दीपावली पर तांत्रिक परंपराएं और जीव बलि: उल्लू-कछुए जैसे जीवों के लिए क्यों काल बन जाती है अमावस्या की रात?

Diwali Tantrik Puja 2025 News

दीपावली पर तांत्रिक परंपराएं और जीव बलि: उल्लू-कछुए जैसे जीवों के लिए क्यों काल बन जाती है अमावस्या की रात?
Diwali Tanra-Mantra TraditionOwl SacrificeDiwali Lakshmi Puja
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 289 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 129%
  • Publisher: 51%

Diwali 2025 Tantrik Puja (Tantra-Mantra) Tradition Story; How to attract wealth on Diwali?, Owl Remedies For Wealth and Prosperity.

दीपावली की रात तांत्रिक सिद्धियों के लिए जानी जाती है। मान्यता है, अमावस्या की रात तंत्र क्रियाओं से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। यही वजह है कि कुछ खास जीव-जंतुओं के लिए यह रात जानलेवा साबित होती है। विशेषकर उल्लू और कछुए जैसे जीवों के लिएलोक मान्यता है कि इनकी बलि देने या इन्हें तांत्रिक क्रियाओं में शामिल करने से धन, वैभव और सिद्धियां प्राप्त होती हैं।में पढ़िए दीपावली की रात तांत्रिक अनुष्ठान की मान्यता क्या है? किन जीव-वनस्पतियों का इस्तेमाल इन अनुष्ठान में किया जाता है? तांत्रिक और ज्योतिष से जुड़े जानकार इसे लेकर क्या कहते हैं?ये कामाख्या संप्रदाय और अन्य शाक्त तंत्र परंपराओं का केंद्र है। काशी विश्वनाथ मंदिर और पास के श्मशान घाट पर तांत्रिक साधना होती है।ये प्राचीन तांत्रिक एवं योगिक साधनाओं के लिए प्रसिद्ध है। शिव और शक्ति की उपासना के लिए श्मशान घाट एवं गुफाएं हैं।यहां त्रिवेणी संगम के किनारे तांत्रिक साधना होती है। कुछ स्थानों पर श्मशान घाट में रात्रि पूजन और मंत्र साधना होती है। देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर आदि जिले में भी लोक-मान्य तांत्रिक परंपरा, ज्यादातर अंधविश्वास या टोना-टोटके के रूप में होती है।बलि से नहीं, सच्ची शुभता सही कर्म, पूजा, दान और भक्ति से आती है बीएचयू के ज्योतिषशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.

