योगी ने एनकाउंटर को बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- कैराना से रुका हिंदुओं का पलायन

United States News News

योगी ने एनकाउंटर को बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- कैराना से रुका हिंदुओं का पलायन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर साधा निशाना. (neelanshu512/ ShivendraAajTak)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी उपलब्धियां गिनाई. योगी ने कहा कि पिछले दो साल में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले किसान परेशान था, लेकिन हमारी सरकार ने कर्ज माफ किया. योगी आदित्यनाथ ने अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन किया, कांग्रेस राज में यूपी बीमारू राज्य बना था. 1990 के बाद से सपा-बसपा का शासन रहा, इस दौरान प्रदेश के अंदर अराजकता, हत्या, लूट दंगे हो रहे थे. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब किसान कर्ज में दबा था लेकिन हमारी सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की. यूपी सीएम बोले कि बीते कुछ दशकों में प्रदेश की तस्वीर बदतर हो गई थी, भ्रष्टाचार का दाग लगा था. हमारी सरकार ने आकर इस तस्वीर को बदलने का काम किया है, आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. योगी ने इस दौरान पिछली अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना जैसे क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. प्रदेश में पहले बिचौलिए सक्रिय थे, लेकिन हमारी सरकार ने उनको खत्म करने का काम किया है। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ गेहूं व धान खरीदने का काम किया है। हम सब आभारी है कि किसानों के लिए नरेंद्र मोदी जी ने msp देने के लिए प्रावधान बनाया: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/pWgnc57cWr — BJP Uttar Pradesh March 19, 2019बीते दो साल में प्रदेश में हुई कई मुठभेड़ों को योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धि बताया. योगी ने कहा कि दो साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, अपहरण-फिरौती की एक भी घटना नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि ये इसलिए है क्योंकि आज पुलिस प्रशासन में सत्ता का दखल रोका गया है. योगी ने बताया कि पिछले दो साल में प्रदेश में 3500 से अधिक मुठभेड़ हुई हैं, इस दौरान 8000 अपराधी गिरफ्तार, 1000 घायल, 73 मारे गए हैं जबकि 12000 अपराधियों ने समर्पण किया है. उन्होंने कहा कि बीते दो साल में डेढ़ लाख करोड़ से ऊपर निवेश हुआ है, हमने प्रदेश सरकार द्वारा होती फिजूल खर्ची पर रोक लगाई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश के किसानों को 18 घंटे बिजली दी जा रही है, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना लागू हुई है. जिसके तहत 1 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं, हमने महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM योगी ने अंग्रेजी में किया ऐसा ट्वीट, अखिलेश बोले- करके दिखाओCM योगी ने अंग्रेजी में किया ऐसा ट्वीट, अखिलेश बोले- करके दिखाओलोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही नेताओं में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच कुछ ऐसी ही बयानबाजी देखने को मिली.
Read more »

योगी आदित्यनाथ बोले- सिर्फ हौवा है सपा-बसपा का गठबंधन, UP में प्रियंका का कोई असर नहींयोगी आदित्यनाथ बोले- सिर्फ हौवा है सपा-बसपा का गठबंधन, UP में प्रियंका का कोई असर नहींउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के राजनीति में एंट्री पर निशाना साधा है. योगी ने शनिवार को  कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा.
Read more »

मौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियामौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियाpeople marched in 220 cities in France due to climate change | जलवायु परिवर्तन रोकने की मांग पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन को ‘मार्च ऑफ द सेंचुरी’ नाम दिया गया। लोग बोले- अरबों कमाने वाले ही पर्यावरण की अनदेखी कर रहे ये संकट दुनिया के लिए मौका- 13 लाख करोड़ का बाजार उभरा
Read more »

बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतबीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिली राशि योगी आदित्यनाथ को भेज किसान ने मांगी इच्छामृत्युप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिली राशि योगी आदित्यनाथ को भेज किसान ने मांगी इच्छामृत्युउत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले के किसान का कहना है कि मुझ पर 35 लाख रुपये का क़र्ज़ है और अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदद नहीं कर सकते तो कम से कम मुझे मरने की इज़ाज़त तो दे ही सकते हैं.
Read more »

योगी सरकार ने पूरे किए दो साल, सुर्खियों में रहे ये 10 बड़े और कड़े फैसलेयोगी सरकार ने पूरे किए दो साल, सुर्खियों में रहे ये 10 बड़े और कड़े फैसलेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को सूबे के सत्ता की कमान संभालते ही बदलाव के लिए कई बड़े और कड़े फैसले लिए. सूबे में अवैधबूचड़ खानों पर लगाम लगाने और शहरों के नाम बदलने के साथ-साथ अपराधियों के एनकाउंटर के लिए पुलिस को खुली छूट व खुद नोएडा आकर मिथक तोड़ने का काम किया. सूबे के बदलाव के लिए योगी ने उठाए 10 बड़े कदम...
Read more »

पहले 16 महीने में ही योगी आदित्यनाथ ने नाप दिए थे पूरे 75 जिले, बनाया रिकॉर्डपहले 16 महीने में ही योगी आदित्यनाथ ने नाप दिए थे पूरे 75 जिले, बनाया रिकॉर्डउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का दो साल हो गया है. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जिन्होंने पद संभालने के बाद 16 महीनों में सभी 75 जिलों का दौरा पूरा कर लिया था. वह उस समय एक रिकॉर्ड था. इसके पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया था.
Read more »

यूपी में योगी सरकार के 2 साल, सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियांयूपी में योगी सरकार के 2 साल, सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियांलखनऊ। उत्तरप्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए। योगी सरकार ने 19 मार्च 2017 को शपथ ली थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
Read more »

योगी सरकार ने पूरे किए दो साल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- राज्य में विकास का माहौल बना- Amarujalaयोगी सरकार ने पूरे किए दो साल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- राज्य में विकास का माहौल बना- Amarujalaयोगी सरकार ने पूरे किए दो साल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- राज्य में विकास का माहौल बना UttarPradesh YogiAdityanath myogiadityanath kpmaurya1 BJP4India
Read more »

CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 2 साल में एक भी दंगा नहीं हुआCM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 2 साल में एक भी दंगा नहीं हुआसीएम योगी ने कहा कि इससे पहले सूबे में सांप्रदायिक हिंसा का लंबा सिलसिला चला. अब कैराना और कांधला में हिन्दुओं का पलायन रुका है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:54