रफ़ाल में देरी अनिल अंबानी की वजह से: राहुल

United States News News

रफ़ाल में देरी अनिल अंबानी की वजह से: राहुल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

रफ़ाल आने में देरी अनिल अंबानी की वजह से हुई: राहुल गांधी

AFP/Getty Images कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में बुधवार को एक प्रेस वार्ता कर कहा कि रफ़ाल मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और आरोप लगाया कि खुद प्रधानमंत्री ने अपने मित्र अनिल अंबानी को फ़ायदा पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि मोदी राज में सब कुछ ग़ायब हो रहा है. उन्होंने कहा,"दो करोड़ युवाओं को रोज़गार, किसानों को सही दाम मिलना था वो ग़ायब हो गया, 15 लाख रुपयों का वादा, किसानों के बीमा का पैसा, डोकलाम का मुद्दा, नोटबंदी और जीएसटी में लोगों का कारोबार ग़ायब हो गया और फिर रफ़ाल की फाइलें ग़ायब हो गईं." राहुल गांधी ने कहा"अनिल अंबानी को तीस हज़ार करोड़ रुपये मिल सकें इसीलिए रफ़ाल डील में देरी की गई. हमारी सरकार की डील के अनुसार होता को अब तक रफ़ाल विमान भारत में होता." उन्होंने आरोप लगाया,"किसी भी चीज़ को तोड़-मरोड़ कर पेश करना है और बचाना है. मूल मंत्र यही है कि चौकीदार को बचाना है."राहुल गांधी ने कहा कि डील से जुड़े कागज़ों में दिखाया है कि पीएमओ रफ़ाल डील के बारे में पैरलल नेगोशिएशन कर रहे थे. उनका कहना था कि ये भ्रष्टाचार का सीधा-सादा मामला है. रक्षा मंत्रालय से साफ़ तौर पर रिपोर्ट में लिखा है,"पीएमओ इज़ कैरिंग आउट पैरलल नेगोशिएशन".उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि इस डील में उनकी कोई भूमिका नहीं है तो वो खुद की जांच के लिए सामने क्यों नहीं आते? रफ़ाल डील के अलावा प्रधानमंत्री ने खुद रात को डेढ़ बजे सीबीआई प्रमुख को हटाया, कोर्ट के उन्हें दोबारा नियुक्त करने के बाद उन्हें फिर हटा दिया गया. इन सभी मामलों में प्रधानमंत्री की भी जांच होनी चाहिए.राहुल गांधी ने द हिंदू अख़बार की उस रिपोर्ट की ज़िक्र किया जिसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय को 21 जुलाई 2016 को सात सदस्यीय भारतीय नेगोशिएन टीम में कहा गया था किफ्रांस सरकार ने बैंक गारंटी देने से इनकार किया और इस कारण 36 रफ़ाल विमानों की कीमत करीब 246.11 मिलियन यूरो बढ़ गई.में ये कहा गया है कि समाचार एजेंसी एएफ़पी को 2018 में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि रफ़ाल डील में चल रही चर्चा में रिलायंस ग्रुप का एक नया नाम आया है जिसका फ़ैसला सत्ता में ने के बाद मोदी सरकार ने किया था. इसके बाद द हिंदू के चेयरमैन और वरिष्ठ पत्रकार के ख़िलाफ़ सरकार ने ऑफ़िशयल सीक्रेट्स ऐक्ट के तहत गुप्त दस्तावेज़ सार्वजनिक करने के आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि द हिंदू की रिपोर्ट में स्पष्ट दिखाया है कि प्रधानमंत्री खुद डील पर बातचीत कर रहे थे, राफ़ेल की तारीख आगे बढ़ाई गई और फिर राफ़ेल के दाम भी बढ़ाए गए. लेकिन ऑफ़िशयल सीक्रेट्स ऐक्ट का उल्लघंन करने के आरोप में उन पर मुकदमा कराने की धमकी बात कही जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार में पिछले दिनों जिस तरीके से अपराध में वृद्धि हुई है, उसकी एक बड़ी वजह जेल में बैठे अपराधी और वहां से उनके द्वारा संचालित हो रही अपराधिक घटनाएं हैं और इसी को लेकर सरकार की नजर खासतौर पर जेल पर है.
Read more »

प्रधानमंत्री आपको शर्मिंदगी महसूस नहीं होतीः राहुलप्रधानमंत्री आपको शर्मिंदगी महसूस नहीं होतीः राहुलराहुल ने कहा रफ़ाल जेट के आने में देरी के लिए पीएम मोदी ही पूरी तरह ज़िम्मेदार हैं.
Read more »

मसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां-Navbharat Timesमसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां-Navbharat TimesIndia News: पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की मौत को लेकर अटकलें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी खबरें वायरल हैं। ऐसे में अब देश की खुफिया एजेंसियां भी इन रिपोर्ट्स की जांच में जुट गई हैं।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaसूत्रों के अनुसार बीते विधानसभा चुनावों में बागी नेताओं के मजबूत प्रदर्शन के बाद भाजपा राजस्थान में उनकी वापसी पर
Read more »

'Catastrophic' Tornado Claims 14 Lives in US State of Alabama अमेरिका में 'टॉरनेडो' की तबाही में 14 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी– News18 Hindi'Catastrophic' Tornado Claims 14 Lives in US State of Alabama अमेरिका में 'टॉरनेडो' की तबाही में 14 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी– News18 Hindiहवा अगर मनमानी पर आ जाए तो फिर उसे कहर बनकर टूटने में जरा भी देर नहीं लगती. अमेरिका के अल्बामा में रविवार को आए भीषण तूफान 'टॉरनैडो' की ताकत का उस वक्त अंदाजा हुआ, जब उसने अपनी चपेट में कई घरों को तहस नहस कर दिया. इस तूफान में कम से कम 14 लोगों की जान जा चुकी है. तस्वीरों में देखें तूफान टोरनैडो ने कैसे मचाई तबाही...
Read more »

माल्या मामले में सेबी ने कंपनी कानून में संशोधन की मांग की- Amarujalaमाल्या मामले में सेबी ने कंपनी कानून में संशोधन की मांग की- Amarujalaअयोग्य करार दिए जाने के बाद विजय माल्य के निदेशक के पद से नहीं हटने के मद्देनजर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सरकार से कंपनी
Read more »

भारतीय मूल की डॉक्टर की ऑस्ट्रेलिया में हत्या, सूटकेस में मिला शव- Amarujalaभारतीय मूल की डॉक्टर की ऑस्ट्रेलिया में हत्या, सूटकेस में मिला शव- Amarujalaभारतीय मूल की 32 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ऑस्ट्रेलिया में मृत पाई गई हैं। उनके शरीर पर चाकू के निशान हैं।
Read more »

राहुल गांधी बोले- राफेल पर सबकुछ गायब, मोदी सरकार से पूछे ये 5 सवालराहुल गांधी बोले- राफेल पर सबकुछ गायब, मोदी सरकार से पूछे ये 5 सवालराहुल गांधी ने कहा कि राफेल की फाइलें दो करोड़ युवाओं को रोजगार, फसलों की उचित कीमत और 15 लाख रुपये देने के वादे की तरह ही गायब हो गईं. राफेल सौदे में प्रधानमंत्री मोदी ने बायपास सर्जरी की है, अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए खरीद में देरी की गई. रक्षा मंत्रालय की फाइलों में लिखा है कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने समानांतर बातचीत की तो प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच क्यों नहीं हो सकती.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:45:27