रायपुर में सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी को आपत्तिजनक फोटो वायरल होने और सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद सस्पेंड किया गया है. उन पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं. सरकार ने सेवा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय नवा रायपुर तय किया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया है. राज्य सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है.
बता दें, आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर की पत्नी है. महिला ने नवंबर महीने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया था. और पढ़ेंयह आदेश छत्तीसगढ़ सरकार के गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रतन लाल डांगी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया. सरकार ने माना कि उनका व्यवहार सेवा नियमों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं था.सेवा नियमों और नैतिक मानकों के उल्लंघन का आरोपसरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि उन पर अपने पद के प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने और सामाजिक व पेशेवर मर्यादाओं का उल्लंघन करने के आरोप हैं. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल गईं. इससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा.इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. उनके खिलाफ All India Services Rules, 1968 के तहत मामला दर्ज किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. Advertisement सस्पेंशन के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय तय किया गया है. नियमों के अनुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. साथ ही उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी.विभागीय जांच के आदेश, नवा रायपुर मुख्यालय किया गया तयसरकार का यह कदम प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और पुलिस सेवा की गरिमा को बनाए रखने की दिशा में सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. फिलहाल इस मामले की विभागीय जांच जारी है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
IPS Suspension Raipur News Chhattisgarh Police Viral Photos Case IPS Officer Controversy Police Inquiry India Service Rules Violation Nava Raipur Headquarters Administrative Action Indiaरतन लाल डांगी आईपीएस सस्पेंड रायपुर खबर छत्तीसगढ़ पुलिस वायरल फोटो मामला आईपीएस विवाद पुलिस जांच सेवा नियम उल्लंघन नवा रायपुर मुख्यालय प्रशासनिक कार्रवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोर्ट का नहीं माना आदेश, अब होना पड़ेगा पेश, जानिए किस कानूनी पचड़े में फंसे IPS पुष्पेंद्र सिंहIPS Pushpendra Singh: राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस महकमे पर नाराजगी जताई है। साथ ही एक मामले में एसीबी के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को अवमानना का दोषी मानते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
Read more »
CAPF Bill: IG के लिए 50 सीट्स, IPS डेप्युटेशन पर नया कानून; क्या कुछ बदला?सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों CAPF की सेवा शर्तों को नियमित करने और IG व उससे ऊपर के पदों पर IPS अधिकारियों के लिए 50 से अधिक पद आरक्षित करने वाला विधेयक राज्यसभा में पेश किया।
Read more »
बॉडी शेमिंग झेलने वालीं IPS बोलीं- कमेंटबाजों को ठीक करूंगी: छींटाकशी अब सोशल मीडिया पर शिफ्ट हुई, सफाई की ...Uttar Pradesh (UP) Mirzapur IPS Officer Aparna Rajat Kaushik Exclusive Interview Update; मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक सुर्खियों में है। एक प्रेस ब्रीफिंग के वीडियो पर आए बॉडी शेमिंग के हजारों कमेंट ने कई सवाल खड़े किए।
Read more »
हरियाणा में अनिल विज से भिड़ने वालीं IPS उपासना यादव समेत 23 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें लिस्टHaryana Police Officer Transfers: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने पुलिस महकमें में फेरबदल किया है। सरकार ने नौ आईपीएस और 14 एचपीएस के काम में बदलाव किया। राज्यपाल के एडीसी के पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति की है। इसके साथ कुरुक्षेत्र और हांसी जिलों में नए एसपी तैनात किए...
Read more »
Jewar Airport बना अभेद्य किला... 10 IPS अफसर और 7000 जवान तैनात, PM मोदी करेंगे 28 मार्च को उद्घाटनJewar Airport Ready: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा, बल्कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था का 'पावर हाउस' बनने जा रहा है. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.
Read more »
IPS केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई: संभल एसपी ने काला चश्मा लगाया, बाहों में बाहें डाले डांस करते दिखेSambhal IPS KK Verma Anshika Verma engagement ceremony. Follow Latest Updates. केके वर्मा और अंशिका वर्मा की सगाई संपन्न हो गई। यह समारोह सादगी, पारिवारिक माहौल और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित हुआ।
Read more »
