प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश दौरे पर, प्रशासन ने उन्हें तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘गंगा यात्रा’ की अनुमति दी priyankagandhivadra
प्रयागराज| पुनः संशोधित रविवार, 17 मार्च 2019 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी। वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव का तीन दिवसीय प्रयागराज से वाराणसी का सफर जल मार्ग से होगा। इस बीच मिर्जापुर, भदोही क्षेत्र में आने-जाने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करेंगी। इस दौरान कई जगह वह गांव और उपासना स्थल पर भी जाएंगी। वह इन क्षेत्रों में जनता कार्यकर्ता और बुनकरों से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगी। उन्होने बताया कि जल मार्ग से भ्रमण करने का उनका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों की व्यथा जानना जिनकी आवाज सही जगह तक नहीं पहुंच पाती और वे किसी भी प्रकार की सुविधा से हमेशा वंचित रहते हैं। प्रियंका गांधी पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान महेश यादव के मेजा के टुडिहार गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।.
प्रयागराज| पुनः संशोधित रविवार, 17 मार्च 2019 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी। वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव का तीन दिवसीय प्रयागराज से वाराणसी का सफर जल मार्ग से होगा। इस बीच मिर्जापुर, भदोही क्षेत्र में आने-जाने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करेंगी। इस दौरान कई जगह वह गांव और उपासना स्थल पर भी जाएंगी। वह इन क्षेत्रों में जनता कार्यकर्ता और बुनकरों से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगी। उन्होने बताया कि जल मार्ग से भ्रमण करने का उनका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों की व्यथा जानना जिनकी आवाज सही जगह तक नहीं पहुंच पाती और वे किसी भी प्रकार की सुविधा से हमेशा वंचित रहते हैं। प्रियंका गांधी पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान महेश यादव के मेजा के टुडिहार गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी के पहले भाषण की 5 बड़ी बातें...गांधीनगर। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पहली बार चुनाव भाषण दिया। प्रियंका के पहले भाषण की 5 खास बातें...
Read more »
पहले संबोधन में प्रियंका गांधी का PM मोदी को जवाब, बताया- क्या है देश की फितरतPriyanka Gandhi Vadra प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधीनगर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगले दो महीनों में फिजूल के मुद्दों से बचें.
Read more »
प्रियंका गांधी ने अपने पहले चुनावी भाषण में की ग़लती?सक्रिय राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी ने गुजरात में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया है. प्रियंका ने महात्मा गांधी का हवाला दे मोदी पर निशाना साधा है.
Read more »
पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, महात्मा गांधी की लाइन की साझाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में पहली बार रैली को संबोधित करने के साथ ही मंगलवार देर रात पहली बार ट्वीट किया. उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के बारे में लिखा जबकि दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी का एक कथन साझा किया.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा बदलेगी कांग्रेस की तकदीर?कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज यानी इलाहाबाद से करेंगी। 18 मार्च से 20 मार्च तक वो प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जलमार्ग से यात्रा करेंगी और इस दौरान उनके जनसंपर्क और कई अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं।
Read more »
