Mercor के ब्रेंडन फूडी, आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा 22 साल की उम्र में सेल्फ-मेड अरबपति बन गए हैं. आज तक कोई इंसान इस उम्र में अपने बूते अरपबति नहीं बन पाया है. इन तीन में से दो भारतीय मूल के अमेरिकी हैं.
सिर्फ़ 22 साल की उम्र में तीन दोस्तों ने वो काम कर दिखाया जो ज्यादातर लोग सपनों में भी नहीं सोच पाते. अमेरिका की एक एआई कंपनी Mercor के तीन युवा संस्थापक आज दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति बन चुके हैं.
इनकी सफलता ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे. और खास बात पता है क्या है? यह कि इन तीन में से दो भारत से नाता रखते हैं. तीनों के नाम हैं- ब्रेंडन फूडी, आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा. इकनी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. तीनों दोस्त एक ही स्कूल में पढ़ते थे. स्कूल कैलिफ़ोर्निया में था. वहीं से उनकी दोस्ती और एक नई सोच की शुरुआत हुई. आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा स्कूल के डिबेट टीम में भी शानदार प्रदर्शन करते थे. दोनों ने मिलकर एक ही साल में अमेरिका की तीनों राष्ट्रीय बहस प्रतियोगिताएं जीत ली थीं, जो अब तक किसी ने नहीं किया था. दोनों भारतीय मूल के अमेरिकी हैं. फेलोशिप के सहारे शुरू किया स्टार्टअप बाद में जब उनकी मुलाकात ब्रेंडन फूडी से हुई, तो तीनों ने मिलकर कुछ बड़ा करने का सपना देखा. उन्हें अरबपति निवेशक पीटर थील की थील फेलोशिप मिली, जिसके तहत उन्हें 1 लाख डॉलर मिले, ताकि वे कॉलेज छोड़कर अपना स्टार्टअप बना सकें. और यहीं से शुरू हुआ Mercor का सफर. Mercor की शुरुआत 2023 में हुई थी. शुरू में इसका मकसद भारत के इंजीनियरों को अमेरिकी कंपनियों से जोड़ना था, जो फ्रीलांस कोडर्स की तलाश में थीं. इसके लिए उन्होंने एआई-आधारित इंटरव्यू सिस्टम बनाया, जिसमें उम्मीदवारों से वर्चुअल अवतार के जरिए बातचीत होती थी. लेकिन जल्द ही उन्हें एक और जरूरत महसूस हुई. यह जरूरत थी AI डेटा लेबलिंग की. यानी ऐसी सेवाएं, जहां इंसानी एक्सपर्ट्स एआई मॉडल्स को बेहतर सिखाने में मदद करते हैं. इसी आइडिया ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया. कुछ ही समय में Mercor ने 350 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई और उसकी वैल्यू 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. कंपनी का सालाना राजस्व अब 500 मिलियन डॉलर के करीब है, जबकि कुछ महीनों पहले यह सिर्फ 100 मिलियन था. फॉर्ब्स ने भी इन तीनों को 2025 अंडर 30 सूची में जगह दी, और क्लाउड 100 में शामिल किया. ब्रेंडन फूडी ने फॉर्ब्स से कहा, “ये सब अब भी किसी सपने जैसा लगता है. दो साल पहले हमने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी इतना बड़ा मुकाम हासिल करेंगे.” वहीं आदर्श हिरेमठ ने हंसते हुए कहा, “अगर मैं Mercor पर काम न कर रहा होता, तो आज शायद कॉलेज से ग्रेजुएट हो रहा होता.”
Adarsh Hiremath Surya Midha Brendan Foody Youngest Self Made Billionaire AI Founders Thiel Fellowship मेर्कोर एआई स्टार्टअप आदर्श हिरेमठ सूर्या मिधा ब्रेंडन फूडी सबसे युवा अरबपति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
22 महीने बाद भी अधूरा मनरेगा पार्क, 'मेरा गांव मेरा उद्यान' बना 'मेरा अधूरा सपना'नरकटियागंज के बनवरिया में मनरेगा पार्क 22 महीने बाद भी अधूरा है। 'मेरा गांव, मेरा उद्यान' योजना का लक्ष्य विफल होता दिख रहा है, क्योंकि पार्क में केवल चारदीवारी और गेट ही बन पाया है। 18 लाख से अधिक की लागत वाली इस परियोजना में पेवर ब्लॉक, ओपन जिम और तालाब जैसे काम अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों में निराशा है। पार्क अब अस्थायी पार्किंग स्थल बन गया...
Read more »
22 Dead, Including 4 Children, After Massive Explosion At Store In Northern MexicoMexico Super Market Explosion: The explosion erupted on Saturday afternoon at a Waldo’s department store in central Hermosillo, quickly spreading to nearby vehicles and trapping several people before rescuers arrived.
Read more »
मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायलमेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायल
Read more »
नोएडा में महिला साइबर जालसाज ने 22 लाख रुपये की ठगीनोएडा के एक फर्नीचर व्यापारी को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला साइबर जालसाज ने 22 लाख रुपये का चूना लगाया। पीड़ित को मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया था, लेकिन बाद में पैसे निकालने में परेशानी होने पर उसे ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
देसी दिमाग का कमाल... 22 साल की उम्र में कूट डाले 2 अरब डॉलरदेसी दिमाग का कमाल... 22 साल की उम्र में कूट डाले 2 अरब डॉलर, मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड चकनाचूर
Read more »
देसी दिमाग का कमाल... 22 साल की उम्र में कूट डाले 2 अरब डॉलरदेसी दिमाग का कमाल... 22 साल की उम्र में कूट डाले 2 अरब डॉलर, मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड चकनाचूर
Read more »
