उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस बार दीपोत्सव तो मनाया जाएगा लेकिन दोनों का अंदाज अलग होगा। एक ओर उत्तरप्रदेश सरकार इस बार दीपोत्सव में ग्रीन आतिशबाज़ी’ से अयोध्या को जगमगाने की तैयारी में है तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने इस बार “विकास दीपोत्सव” मनानेExplore the contrasting Deepotsav celebrations in Uttar Pradesh and Uttarakhand.
धामी का दावा- 4 साल में पहुंचे 24 करोड़ श्रद्धालु, मंदिरों का हो रहा विकासउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस बार दीपोत्सव तो मनाया जाएगा लेकिन दोनों का अंदाज अलग होगा। एक ओर उत्तरप्रदेश सरकार इस बार दीपोत्सव में ग्रीन आतिशबाज़ी’ से अयोध्या को जगमगाने की तैयारी में है तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने इस बार “विकास दीपोत्सव” मनाने कसीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उत्तराखंड मना रहा है विकास का दीपोत्सव, हमारी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों पर किए गए समग्र विकास कार्यों के परिणामस्वरूप लगभग प्रत्येक तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या पहुंच रही है। दोनों राज्यों के कार्यक्रमों में मुख्य अंतर यह है कि यूपी में यह दीपोत्सव भव्यता और पर्यावरण के संतुलन का संदेश दे रहा है, जबकि उत्तराखंड में विकास दीपोत्सव के माध्यम से पर्यटन, सुरक्षा और तीर्थाटन के स्तर को बढ़ाया जा रहा है।अयोध्या दीपोत्सव 2025 इस बार न केवल आस्था और भव्यता का प्रतीक बनेगा, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील नवाचार का भी संदेश देगा। 19 अक्टूबर को सरयू तट पर जब असंख्य दिये जलेंगे और आकाश में ग्रीन आतिशबाज़ी का दिव्य दृश्य खिलेगा, तो धुआँ और प्रदूषण की जगह केवल स्वच्छ प्रकाश फैलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से ग्रीन पटाखों और इको-आतिशबाज़ी तकनीक अपनाने के निर्देश दे दिए हैं। इसमें पारंपरिक रासायनिक तत्वों की जगह कम-कार्बन और कम-धुआं उत्सर्जित करने वाले यौगिकों का प्रयोग किया जाएगा। परिणामस्वरूप, यह दीपोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देगा। सरयू के ऊपर खिलेगा “ग्रीन सूर्य”, जो न तो धुआं उत्पन्न करेगा और न ही शोर करेगा। लाखों मिट्टी और गोबर मिश्रित बायोडिग्रेडेबल दीये जलेंगे, जिससे स्थानीय कुम्हार और ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।केदारनाथ में करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। पहले चरण में 125 करोड़, दूसरे में 200 करोड़ और तीसरे चरण में 175 करोड़ का काम शामिल है। तीसरे चरण का निर्माण वर्तमान में प्रगति पर है। सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच भारत का पहला ट्राई-केबल रोपवे बनने की योजना है। यह 12.
