Himachal news: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में 72 वर्षीय धर्मचंद की अस्पताल में मृत्यु हो गई, लेकिन उनका बेटा अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं आया. नगर परिषद ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया.
सरकाघाट . माना जाता है कि जैसे जैसे कलियुग का प्रकोप बढ़ेगा. वैसे-वैसे इंसानियत खत्म होती जाएगी. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. जहां पर एक पिता से उसके बेटे और परिवार ने मुख मोड़ दिया. आलम यह हुआ है कि बुजुर्ग चार माह से अस्पताल में भर्ती रहा और बेटे की राह ताकते ताकते उसके प्राण निकल गए.
इससे ज्यादा शर्मिंदगी की बात और क्या हो सकती है कि बेटा अपने पिता की चिता को आग देने भी नहीं आया और नगर परिषद को बुजुर्ग को अंतिम विदाई देनी पड़ी. दरसअल, मंडी जिले के सरकाघाट का यह मामला है. जिंदगी के आखिरी दिनों में बेटे की राह देखते-देखते एक बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अपनी जिंदगी के अंतिम चार महीनों में तो बुजुर्ग को बेटे के दर्शन नहीं हुए, लेकिन मौत के बाद भी बेटे ने पिता को विदाई नहीं दी. उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत जमनी के गांव जनीहण के 72 वर्षीय धर्मचंद बीते चार माह से सरकाघाट अस्पताल में भर्ती थे. यहां पर सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि धर्मचंद पहले पंजाब में रहते थे, लेकिन कुछ साल पहले गांव लौट आए थे. अब उनका बेटा पंजाब में रहता है. अस्पताल में जब उन्हें भर्ती किया गया तो प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी थी. लेकिन बीते चार महीने में एक बार भी बेटा पिता की सुध लेने नहीं आया. बीमारी के चलते गाववालों ने धर्मचंद को अस्पताल में भर्ती करवाया था. यहां पर 4 महीने तक अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने बुजुर्ग की देखभाल की. इस दौरान धर्मचंद बेटे की राह तकते रहे, लेकिन कोई नहीं आया. हिमाचल के सरकाघाट अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग का अब निधन हो गया. पंचायत और नगर परिषद ने किया अंतिम संस्कार उनकी मौत के बाद सोमवार शाम तक कई परिजन और बेटा यहां नहीं पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन ने प्रधान ज्ञान चंद, उपप्रधान सुभाष, चौकीदार जगदीश, वार्ड सदस्य रणजीत सिंह और पूर्व उपप्रधान बृजलाल अस्पताल पहुंचे और नगर परिषद एवं अस्पताल कर्मचारियों के सहयोग से मांगा. तब जाकर सरकाघाट में ही उनका अंतिम संस्कार करवाया गया. इस दौरान अस्पताल कर्मियों की आंखें नम हो गईं. क्योंकि बुजुर्ग को कोई भी अपना उन्हें कंधा देने नहीं आया. घटना की पूरे इलाके में चर्चा है.
Old Age Home In Himachal Sarkaghat News Mandi Today News Himachal Latest News In Hindi HP Today News In Hindi हिमाचल की ताजा खबर सरकारघाट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केयरटेकर को देखते ही खुशी से गोद में कूद पड़ा शेर का बच्चा, चिपककर खूब किया दुलार, Cute Video जीत लेगा दिलइस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही महसूस करेंगे कि इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों को भी प्यार के बदले प्यार देने की समझ होती है.
Read more »
रिटायर होने के 18 साल बाद भी नहीं मिली शख्स को पेंशन, हैरत में पड़ा सुप्रीम कोर्ट, सरकार को लगाई फटकारसुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है, क्योंकि 2007 में रिटायर हुए कर्मचारी को 18 साल बाद भी पूरी पेंशन नहीं मिली थी.
Read more »
पिता की चिता जलती रही, लेकिन हौसला नहीं टूटा, लड़की ने परीक्षा देकर बनाई मिसालपिता की चिता जलती रही, लेकिन हौसला नहीं टूटा, लड़की ने परीक्षा देकर बनाई मिसाल
Read more »
1 नंबर है ये प्रोटीन से भरपूर दाल की रेसिपी, सब्जी नहीं तो डिनर में झटपट बनाएं1 नंबर है ये प्रोटीन से भरपूर दाल की रेसिपी, सब्जी नहीं तो डिनर में झटपट बना लें, बच्चों को भी मिलेगा Protein भरपूर
Read more »
शराब की लत में पिता ने बेटे को पाँच हजार में बेच दियाउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शर्मनाक घटना घटी है जहाँ एक पिता ने अपने चार माह के इकलौते बेटे को शराब के लिए पांच हजार रुपये में बेच दिया।
Read more »
JCB मशीन के साथ दफन हुआ बेटा! घरवालों को आटे के पुतले का करना पड़ा अंतिम संस्कारइस परिवार के लिए तो जैसे सुबह-शाम हुई नहीं, पिछले 8 महीने अंधेरी रात में ही बीते. बुजुर्ग पिता हो,
Read more »
