मुंगेर को मिलेगी 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 19 मार्च को CM नीतीश का दौरा

Nitish Kumar Munger Visit News

मुंगेर को मिलेगी 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 19 मार्च को CM नीतीश का दौरा
Munger Development ProjectsBihar CM MungerSamriddhi Yatra
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर पहुंचेंगे। वे यहां करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा तैयारियों में जुटा है।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च यानी गुरुवार को मुंगेर पहुंच रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआइजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा के अलावा भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 मार्च को सुबह 10.

20 बजे हवाई मार्ग से मुंगेर पहुंचेंगे। पोलो मैदान स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत किया जाएगा। निर्णाण कार्यों का लेंगे जायजा इसके बाद वे नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे तथा कष्टहरणी घाट में चल रहे सुंदरीकरण कार्य और मुंगेर-सुलतानगंज के बीच बन रहे गंगा पथवे के एलाइनमेंट का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के संयुक्त भवन का उद्घाटन करने के बाद वे सड़क मार्ग से हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां विभागीय स्टाल का निरीक्षण करने के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पोलो मैदान के हेलीपैड, उद्घाटन होने वाले भवनों, कष्टहरणी घाट और हवाई अड्डा परिसर की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हवाई अड्डा परिसर में हैंगर, मीटिंग एरिया, स्टाल एरिया, वीआईपी और कार्यकर्ता प्रवेश द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री का मुंगेर परिभ्रमण कार्यक्रम 10.20 - पोलो मैदान हेलीपैड पर आगमन एवं नवनिर्मित जिला उद्योग केंद्र के लिए प्रस्थान 10.25 - नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन एवं स्टाल निरीक्षण। 10.30 - कष्टहरणी घाट निरीक्षण के लिए प्रस्थान 10.35 -कष्टहरणी घाट पर विकासशील कार्यों एवं गंगा पथ के एलाइनमेंट का अवलोकन 10.45 पूर्वाहन- जिला पंचायत संसाधन केंद्र के लिए प्रस्थान 10.50 - जिला पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन व निरीक्षण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 11.00 - भगत सिंह चौक स्थित नवनिर्मित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी के संयुक्त भवन का उद्घाटन 11.15 - सफियाबाद हवाई अड्डा आगमन सड़क मार्ग से, सभी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास। विभागीय प्रदर्शनी स्टाल का भ्रमण। 11.30 पूर्वाहन - समीक्षा बैठक व जनसंवाद कार्यक्रम 12.32 - हवाई अड्डा लखीसराय के लिए प्रस्थान यह भी पढ़ें- भागलपुर में LPG संकट गहराया, होटल-रेस्टोरेंट में कोयले पर पक रहा खाना; मेन्यू से हटे कई व्यंजन यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पहली यात्रा, मंच पर सम्राट चौधरी को आगे कर दिया सियासी संकेत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Munger Development Projects Bihar CM Munger Samriddhi Yatra Kastaharni Ghat Beautification Ganga Pathway Munger District Industry Building Munger Infrastructure Bihar Government Projects Munger News Munger News Munger Latest News Munger News In Hindi Munger Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan पहुंचे CM योगी, मंच दे दिया ऐसा बयान फिर... | Amar Ujala | CM YogiRajasthan पहुंचे CM योगी, मंच दे दिया ऐसा बयान फिर... | Amar Ujala | CM YogiRajasthan पहुंचे CM योगी, मंच दे दिया ऐसा बयान फिर... | Amar Ujala | CM Yogi | Chittorgarh Rajasthan
Read more »

गैस के लिए कानपुर में लाइनें, कई एजेंसियां बंद: गोंडा में एजेंसी के बाहर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे; कि...गैस के लिए कानपुर में लाइनें, कई एजेंसियां बंद: गोंडा में एजेंसी के बाहर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे; कि...Uttar Pradesh CM Yogi UP Cylinder Crisis live Update Prayagraj Meerut Gonda kanpur Gas Agency video
Read more »

सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक लाइव में अभद्र भाषा का प्रयोग; अमेठी पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाशी शुरूसीएम योगी के खिलाफ फेसबुक लाइव में अभद्र भाषा का प्रयोग; अमेठी पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाशी शुरूAmethi CM Yogi Abuse Case: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में अमेठी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Read more »

चंपावत के घाट पुल के पास कार 100 मीटर खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायलचंपावत के घाट पुल के पास कार 100 मीटर खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायलपिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट के पास घाट पुल के समीप एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए।
Read more »

भारत के व्यापार में बदलाव: अमेरिका को निर्यात घटा, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ाभारत के व्यापार में बदलाव: अमेरिका को निर्यात घटा, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ाफरवरी में अमेरिका को भारत के निर्यात में गिरावट, जबकि चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर के पार। सोने के आयात में भी तेजी। व्यापार आंकड़ों का विश्लेषण।
Read more »

PM आवास के 553 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, CM योगी ने भेजी धनराशिPM आवास के 553 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, CM योगी ने भेजी धनराशिमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 553 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे अनुदान राशि की पहली किस्त हस्तांतरित की।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:25