विनय कुमार पांडेय बताते हैं- कुछ तांत्रिक मानते हैं कि किसी जीव की बलि देने से मंत्र या जादुई शक्तियां बढ़ती हैं। वे सोचते हैं कि यह राक्षस या नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित करने का तरीका है। कुछ लोग कहते हैं कि बलि देने से धन, प्रेम, काम या शक्ति संबंधी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह पूरी तरह से मानसिक और आस्था पर आधारित होता है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। तांत्रिक कभी-कभी लोगों को डराकर या भय दिखाकर बलि देने को कहते हैं। जिससे लोग उनका सम्मान या पालन करें। पुराने समय में कुछ संस्कृतियों में बलि होती थी, लेकिन आज इसे गैरकानूनी और अमानवीय माना जाता है। डॉ. विनय कुमार पांडेय बताते हैं- आधुनिक तंत्र में बलि की जरूरत नहीं, बल्कि मंत्र, पूजा और ध्यान से ही कार्य सिद्ध हो सकते हैं। बलि देना गलत है, क्योंकि उल्लू को लक्ष्मी का वाहन बताते हैं। इसी वजह से कुछ लोगों को लगता है कि उल्लू को रख लेंगे तो लक्ष्मी हमेशा रहेंगी। लेकिन, ऐसा करने से लक्ष्मी रहती नहीं, चली जाती हैं। कुछ जगहों पर मान्यता है कि दीपावली की रात उल्लू की बलि देने से घर में धन, सौभाग्य और बुरी आत्माओं से सुरक्षा मिलती है। लेकिन, यह कानूनी और नैतिक रूप से गलत है। किसी जानवर की बलि देने से सकारात्मक ऊर्जा या शुभता नहीं आती। सच्ची शुभता सही कर्म, पूजा, दान और भक्ति से आती है। दीपावली की रात जीवित कछुए को अपने घर में रखने से लक्ष्मी ठहर जाती हैं। इसे लेकर डॉ. विनय कुमार पांडेय का कहना है कि यह मान्यता अंधविश्वास और शास्त्र विरुद्ध है। जीवित प्राणी को कैद या कष्ट देना पाप और कानूनी अपराध दोनों है। शास्त्रों में वर्णित सात्विक विधि-विधान सभी सामान्य जन के लिए उपयोगी हितकारक एंव प्रकृति के अनुकूल है।कामाख्या संप्रदाय में अभिषिक्त तांत्रिक साकेत कुमार मिश्रा के अनुसार, इंद्रजाल के आधार पर टोना-टोटका और तांत्रिक प्रयोगों का उल्लेख मिलता है। दीपावली की रात को कुछ तांत्रिक लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए उल्लू की बलि देते हैं। ऐसा माना जाता है कि उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। इसलिए उसकी बलि से तंत्र सिद्धि या धन प्राप्ति होती है। हालांकि, शास्त्रीय दृष्टि से यह पूरी तरह अमान्य और अनुचित है। वैदिक या धर्मशास्त्रीय ग्रंथों में उल्लू की बलि का कोई विधान नहीं है। यह प्रथा केवल इंद्रजाल तंत्र जैसी लोक-मान्य और अप्रामाणिक पुस्तकों में वर्णित है। जिनमें सोखा, ओझा या तांत्रिक रात्रि के निशा काल में ऐसे कर्म करते हैं। वास्तव में, शास्त्रीय ग्रंथों में केवल भैंसे या बकरी की बलि का उल्लेख है। वह भी विशिष्ट देवताओं की उपासना या तंत्र साधना के संदर्भ में, न कि लक्ष्मी पूजन के लिए।तांत्रिक आयुष रुद्रा बताते हैं- तंत्र के तीन अलग-अलग तरीके हैं। टीवी पर जो तंत्र दिखाया जाता है, ऐसे होता नहीं है। दीपावली के दिन दो तरह की पूजा होती है। इच्छा पूर्ति के लिए और सिद्धि के लिए। इच्छा की कामना के लिए बलि दी जाती है। लेकिन बलि का मतलब भेंट-अर्पण होता है। दीपावली के लिए दिन जो धन वैभव के लिए पूजा की जो भेंट दी जाती है, उसमें फल कद्दू लौकी की बलि दी जाती है। कामाख्या तारापीठ में बलि का प्रावधान है। हालांकि, वहां के तरीके अलग हैं। कहीं भी नरबलि या जानवर बलि का प्रावधान नहीं है। जिनको जानकारी नहीं है, वो ऐसी चीजों को बढ़ावा देकर लाइम लाइट में रहते हैं। तंत्र एक विज्ञान है। लेकिन, लोगों ने इसको गलत तरीके से पेश करके गलत बना दिया है।काशी अघोर पीठ के कपाली बाबा बताते हैं- दीपावली की रात को तंत्र साधना और पूजा के कई प्रकार होते हैं। लेकिन, वर्तमान में सोशल मीडिया और लोक कथाओं में कई भ्रांतियां फैल रही हैं। तांत्रिक परंपरा के विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली की रात के तंत्र प्रयोग शास्त्रीय और अहिंसात्मक होते हैं। इसमें कभी भी जीव हत्या या उल्लू की बलि शामिल नहीं होती। कपाली बाबा बताते हैं- दीपावली की रात 3 तरह के तांत्रिक प्रयोग होते हैं। आम का बांदा, कद्दू और लौकी जैसी वनस्पतियां त्रयोदशी की रात लाकर चतुर्दशी को पूजा में प्रयोग की जाती हैं। इसका उद्देश्य व्यापार और आर्थिक वृद्धि होता है। बंगाली तंत्र और कामाख्या तंत्र में पीला सिंदूर और प्रतीकात्मक सियार की सींग का प्रयोग लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसमें श्रीयंत्र या श्री चक्र की पूजा की जाती है। देवी की अर्चना 8 प्रकार से की जाती है। कपाली बाबा बताते हैं- काली कुल के याचक और यम द्वितीया पूजा अगले दिन तक चलती हैं। कई अबोध लोग इन प्रयोगों का गलत विवरण फैलाते हैं और जीवों की बलि देने जैसी बातें जोड़ते हैं। यह केवल सनसनी फैलाने और फेमस होने के लिए किया जाता है। शास्त्रीय और वैदिक परंपरा में दीपावली की रात का तंत्र प्रयोग सुरक्षित, प्रतीकात्मक और अहिंसात्मक होता है। इसका मुख्य उद्देश्य धन, वैभव और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना है।ज्योतिषाचार्य श्रीधर पांडेय बताते हैं- तंत्र विद्या को अक्सर रहस्यमय और अंधविश्वासी माना जाता है। लेकिन, इसके पीछे वास्तविक विज्ञान और मनोविज्ञान मौजूद हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तंत्र केवल मंत्र, यंत्र और पूजन का समूह नहीं है। यह ऊर्जा, मानसिक एकाग्रता और वातावरणीय संतुलन पर आधारित प्रणाली है। तंत्र में इस्तेमाल मंत्र और यंत्र, हमारे मस्तिष्क और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और कंपन पैदा करते हैं। ध्यान और विजुलाइजेशन जैसी क्रियाएं मानसिक शक्ति और फोकस बढ़ाती हैं। वहीं दीपक, धूप और जल के प्रयोग से शरीर में मूड सुधारने वाले हार्मोन सक्रिय होते हैं और तनाव कम होता है।दीपावली पर तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर प्रतिबंधित प्रजातियों का अवैध शिकार और व्यापार चरम पर पहुंच जाता है। हमने रेंज के सभी वन कर्मियों को स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत करने, सघन गश्त और रात्रि निगरानी के सख्त निर्देश जारी किए हैं।बागपत में चिताओं से अस्थियां गायब हो रहीं:8 महीने से गांववाले परेशान; क्या दिवाली पर तंत्र–मंत्र के लिए तांत्रिक चुरा रहे यूपी में बागपत के हिम्मतपुर सूजती गांव में लोग डरे हुए हैं। श्मशान घाट से अस्थियां गायब हो रही हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार हुआ। परिवार जब तीसरे दिन अस्थियां लेने गया, तो चिता के पास दीपक जल रहा था, उपले सुलग रहे थे और तंत्र-मंत्र का सामान बिखरा हुआ था। अस्थियां गायब थीं। पिछले आठ महीनों से श्मशान में ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं। गांव वाले बताते हैं- पहले लगता था किसी जानवर का काम होगा, लेकिन हर बार चिता के पास पूजा-सामग्री, अगरबत्ती, नींबू और राख मिलती है। प्रशासन का कहना है कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, हमारी टीम जांच कर रही है।धनतेरस पर प्रयागराज में हुई रिकॉर्ड तोड़ धनवर्षाभिंड में धनतेरस पर 1200 से ज्यादा वाहन बिकेइन्फ्लुएंजा ने अस्पतालों में बढ़ाए मरीजसीकर के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरीहरियाणा में 3 शहरों का तापमान 16 डिग्री के करीब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Diwali Tanra-Mantra Tradition Owl Sacrifice Diwali Lakshmi Puja

