उत्तर प्रदेश के लिए 'विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट-2047' तैयार है, जिसका लक्ष्य स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक राज्य को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। नियोजन विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुति के लिए समय मांगा है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। देश की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में यूपी को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साधने के लिए विकसित यूपी का विजन डाक्यूमेंट-2047 तैयार कर लिया गया है। नियोजन विभाग ने डाक्यूमेंट की प्रस्तुति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करने के बाद विभागों को तय रोडमैप के मुताबिक विकास कार्यों को गति देने का निर्देश जारी किए जाएंगे। विजन डाक्यूमेंट के मुताबिक वर्ष 2047 में यूपी की अर्थव्यवस्था को छह ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। ऐसा होने पर यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य हो जाएगा। तब देश की कुल अर्थव्यवस्था में राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर 20 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है। यह लक्ष्य हासिल होने पर यूपी शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले दर्जन भर देशों की कतार में खड़ा नजर आएगा। वर्ष 2047 तक लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश को मौजूदा कीमतों पर प्रतिवर्ष 16 प्रतिशत विकास दर की आवश्यकता होगी। कृषि, उद्योग, सेवा सहित सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास की गति को देखते हुए प्रदेश सरकार को भरोसा है कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2047 में प्रति व्यक्ति आय को 26 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुआ था, उस समय उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के बराबर थी। बाद के वर्षों में विकास की धीमी गति के कारण अब यह राष्ट्रीय औसत की तुलना में करीब आधी रह गई है। वर्ष 2017-18 में तो प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की तुलना में 50.
30 प्रतिशत रह गई थी जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 52.90 प्रतिशत हो गई है। वर्ष 2024-25 के आंकड़ों से प्रति व्यक्ति आय का राष्ट्रीय औसत 2,05,324 रुपये जबकि यूपी का 1,08,572 रुपये है। वर्ष 2017-18 से 2024-25 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय की सालाना औसत वृद्धि दर 11.17 प्रतिशत जबकि प्रदेश में 12.48 प्रतिशत रही है। यह भी पढ़ें- यूपी रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: कानपुर में मेगा ब्लॉक, 1 अप्रैल से 13 मई तक 26 ट्रेनें प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट
UP Economy $6 Trillion Economy Developed State India Yogi Adityanath Per Capita Income UP Economic Growth Uttar Pradesh Vision Document 2047 Planning Department UP Lucknow Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गैस के लिए कानपुर में लाइनें, कई एजेंसियां बंद: गोंडा में एजेंसी के बाहर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे; कि...Uttar Pradesh CM Yogi UP Cylinder Crisis live Update Prayagraj Meerut Gonda kanpur Gas Agency video
Read more »
सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक लाइव में अभद्र भाषा का प्रयोग; अमेठी पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाशी शुरूAmethi CM Yogi Abuse Case: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में अमेठी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Read more »
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का CM धामी ने किया शुभारंभ, बोले- योग समग्र जीवन पद्धतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती, टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को समग्र जीवन पद्धति बताते हुए युवाओं से इसे अपनाने का आग्रह किया।
Read more »
PM आवास के 553 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, CM योगी ने भेजी धनराशिमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 553 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे अनुदान राशि की पहली किस्त हस्तांतरित की।
Read more »
मुंगेर को मिलेगी 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 19 मार्च को CM नीतीश का दौरामुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर पहुंचेंगे। वे यहां करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा तैयारियों में जुटा है।
Read more »
UP News: अब इन लोगों को घर की सौगात देगी यूपी सरकार, CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलानUP News: योगी सरकार हर वर्ग के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही हर वर्ग के लिए सौगात दे रही है. अब योगी सरकार राज्य के शिक्षक, वकील और पत्रकारों को घर की सौगात देने जा रही है.
Read more »