9 किलोमीटर लंबा होगा और श्रद्धालु केवल 36 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे। यह रोपवे सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के मामले में दुनिया में सबसे आगे होगा।बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य चल रहे हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 600 करोड़ रुपए है। 2025-26 के बजट में मंदिर समिति को 127 करोड़ रुपए आवंटित थे, जिनमें से 64 करोड़ रुपए का उपयोग बद्रीनाथ मंदिर के विकास में किया गया। सरकार चरणबद्ध तरीके से निर्माण कर रही है और बढ़ती तीर्थाटन संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।यमुनोत्री धाम तक पैदल यात्रा मार्ग को वैष्णो देवी मार्ग की तरह सुरक्षित और आधुनिक बनाने की योजना है। 170 करोड़ की लागत से एक रूप परियोजना शुरू हुई है, जिसकी लंबाई लगभग 3.9 किलोमीटर है। इस परियोजना से यात्रियों के लिए पैदल मार्ग अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और तीर्थाटन के अनुकूल होगा।गंगोत्री धाम में सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति और तीर्थाटन सुविधाओं का विकास किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि तीर्थ यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकें।सरकार ने गंगोत्री में बुनियादी ढांचे का नया रूप देते हुए, तीर्थाटन की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी है।उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में सरकार के प्रचार और निवेश के कारण लगभग 25 करोड़ श्रद्धालु प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे हैं।बढ़ती तीर्थाटन संख्या ने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित किए हैं। पंच केदार के प्रचार प्रसार के प्रयासों से तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।पुष्कर सिंह धामी कुमाउं मंडल में आने वाले पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव से हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन और एलएलबी की पढ़ाई की और 2021 में प्रदेश के सीएम बन गए। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि भी उत्तराखंड ही है, वह गढ़वाल मंडल के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचुर गांव में जन्में हैं। उनकी पढ़ाई भी उत्तराखंड में ही हुई है, हालांकि संन्यास लेने के बाद वह गोरखनाथ मठ के महंत बन गए और अब दूसरी बार उत्तरप्रदेश के सीएम हैं।अक्टूबर में मिला-जुला मौसम, नवंबर से तेज ठंडबेगूसराय में धनतेरस पर 250 करोड़ से अधिक का कारोबारइंदौर में धनतेरस पर तेज बारिशसिरसा में बाढ़ प्रभावित धान का नहीं मिला मुआवजा2 दिन मौसम ड्राई, फिर दक्षिण-मध्य हिस्से में होगी बारिश
Uttar Pradesh Uttarakhand Ayodhya Green Fireworks Development Projects Char Dham Tourism Religious Sites Pushkar Singh Dhami Yogi Adityanath
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
3 करोड़ रुपये सैलरी के बाद भी जॉब करने का मन नहीं, कहा- 'बस नौकरी छोड़ना चाहता हूं'मेटा के एक कर्मचारी ने बताया कि मात्र 24 साल की आयु और 3.2 करोड़ रुपये का प्रभावशाली वेतन पाने के बावजूद भी उसे काम करने में कोई प्रेरणा नहीं मिलती.
Read more »
सर्वाधिक समय सीएम रहने का रिकार्ड तोड़ पाएंगे नीतीश कुमार? सिक्किम और ओड़िशा के CM के नाम दर्ज है 24 साल का...Bihar Chunav: नीतीश कुमार ने बिहार में 18 साल से अधिक सीएम रहते हुए रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन पवन कुमार चामलिंग और नवीन पटनायक का 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 85 साल तक सीएम रहना होगा.
Read more »
24 Transgender Attempt Mass Suicide: আমাদের বোনদের ধর্ষণ... গণ-আত্মঘাতী হতে ফিনাইল খেল ২৪ বৃহন্নলা! ভয়ংকর! ভয়াবহ!24 transgenders attempt mass suicide in Indore In demand for arrest of rape accused
Read more »
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार सतर्क, 24 घंटे अलर्ट रहेंगे सभी DM और CMOदीपावली के मद्देनज़र, उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा है। सभी DM और CMO को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों, एंबुलेंस और आपातकालीन इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ...
Read more »
Rain Alert: തീവ്രന്യുന മർദ്ദവും ചക്രവാതച്ചുഴിയും; കേരളത്തിൽ അടുത്ത 7 ദിവസം ഇടിയോടു കൂടിയ മഴRain Alert: ഒക്ടോബർ 18 മുതൽ 24 വരെ ഒറ്റപ്പെട്ട ശക്തമായ മഴയ്ക്കും സാധ്യത
Read more »
Jodhpur|जोधपुर बस हादसे में 24 की मौत, परिजनों को सौंपे जा रहे शवJodhpur News: राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आग लगने से हुए भीषण हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई. डीएनए परीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं.
Read more »
