रणजीत सिंह हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी किया

अपराध News

रणजीत सिंह हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी किया
रणजीत सिंह हत्याकांडगुरमीत राम रहीमसुप्रीम कोर्ट
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में रणजीत सिंह हत्याकांड के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया था। सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब राम रहीम और चार अन्य को नोटिस जारी किया है।

बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद बरी किए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सु्प्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया है। मई 2024 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले को हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ ने मामले में

बरी किए गए आरोपियों से जवाब मांगा है। 28 मई 2024 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई की सजा को खारिज करते हुए राम रहीम समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया था। 2022 में की गई थी रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 की शाम को गोलियां मारकर सिरसा डेरे के प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। 2003 में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के बाद सीबीआई ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई की सजा को खारिज करते हुए राम रहीम को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि जिस गन से फायर होने की बात कही गई वह घटना के समय शस्त्रागार में जमा थी। अपराध में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद नहीं किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में चार लोग फायर कर रहे थे तो बाकी के तीन हथियार कहां हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि जांच अस्पष्ट थी और पेश किए गए साक्ष्य विश्वसनीय नहीं थे। इन सभी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने पांचों आरोपियों की याचिका मंजूर करते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया। 2003 में सीबीआई को सौंपी गई थी जांच पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने बेटे के पक्ष में फैसला सुनाकर केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने राम रहीम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे। हालांकि, शुरुआत में इस मामले में डेरामुखी का नाम नहीं था लेकिन 2003 में जांच सीबीआई को सौंपने के बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान के आधार पर डेरा प्रमुख का नाम इस हत्याकांड में शामिल हुआ था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

रणजीत सिंह हत्याकांड गुरमीत राम रहीम सुप्रीम कोर्ट सीबीआई डेरा सच्चा सौदा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेणुकास्वामी हत्याकांड : कर्नाटक हाई कोर्ट ने अभिनेता दर्शन और पवित्रा गौड़ा को दी जमानतरेणुकास्वामी हत्याकांड : कर्नाटक हाई कोर्ट ने अभिनेता दर्शन और पवित्रा गौड़ा को दी जमानतरेणुकास्वामी हत्याकांड : कर्नाटक हाई कोर्ट ने अभिनेता दर्शन और पवित्रा गौड़ा को दी जमानत
Read more »

व्हिप के बावजूद लोकसभा में गैरहाजिर रहे भाजपा के 20 सांसद, पार्टी एक्शन लेगी?व्हिप के बावजूद लोकसभा में गैरहाजिर रहे भाजपा के 20 सांसद, पार्टी एक्शन लेगी?एक देश एक चुनाव बिल के पक्ष में वोटिंग के दौरान भाजपा के कई सांसदों ने व्हिप को दरकिनार किया, जिसके बाद पार्टी ने उनको नोटिस जारी किया है.
Read more »

राहुल गांधी को बरेली जिला कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जाति जनगणना पर दिया था बयानराहुल गांधी को बरेली जिला कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जाति जनगणना पर दिया था बयानउत्तर प्रदेश के बरेली जिला न्यायालय ने जाति जनगणना पर दिए गए बयान पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता पंकज पाठक ने याचिका दायर की थी.
Read more »

किसान नेता डल्लेवाल का अनशन जारी, केंद्र से आदेश जारी करने की मांगकिसान नेता डल्लेवाल का अनशन जारी, केंद्र से आदेश जारी करने की मांगकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 33वें दिन जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आदेश जारी करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।
Read more »

किसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुखकिसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुखकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 33वें दिन पूरा हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुख जताते हुए डल्लेवाल ने केंद्र सरकार को आदेश जारी करने का आग्रह किया।
Read more »

चंदन हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी पायाचंदन हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी पायाएनआईए कोर्ट ने चंदन हत्याकांड मामले में 28 आरोपियों को दोषी पाया है। अदालत ने दोषी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय अधिपत्र (एनबीडब्ल्यू) जारी करने का भी आदेश दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:25:21