहीं लीकेज है तो उसे तुरंत बदल दें. इससे आपकी सुरक्षा भी बढ़ेगी और एलपीजी गैस की बचत भी होगी. 5- बिजली के उपकरणों का करें इस्तेमाल एक्सपर्ट शालू अग्रवाल ने यह भी बताया कि अंतिम सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि लोग अब अपनी जिंदगी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपनाना शुरू कर दें. जैसे इलेक्ट्रिक केतली, इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर और इंडक्शन इन सब का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल अगर आप करेंगे तो आपके घर की गैस की बचत होगी. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की ओर से सर्वे किया गया था, जिसमें पाया गया कि लोग इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग आइटम का कम से कम इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, जहां पर बिजली सस्ती मिल रही है वो लोग भी कुकिंग आइटम का इस्तेमाल नहीं करते हैं. जबकि अगर आप इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग आइटम का इस्तेमाल करेंगे तो गैस की बचत होगी.
Trick To Save LPG Gas From Kitchen Easy Trick To Cook Food Easy Trick To Save Gas किचन से गैस बचाने का ट्रिक किचन से एलपीजी गैस बचाने का ट्रिक खाना बनाने का आसान ट्रिक गैस बचाने का आसान ट्रिक डायरेक्टर-प्रोग्राम्स सीईईडब्ल्यू शालू अग्रवाल Director-Programs CEEW Shalu Agarwal
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
₹1600 में ब्लैक में मिल रहा सिलेंडर: लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में नहीं बना खाना; होटल-रेस्टोरेंट बंद...Lucknow LPG cylinder shortage hits hotels restaurants. Follow Latest Updates.
Read more »
रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत: देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें; चांदी ₹5,0...Nationwide LPG shortage, long queues at agencies. India to buy 30 million barrels crude oil from Russia. Follow Latest Updates. रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत। देशभर में LPG की किल्लत हो रही है।
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच LPG की टेंशन! अपनाएं ये 6 स्मार्ट किचन हैक्स, ज्यादा दिन चलेगा गैस सिलेंडरकुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने LPG सिलेंडर को आसानी से ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं।
Read more »
LPG शॉर्टेज के बीच 30 रुपये के शेयर में तूफानी तेजी, 20% तक चढ़ा भावएलपीजी की कमी के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी है, लेकिन कुछ शेयरों में शानदार उछाल है. इनमें से एक 30 रुपये वाले शेयर में 20 फीसदी की उछाल देखी गई है.
Read more »
देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...India induction cooktop demand skyrockets amidst LPG crisis. Follow latest updates on e-commerce stockouts.
Read more »
कच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGईरान-इजरायल युद्ध के कारण रसोई गैस LPG की आपूर्ति पर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPG कैसे बनती है।
Read more »
