यहां लोगों के लिए नहीं, कुत्तों के लिए लगाई गई धारा 144, जानिए- क्या है मामला

United States News News

यहां लोगों के लिए नहीं, कुत्तों के लिए लगाई गई धारा 144, जानिए- क्या है मामला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 53%

यहां लोगों के लिए नहीं, कुत्तों के लिए लगाई गई धारा 144, जानिए- क्या है मामला bijnor

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक अब पूरी तरह से जानलेवा बन चुका है। कई जिलों में हिंसक हो चुके कुत्ते तमाम लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। उन्हें मार ही नहीं रहे हैं, बल्कि नोच कर खा भी रहे हैं। इन कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए बिजनौर प्रशासन ने अनूठा रास्ता अपनाया है। कुत्तों को पकड़ने की बजाय पहले उन कारणों पर भी अंकुश पाना चाहता है, जिसके कारण कुत्ते आदमखोर हो रहे हैं। ऐसे में लोग विरोध न करें, इसलिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। बिजनौर शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर आए-दिन सड़कों के किनारे गहरे-गहरे गड्ढों में मृत पशुओं का मांस खाकर कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। चार-पांच झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्ते अकेले व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। पिछले एक माह में गजरौला शिव, गजरौल अचपल व मुकीमपुर धर्मशी गांव में कुत्तों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौत से ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव गजरौला शिव के आस-पास ही तीन मौत हुई हैं। एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि ग्राम गजरौला शिव के आसपास स्थित मुर्गी फार्मो से मृत पक्षियों एवं मृत जानवरों को खुले में फेंका जा रहा है। इन मृत पक्षियों एवं जानवरों को खाने की वजह से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। कुत्तों को हिंसक बनने के कारणों पर समुचित नियंत्रण स्थापित करने के लिए क्षेत्र में धारा-144 लागू की गई है।सहारनपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर में मां के पास सो रहे बच्चे को खींचकर कुत्ते खेत में ले गए और नोच नोचकर मौत के घाट उतार दिया। गांव दयालपुर की दलित बस्ती निवासी दिव्यांग रामकरण ने बताया कि पांच पुत्रियों के बाद 28 दिन पहले उसकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। गुरुवार रात वह मकान के बरामदे में सोया था, जबकि पत्नी बच्चे को लेकर कमरे में सो रही थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उनके घर में कुत्ते घुसे और उसकी पत्नी के पास सो रहे बच्चे को खींचकर ले गए। तलाश के दौरान गन्ने के खेत से बच्चे का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। मंगलवार को कुत्ते इसी गांव के रजनीश के 3 माह के पुत्र अभिमन्यु को उस समय उठा ले गए थे,जब वह अपनी मां के पास सो रहा था।.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक अब पूरी तरह से जानलेवा बन चुका है। कई जिलों में हिंसक हो चुके कुत्ते तमाम लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। उन्हें मार ही नहीं रहे हैं, बल्कि नोच कर खा भी रहे हैं। इन कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए बिजनौर प्रशासन ने अनूठा रास्ता अपनाया है। कुत्तों को पकड़ने की बजाय पहले उन कारणों पर भी अंकुश पाना चाहता है, जिसके कारण कुत्ते आदमखोर हो रहे हैं। ऐसे में लोग विरोध न करें, इसलिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। बिजनौर शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर आए-दिन सड़कों के किनारे गहरे-गहरे गड्ढों में मृत पशुओं का मांस खाकर कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। चार-पांच झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्ते अकेले व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। पिछले एक माह में गजरौला शिव, गजरौल अचपल व मुकीमपुर धर्मशी गांव में कुत्तों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौत से ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव गजरौला शिव के आस-पास ही तीन मौत हुई हैं। एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि ग्राम गजरौला शिव के आसपास स्थित मुर्गी फार्मो से मृत पक्षियों एवं मृत जानवरों को खुले में फेंका जा रहा है। इन मृत पक्षियों एवं जानवरों को खाने की वजह से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। कुत्तों को हिंसक बनने के कारणों पर समुचित नियंत्रण स्थापित करने के लिए क्षेत्र में धारा-144 लागू की गई है।सहारनपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर में मां के पास सो रहे बच्चे को खींचकर कुत्ते खेत में ले गए और नोच नोचकर मौत के घाट उतार दिया। गांव दयालपुर की दलित बस्ती निवासी दिव्यांग रामकरण ने बताया कि पांच पुत्रियों के बाद 28 दिन पहले उसकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। गुरुवार रात वह मकान के बरामदे में सोया था, जबकि पत्नी बच्चे को लेकर कमरे में सो रही थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उनके घर में कुत्ते घुसे और उसकी पत्नी के पास सो रहे बच्चे को खींचकर ले गए। तलाश के दौरान गन्ने के खेत से बच्चे का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। मंगलवार को कुत्ते इसी गांव के रजनीश के 3 माह के पुत्र अभिमन्यु को उस समय उठा ले गए थे,जब वह अपनी मां के पास सो रहा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

world cup में आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, नंबर वन के ताज पर जमाया कब्जाworld cup में आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, नंबर वन के ताज पर जमाया कब्जाभारतीय टीम विश्व कप में अजेय चल रही है. टीम इंडिया के फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुश हैं. इसी बीच, प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गई है.
Read more »

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान के ओसाका पहुंचे पीएम मोदीजी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान के ओसाका पहुंचे पीएम मोदीजी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जापान के ओसाका पहुंच गए हैं। narendramodi PMOIndia JPN_PMO g20org G20大阪サミット G20Osaka G20Summit G20OsakaSummit
Read more »

PM मोदी G- 20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारेPM मोदी G- 20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारे... G20Summit pmnarendramodi Japan narendramodi BJP4India
Read more »

Motorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगाMotorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगाMotorola One Vision आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला वन विज़न के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।
Read more »

सरकारी कर्मचारियों पर सख्त योगी सरकार, सुबह 9 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरीसरकारी कर्मचारियों पर सख्त योगी सरकार, सुबह 9 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरीउन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें. ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:10:46