फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुस्तकालय समिति की बैठक हुई। पुस्तकालयों को आधुनिक बनाने और युवाओं के भविष्य निर्माण का केंद्र बनाने पर जोर दिया गया। कैरियर काउंसलिंग कैम्प चलाने, सोलर पावर प्लांट लगवाने और डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री मिल...
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुस्तकालयों को आधुनिकीकरण व इन्हें और उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई। डीएम ने जिला पुस्तकालय को कैरियर गाइडेंस सेंटर बनाने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि यह युवाओं के भविष्य निर्माण का केंद्र बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला पुस्तकालय में कैरियर काउंसलिंग कैम्प को नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी मिल सके। डीएम ने यह भी कहा कि जिला पुस्तकालय को पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ते हुए वहां सोलर पावर प्लांट लगवाया जाए ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। जनपद के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों का पंजीकरण कर सुरक्षा और संरचना के मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही, उन्होंने डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के लिए राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों और अभ्यर्थियों को ई-संसाधनों और आनलाइन अध्ययन सामग्री तक सहज पहुंच मिलेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।.
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुस्तकालयों को आधुनिकीकरण व इन्हें और उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई। डीएम ने जिला पुस्तकालय को कैरियर गाइडेंस सेंटर बनाने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि यह युवाओं के भविष्य निर्माण का केंद्र बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला पुस्तकालय में कैरियर काउंसलिंग कैम्प को नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी मिल सके। डीएम ने यह भी कहा कि जिला पुस्तकालय को पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ते हुए वहां सोलर पावर प्लांट लगवाया जाए ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। जनपद के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों का पंजीकरण कर सुरक्षा और संरचना के मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही, उन्होंने डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के लिए राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों और अभ्यर्थियों को ई-संसाधनों और आनलाइन अध्ययन सामग्री तक सहज पहुंच मिलेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Farrukhabad District Magistrate Career Guidance Center Solar Power Plant Public Libraries Online Study Material PM Suryaghar Yojana Career Counseling Camp Library Modernization Farrukhabad News Farrukhabad Latest News Farrukhabad News In Hindi Farrukhabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेगूसराय में डीएम ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना: सामुदायिक किचन का निरीक्षण, समस्याओं को सुना; बोले- शासन...DM ate food with flood victims in Begusarai
Read more »
Independence Day: স্বাধীনতা দিবসে অনুষ্ঠানে ভয়ংকর কাণ্ড, জেলাশাসকের দফতরে ব্যবসায়ীর... রক্ত ঝরল পুরুলিয়ায়..A businessman tries to end his life in purulia DM office durin Indepence day programme
Read more »
गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा! टीवी ऑन रखें, आधार साथ रखें और दवाई जेब में रखें... पढ़ लीजिए DM की एडवाइजरीDM Apeal on Ghaziabad Flood: हाथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गाजियाबाद डीएम ने इसको देखते हुए अपील जारी की है।
Read more »
नोएडा डीएम मेधा रूपम बनीं मौसी, लाड़ले संग शेयर की तस्वीर! IRS बहन अभिश्री को दी बधाईNoida DM Medha Rupam Mausi News: नोएडा की डीएम मेधा रूपम मौसी बनी हैं। उन्होंने बहन के बेटे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जताई है।
Read more »
फैसला ऑन द स्पॉट... कौन हैं डीएम मनीष कुमार वर्मा, जनता दर्शन में अवैध कब्जे पर ताबड़तोड़ एक्शनWho is DM Manish Kumar Verma: प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा इस समय खासी चर्चा में हैं। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान वे शिकायतों पर त्वरित एक्शन ले रहे हैं।
Read more »
लखनऊ में ठंड से बचाव की तैयारी तेज: DM ने रैन बसेरे सही करने के निर्देश दिए, बोले- काऊ कोट और अलाव की व्यवस...लखनऊ में शीतलहर के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक में रैन बसेरों की स्थिति, शीतलहर से बचाव की तैयारियों और गौवंश संरक्षणPreparations for protection from cold full swing Lucknow Lucknow DM Winter...
Read more »
