Shubman Gill Video: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के साथ एक अजीबो-गरीब घटना हुई. एडिलेड वनडे से पहले एक पाकिस्तान फैन ने उनसे हाथ मिलाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के साथ एक अजीब घटना हुई. एडिलेड की सड़कों पर टहलते समय एक फैन शुभमन गिल से हाथ मिलाने आए.
शुभमन ने भी फैन से हाथ मिलाया, लेकिन तभी उस फैन ने जोर से पाकिस्तान का नारा लगाया. शुभमन भी सुनकर कर हैरान थे, लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखा और आगे बढ़ गए. हालांकि, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो की क्या सच्चाई है, इसकी न्यूज-18 हिंदी नहीं करता है. हो सकता है कि ये वीडियो AI द्वारा बनाया गया हो. इससे पहले हाल ही में विराट कोहली की एक फोटो वायरल हुआ था जिसे AI से बनाया गया था. विराट उस फोटो में पाकिस्तानी जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखे थे, जबकि असल में वह आरसीबी की जर्सी थी. A PAKISTANI FAN TAUNTED SHUBMAN GILL IN AUSTRALIA BY SHAKING HANDS WITH HIM AND THEN SAYING “PAKISTAN ZINDABAD” IN FRONT OF HIM 😭😭😭😭 pic.twitter.com/QmTi16K0jp — 𝐀. October 22, 2025 ये भी पढ़ें- टेस्ट और टी20 से संन्यास तो फिर वनडे में क्या दिक्कत? 50 ओवर फॉर्मेट में विराट और रोहित को आखिर मोह क्यों है? एडिलेड में टीम इंडिया को वापसी की उम्मीद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. सीरीज का पहला वनडे मैच पर्थ में खेला गया. पर्थ में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम को करारी हार मिली थी. ऐसे में शुभमन की कप्तानी में उम्मीद है कि एडिलेड में वापसी करते हुए वह सीरीज में 1-1 की बराबरी करें. अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो फिर भारतीय टीम सीरीज को गंवा देगी. यही कारण है कि एडिलेड टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम जबरदस्त तैयारी में जुटी हुई है. ये भी पढ़ें- सीरीज में बराबरी का मौका, एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे में होंगे आमने सामने, कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला पर्थ वनडे में शुभमन गिल के प्रदर्शन की बात करें 18 गेंदों पर 10 रन ही बना पाए थे. इसके अलावा टॉप ऑर्डर में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाए थे. इसके अलावा बारिश के कारण भी कंडीशन टीम इंडिया के खिलाफ चली गई, जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, एडिलेड भारतीय कप्तान ने जमकर नेट्स प्रैक्टिस की है.
Shubman Gill News Shubman Gill Cricket Shubman Gill Team India Pakistani Fan Video शुभमन गिल न्यूज शुभमन गिल वीडियो शुभमन गिल पाकिस्तानी फैन वीडियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future: খুবই কম...! বিশ্বকাপের ভাবনায় কি আদৌ আছেন বিরাট-রোহিত? অকপট উত্তর শুভমনেরShubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future
Read more »
IND vs WI: 45 ஆண்டுகால சாதனை.. சுனில் கவாஸ்கரை மிஞ்சும் சுப்மன் கில்.. என்ன தெரியுமா?Shubman Gill: இந்திய டெஸ்ட் அணியின் கேப்டன் சுப்மன் கில், ஒரு இமாலய சாதனையை படைக்க இருக்கிறார். அது குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »
Shubman Gill: വിന്ഡീസിനെതിരായ രണ്ടാം ടെസ്റ്റില് സെഞ്ചുറി; അപൂർവ റെക്കോർഡുമായി ശുഭ്മാൻ ഗിൽ, സച്ചിനെയും കോലിയെയും പിന്നിലാക്കി12 ഇന്നിംഗ്സിൽ നിന്നാണ് ശുഭ്മാൻ ഗിൽ അഞ്ച് സെഞ്ചുറി നേടിയിരിക്കുന്നത്.
Read more »
Suryakumar Yadav: মিথ্যা বলছি না...! নেতৃত্ব হারানোর ভয়ে কাঁপছেন সূর্যকুমার, বিস্ফোরক স্বীকারোক্তি জাতীয় দলের নেতারSuryakumar Yadav fears losing captaincy to Shubman Gill
Read more »
शुभमन बोले- रोहित-विराट से मेरे रिश्ते पहले जैसे: जरूरत पड़ने पर दोनों मेरे साथ खड़े होंगे; मैंने उनकी कप्तान...India Australia ODI Series 2025 Update Shubman Gill.
Read more »
टीम इंडियात फूट? कर्णधारपदावरुन रोहित-शुभमनमध्ये वाद? शुभमन स्वत: म्हणाला, 'आमच्यातील नात्यात...'Shubman Gill On Rift With Rohit Sharma: अचानक रोहित शर्माला बाजूला सारुन शुभमन गिलला कर्णधार म्हणून नियुक्त करण्यात आल्याने चाहत्यांमध्ये नाराजी अन् उलटसुलट चर्चा सुरु आहेत.
Read more »
