ये हैं थायराइड को कंट्रोल करने वाले एक से बढ़कर एक देशी नुस्खे, 15 दिनों में दिखने लगेगा सुधार

मेरठ News

ये हैं थायराइड को कंट्रोल करने वाले एक से बढ़कर एक देशी नुस्खे, 15 दिनों में दिखने लगेगा सुधार
थायराइड का आयुर्वेदिक इलाजथायराइड का इलाजलोकल-18
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Thyroid Home Remedies: एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये देशी नुस्खे थायराइड की ग्रंथि को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद जड़ी-बूटियां और तत्व शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं और..........

रिपोर्ट- विशाल भटनागर मेरठ : थायराइड की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. खासकर यह समस्या महिलाओं में काफी ज्यादा देखी जा रही है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन असंतुलित हो जाता है.

थायराइड से जुड़ी समस्याएं जैसे हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म शरीर के मेटाबोलिज्म, वजन और ऊर्जा के स्तर पर असर डालती हैं. अगर थायराइड की समस्या कम नहीं हो रही है तो कुछ देशी नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वैद्य बृजभूषण शर्मा कहते हैं इन नुस्खों का पालन करने से मात्र 15 दिनों में चमत्कारिक परिणाम देखे जा सकते हैं. यह देशी नुस्खे जो थायराइड को करेंगे नियंत्रित वैद्य बृजभूषण शर्मा ने बताया कि अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करती है. यह शरीर में थायराइड की कमी और अधिकता दोनों को संतुलित करता है. रोजाना 500 मिलीग्राम अश्वगंधा का सेवन करने से थायराइड की समस्या में सुधार देखा जा सकता है. त्रिफला का उपयोग त्रिफला पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है. इसे रात को सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है. धनिया का पानी: एक्सपर्ट्स का कहना है कि थायराइड की समस्या के लिए धनिया का पानी एक बेहतरीन देशी नुस्खा है. इसके लिए एक चम्मच धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें. लगातार 15 दिनों तक ऐसा करने से थायराइड के लक्षणों में कमी आ सकती है. नारियल तेल नारियल तेल में मीडियम-चेन फैटी एसिड्स होते हैं, जो मेटाबोलिज्म को तेज करने और थायराइड के कामकाज में सुधार लाने में सहायक होते हैं. खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल थायराइड की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. अदरक की चाय अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो थायराइड ग्रंथि की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. अदरक की चाय पीने से थायराइड की समस्याओं में सुधार देखा जा सकता है. क्यों काम करते हैं ये नुस्खे? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये देशी नुस्खे थायराइड की ग्रंथि को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद जड़ी-बूटियां और तत्व शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं और थायराइड के असामान्य स्तर को नियंत्रित करते हैं. इन नुस्खों का नियमित उपयोग थायराइड की समस्याओं में राहत प्रदान कर सकता है. क्या है एक्सपर्ट की सलाह नियमित व्यायाम: योग और प्राणायाम थायराइड को नियंत्रित करने में बेहद सहायक होते हैं. विशेष रूप से सर्वांगासन और मत्स्यासन जैसे आसन थायराइड ग्रंथि पर सीधा प्रभाव डालते हैं.यही नहीं थायराइड के मरीजों को आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे कि समुद्री खाद्य पदार्थ, अंडे, और दूध. इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियों और ताजे फलों को अपने आहार में शामिल करें. सबसे महत्वपूर्ण तनाव थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है. इसीलिए मेडिटेशन और तनाव-प्रबंधन तकनीकों का उपयोग कर तनाव को कम करने का प्रयास करें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

थायराइड का आयुर्वेदिक इलाज थायराइड का इलाज लोकल-18 Meerut Thyroid Ayurveda Solution Local 18 Home Remedies For Thyroid थायराइड का इलाज कैसे होता है थायराइड कैसे ठीक होता है In Hindi Thyroid Kaise Thik Hota Hai In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Himesh Reshammiya: कभी नाक से गाने की वजह से हुए थे हिमेश ट्रोल, बाद में उसी स्टाइल के दीवाने हुए लोगHimesh Reshammiya: कभी नाक से गाने की वजह से हुए थे हिमेश ट्रोल, बाद में उसी स्टाइल के दीवाने हुए लोगबॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं।
Read more »

Unnao Accident: उन्नाव में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की दर्दनाक मौतUnnao Accident: उन्नाव में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की दर्दनाक मौतबाइक सवार तीनों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं, हादसे में दो की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है।
Read more »

5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलाव5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलावभारतीय क्रिकेट ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज दिए हैं। हम आपको आज वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Read more »

Abhishek Banerjee: हां, ‘वेदा’ में मैंने छीना दूसरे कलाकार का काम, कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी का खुलासाAbhishek Banerjee: हां, ‘वेदा’ में मैंने छीना दूसरे कलाकार का काम, कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी का खुलासामुंबई में काम करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर्स पर इन दिनों ये आरोप खूब लगते हैं कि दमदार कलाकारों के काम को वे निर्देशकों और निर्माताओं तक पहुंचने ही नहीं देते हैं
Read more »

करण जौहर ने क्रिप्टिक पोस्ट से किस पर साधा निशाना, आखिर किसने दुखाया डायरेक्टर का दिल?करण जौहर ने क्रिप्टिक पोस्ट से किस पर साधा निशाना, आखिर किसने दुखाया डायरेक्टर का दिल?बॉलीवुड के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक करण जौहर इन दिनों मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं.
Read more »

पेट की चर्बी कम करने के लिए अपना लें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा रिजल्टपेट की चर्बी कम करने के लिए अपना लें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा रिजल्टपेट की चर्बी कम करने के लिए अपना लें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा रिजल्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:43