IPL 2019: रसेल ने वार्नर की पारी पर पानी फेरा, केकेआर की जीत
आईपीएल-12 में रविवार को हुए दो मुक़ाबलों में से पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से मात दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध से मुक्त हुए ऑस्ट्रेलिया के धुरधंर बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने शानदार 85 रनों की पारी खेली.
वॉर्नर की धमाकेदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा. लेकिन केकेआर की ओर से खेलते हुए आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते अपनी टीम को मात्र 19.4 ओवर में जीत दिला दी. एक समय ऐसा था जब कोलकाता की टीम लक्ष्य से दूर दिख रही थी. 15.3 ओवर में केकेआर का स्कोर चार विकेट पर 118 रन था.कोलकाता का चौथे विकेट के नितीश राणा के तौर पर गिरा. राणा ने 47 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 68 बनाए और वो राशिद ख़ान का शिकार हो गए.आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के गेंदबाज़ों की जमकर ख़बर लेते हुए केवल 19 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के जमाते हुए नाबाद 49 रन बनाए.वॉर्नरइससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की दावत पाकर हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने मैदान में उतरते ही अपने पुराने तेवर दिखाकर समां बांध दिया.उन्होंने दिखा दिया कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर उनमें कितना दमख़म है. इस दौरान उन्हें जॉनी बेयरस्टो का बखूबी साथ मिला.इमेज कॉपीरइटयुवा सनसनी बनकर उभरे विजय शंकर ने भी केवल 24 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 181 रन तक पहुंचने में मदद की.आंद्रे रसेल ने गेंदबाज़ी में भी अपना योगदान देते हुए 32 रन देकर दो विकेट झटके.चमत्कारिक गेंदबाज़ सुनील नरेन को विकेट तो नही मिला लेकिन उन्होंने तीन ओवर में 29 रन खर्च किए और हैदराबाद के बल्लेबाज़ों पर लगाम लगाई.वैसे मैच का परिणाम जो भी रहा हो लेकिन डेविड वार्नर ने दिखा दिया है कि आने वाले मैचों में उनसे सावधान रहने की ज़रूरत है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »
प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
रैंकिंग बता प्रियंका ने मोदी पर मारा ताना- देश की खुशियां भी चुराई इस चौकीदार नेप्रियंका ने वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स का हवाला देते हुए लिखा है, देश की खुशियां भी चुराई इस चौकीदार ने! इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार के दौरान भारत की गिरती साख का आंकड़ा पेश किया है।
Read more »
अहमदाबाद की दमयंतीबेन ने 40 लाख रुपए का मकान और चंद्रशेखर ने जीती कारdainik bhaskar jeeto 15 crore 2019 result | इंतजार खत्म, 'जीतो 15 करोड़' का ड्रॉ निकला दैनिक भास्कर के लाखों पाठकों ने करोड़ों के इनाम जीते
Read more »
Filmfare 2019: रणबीर-आलिया ने जीता दिल, आयुष्मान की 'अंधाधुन' ने मारी बाजीआलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'राजी' में बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
Read more »
बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »
संबित पात्रा ने पूछा- बिना कमाए गांधी परिवार ने कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति?भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और गांधी परिवार की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने पूछा कि जब गांधी परिवार गांधी परिवार कोई काम नहीं करता तो उनकी इतनी संपत्ति कैसे है? 2004 से 2014 तक राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख से बढ़कर 9 करोड़ कैसे हो गई
Read more »
IPL 2019: वार्नर की धमाकेदार वापसी, दो साल बाद लौटे और इस मामले में बने नंबर-12009 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा था.
Read more »
IPL 2019, KKR vs SRH: शुभमन गिल ने छक्का लगाकर दिलाई केकेआर को जीत, रसेल ने खेली तूफानी पारी– News18 हिंदीIPL 2019, 3rd Match: KKR vs SRH: वॉर्नर-बेयरस्टो क्रीज पर उतरे, यहां देखें Live Streaming, Scorecard-Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match 2 live streaming, KKR vs SRH live streaming, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live streaming, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live, KKR vs SRH live
Read more »