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Diwali 2025:11 लाख दीपों से जगमगाया मुरादाबाद, आसमान में दिखी भव्य झलकDiwali 2025:11 लाख दीपों से जगमगाया मुरादाबाद, आसमान में दिखी भव्य झलकDiwali 2025: मुरादाबाद में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान 11 लाख दीपकों से पूरा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Diwali 2025: दीवाली पर इनका घर आना होता है शुभ, मिलते हैं धन वृद्धि के संकेतDiwali 2025: दीवाली पर इनका घर आना होता है शुभ, मिलते हैं धन वृद्धि के संकेतदीपावली पर कुछ चीजों का घर आना एक शुभ संकेत Diwali 2025 के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि दीवाली के दिन अगर आपके घर में इन पशु-पक्षियों का आगमन होता है, तो यह मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का एक संकेत हो सकता है। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे...
Read more »

सुनीता आहूजा और नीना गुप्ता ने बताएं अपने दिवाली प्लान्स, सुनकर आप भी करेंगे तारीफसुनीता आहूजा और नीना गुप्ता ने बताएं अपने दिवाली प्लान्स, सुनकर आप भी करेंगे तारीफमनोरंजन | बॉलीवुड Diwali 2025: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपने-अपने दिवाली प्लान्स साझा किए हैं.
Read more »

दीवाली पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है, जानेंदीवाली पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है, जानेंDiwali 2025: दीवाली पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है, जानें इस पवित्र परंपरा के पीछे की अद्भुत कथा
Read more »

Diwali 2025: ദീപാവലി തിരക്ക്: റെയില്‍വേ സ്റ്റേഷനുകളില്‍ യാത്രക്കാര്‍ നേരത്തേ എത്തണമെന്ന് അറിയിപ്പ്Diwali 2025: ദീപാവലി തിരക്ക്: റെയില്‍വേ സ്റ്റേഷനുകളില്‍ യാത്രക്കാര്‍ നേരത്തേ എത്തണമെന്ന് അറിയിപ്പ്Diwali 2025: ദീപാവലി ആഘോഷത്തോടനുബന്ധിച്ചുള്ള യാത്രാത്തിരക്ക് വര്‍ധിച്ച സാഹചര്യത്തിലാണ് അറിയിപ്പ്
Read more »

संपूर्ण रामायण की सीख, भाग-6 लंकाकांड: विभीषण के शरण में आने और रावण वध तक के प्रसंगों से जुड़ी चुनौतियों के...संपूर्ण रामायण की सीख, भाग-6 लंकाकांड: विभीषण के शरण में आने और रावण वध तक के प्रसंगों से जुड़ी चुनौतियों के...Learning the entire Ramayana in 7 days Part 6 Lankakanda Diwali 2025; Ramayana lanka Kanda Story | Rama, sita, sugriv, hanuman, ravan
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:48:47