बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं।
बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं। उन्हें बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है। 23 जुलाई को जन्मे हिमेश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आज आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं-- हिमेश रेशमिया केवल गायक ही नहीं, बल्कि सॉन्ग राइटर, कंपोजर और अभिनेता भी हैं। हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म 'तेरे नाम' से वर्ष 2003 में मिली थी। इस फिल्म के बाद वे सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत निर्देशन करते दिखाई दिए। हिमेश रेशमिया को शुरुआत में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें नाक से गाने वाले गायक के रूप में जानते थे, लेकिन उन्हें उनकी इसी स्टाइल की वजह से फिर सफलता मिली। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो में दीपिका पादुकोण भी काम कर चुकी हैं। की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। दीपिका के साथ उन्होंने 'दिल की सुर्ख दीवारों पे.
. नाम है तेरा तेरा' गाना गाया था। गायकी के अलावा हिमेश रेशमिया फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। दर्शक उनके स्टाइल के दीवाने हो गए थे। हिमेश के फैंस उनके स्टाइल में अपने बालों को कटवाने लगे थे। इतना ही नहीं हर टूटे दिलों को सकून उनके गानों को सुनकर मिलने लगा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक हिमेश ने 700 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कम्पोज किया है। हिमेश रेशमिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। वे कई टीवी रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं कई शो में वे शो के बाकि के जजों के संग उलझते भी नजर आ चुके हैं। इन सबके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रील बनाने का ऐसा जुनून! गोद से गिरा बच्चा, फिर भी नहीं रुकी मां, नाचती रही- VIDEOसोशल मीडिया के इस जमाने में बहुत से लोग रील बनाने के इतने दीवाने हो गए हैं कि न तो उनकी अपनी जान की परवाह होती, न आसपास मौजूद अन्य लोगों की.
Read more »
गाजियाबाद एनकाउंटर: बदमाश रेहान के परिवार से खौफजदा थे लोग, दुकानों पर नहीं देते पैसे...खुलेआम करते हैं मारपीटगाजियाबाद के लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मरने वाले बदमाश रेहान के परिवार से आसपास के लोग खौफ खाते थे।
Read more »
Video: "मेरी आखिरी सांस भी चल रही होगी ना..." टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर फूट-फूट कर रोए इरफान पठानIrfan Pathan: टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देशवासियों की आंखें में खुशी के आंसू थे, वही इरफान पठान भी जीत के बाद फूट-फूट कर रोते हुए नज़र आये
Read more »
US: बाइडन ने अपने गर्वनरों से ज्यादा नींद लेने की अपील की, कहा- रात आठ बजे के बाद कार्यक्रमों में जाने से बचेंअमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप से चुनावी बहस के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने डेमोक्रेटिक गर्वनरों से कम करने और ज्यादा नींद लेने की सलाह दी है।
Read more »
हाथरस भगदड़: दलितों के गढ़ में बाबा को मसीहा मानते हैं अनुयायी, मरने वालों और घायलों में अधिकांश दलित और OBCहाथरस में हुए सत्संग में 2.50 लाख से अधिक अनुयायी यूं ही नहीं पहुंचे थे।
Read more »
पठानकोट में अलर्ट: सेना की वर्दी में फिर दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने की घेराबंदी, हर गली-चौराहे पर जवान तैनातजेएंडके में हुए आतंकी हमलों के बाद एक बार फिर से पंजाब के पठानकोट में चार संदिग्ध देखे गए हैं। चारों संदिग्ध सेना की वर्दी में हैं।
Read more »
