यहां मिल रही है मारुति अल्टो की कीमत में मर्सिडीज़ बेन्ज़ और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें
Maruti Alto की कीमत में मिल रही हैं Mercedes, Audi और BMW की शानदार लग्जरी कारें Ashwani Tiwari March 23, 2019 3:21 PM प्रतिकात्मक तस्वीर: बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज का मौजूदा मॉडल। Used Mercedes, Audi and BMW Cars: हर किसी का सपना होता है कि वो मर्सिडीज़ बेन्ज़, बीएमडब्ल्यू और ऑडी की लग्जरी कारों में सफर करे। लेकिन इन लग्जरी कारों की कीमत इतनी ज्यादा है कि ज्यादातर लोगों के लिए ये एक दिवास्वप्न जैसा ही रहता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है आज हम आपको ऐसे जगह के बारे में बतायेंगे जहां पर आप अपनी लग्जरी कारों के ख्वाब को पूरा कर सकेंगे और इसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकाने की भी जरूरत नहीं होगी। जैसा कि हमने आपको उपर बताया कि, मारुति अल्टो की कीमत में आपको मर्सिडीज़ बेन्ज़ जैसी लग्जरी कार खरीदने का मौका मिलेगा। तो आपको बता दें कि, बाबा लग्जरी कार्स आपके लिए ये खास मौका लेकर आये हैं। दरअसल, ये फर्म यूज्ड यानी कि पुरानी कारों की बिक्री करता है। इस बाबा ये फर्म बेहद कम कीमत में मर्सिडीज़ बेन्ज़ ई क्लॉस, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी ए6 जैसी शानदार लग्जरी सिडान कार लेकर आये हैं। तो आइये जानते हैं इन कारों की कीमत के बारे में — BMW 5-series का ये मॉडल तकरीबन 12 साल पुराना है। BMW 5-series: बाबा लग्जरी कार्स आपको बीएमडब्ल्यू की शानदार लग्जरी सिडान 5 सीरीज उपलब्ध करा रहा है। इस कार में कंपनी ने 2,993cc की क्षमता का सिक्स यूनिट इंजन का प्रयोग किया है। जो कि कार को 195 Bhp की दमदार पावर और 400 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इतना ही नहीं ये कार आसानी से 220 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में भी सक्षम है। कार के भीतर बीज और ब्लैक के साथ वुडिंग फीनिश का इंटीरियर दिया गया है। जो कि इसे प्रीमियम बनाता है। ये कार सन 2007 की मॉडल है और इसने अब तक तकरीबन 96,064 km तक का सफर तय किया है। इस समय भारतीय बाजार में नई BMW 5-series की शुरूआती कीमत तकरीबन 53.
8 लाख रुपये है। लेकिन इस पुरानी 5 सीरीज कार की कीमत महज 5.25 लाख रुपये तय की गई है। Audi A6 का ये मॉडल तकरीबन 13 साल पुराना है। Audi A6: जर्मनी की दूसरी लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी के दीवानों की भी कमी नहीं है। यह फर्म अपने कम कीमत की लग्जरी कारों की फेहरिस्त में Audi A6 को लेकर आई है। इस कार में कंपनी ने 3.0 लीटर की क्षमता का V6 पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। जो कि कार को 290 Bhp की दमदार पावर और 440 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह कार सन 2006 मॉडल की है और इसने अब तक 59,000 km किलोमीटर तक का सफर तय किया है। देखने में इस कार की कंडीशन काफी बेहतर है और ये कहीं से आउटडेटेड नहीं लगती है। इस समय भारतीय बाजार में नई Audi A6 की शुरुआती कीमत 49.99 लाख रुपये है। लेकिन यहां पर ये कार आपको पुरानी ए6 महज 4.90 लाख रुपये में मिल रही है। Also Read Mercedes-Benz E-Class का ये मॉडल तकरीबन 14 साल पुराना है। Mercedes-Benz E-Class: मर्सिडीज़ बेन्ज़ को ड्राइव करने का सपना हर किसी का होता है। मर्सिडीज़ बेन्ज़ की ये शानदार सिडान कार ई क्लॉस एक कम्पलीट सिडान कार है। इस कार में कंपनी ने 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है। जो कि कार को 156 Bhp की पावर और 221 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। ये सन 2005 का मॉडल है और अब तक इस कार ने तकरीबन 93,000 km तक का सफर तय किया है। इस समय भारतीय बाजार में Mercedes-Benz E-Class की शुरुआती कीमत 59.12 लाख रुपये है। लेकिन यहां पर ये यूज्ड ई क्लॉस आपको महज 3.40 लाख रुपये में मिल रही है। वहीं इस समय घरेलु बाजार में नई मारुति अल्टो VXI Optional की शुरुआती कीमत 3.46 लाख रुपये है। बेशक ये तीनों कारें पुरानी हैं लेकिन ये काफी बेहतर कंडीशन में हैं और यदि आप भी इन कारों की ड्राइविंग का शौक पूरा करना चाहते हैं और वो भी बजट में तो ये आपके लिए सबसे बेहतर मौका है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार: वैशाली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 3 की मौत, 3 अन्य गिरफ्तार- Amarujalaबिहार के वैशाली जिले में शनिवार देर रात बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़ में तीन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
आपके वोट की कीमत कितनी है? यहां जानिए-Navbharat Timesदेश में 'एक शख्स, एक वोट' का सिद्धांत है। बावजूद इसके कुछ राज्यों के वोट की कीमत ज्यादा है। इसे सीधे तरीके से ऐसे समझें कि जिस राज्य में जनसंख्या ज्यादा है उसके वोट की कीमत उस राज्य के लोगों के मुकाबले कम मानी जाएगी जिसकी जनसंख्या कम है। ऐसा जनसंख्या में आए परिवर्तन और पुरानी जनगणना के हिसाब के बंटे क्षेत्रों की वजह से है। यहां जानिए अपने वोट की 'कीमत' और इससे जुड़ी रोचक बातें
Read more »
Poco F1 के इस वेरियंट की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती- Amarujalaइस दौरान पोको एफ1 के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत यथावत रहेंगी। इस कटौती के बाद पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी
Read more »
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की है. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए छह बार में कुल 146 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.
Read more »
बिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में एनडीए ने अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है.
Read more »
तेजस एक्सप्रेस: महीने भर में व्यवस्था ध्वस्त, टॉयलेट जाम, खिड़कियों के चटके कांचIndian Railways: तेजस एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा शिकायत इसके गंदे और बदबूदार टॉयलेट को लेकर मिल रही है। हालांकि, कई मर्तबा पाया गया कि यात्री ही टॉयलेट में बोतल या कप डाल देते हैं, जिसकी वजह से यह जाम हो जाता है।
Read more »
