Motorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

United States News News

Motorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

Motorola One Vision आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला वन विज़न के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

Motorola One Vision आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Motorola One Vision की बिक्री दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। Motorola One Vision को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था और यह होल-पंच सेल्फी कैमरा, 21:9 डिस्प्ले और Samsung एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है। Motorola One Vision में दो रियर कैमरे, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको मोटोरोला वन विज़न की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। Motorola One Vision की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्सभारत में मोटोरोला वन विज़न की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में Motorola One Vision का 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट। जैसा कि हमने आपको बताया मोटोरोला वन विज़न की बिक्री दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। हालांकि, सेफायर ग्रेडिएंट कलर को आज उपलब्ध कराया जाएगा तो वहीं, ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। .

embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } Motorola One Vision के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में बात करें तो सेल के पहले सप्ताह में यानी 27 जून से 4 जुलाई तक ग्राहकों को सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Vodafone Idea यूज़र को 3,750 रुपये तक का कैशबैक और 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। Motorola One Vision स्पेसिफिकेशनडुअल सिम वाला मोटोरोला वन विज़न फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा। अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। Motorola One Vision आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mikey Arthur। भारत से मिली करारी हार के बाद सदमे में थे पाकिस्तान के कोच, करना चाहते थे 'खुदकुशी'Mikey Arthur। भारत से मिली करारी हार के बाद सदमे में थे पाकिस्तान के कोच, करना चाहते थे 'खुदकुशी'लंदन। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने बताया कि 16 जून को विश्‍व कप 2019 में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद वे किस सदमे से गुजरे। जहां सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं कोच आर्थर ने स्‍वीकार किया कि टीम की इतनी आलोचना के बीच उनका खुदकुशी करने का मन हुआ था। सरफराज अहमद के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान को भारत के हाथों मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड में डकवर्थ-लुईस प्रणाली के आधार पर 89 रन की हार मिली थी।
Read more »

पश्चिम बंगाल: बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप– News18 हिंदीपश्चिम बंगाल: बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप– News18 हिंदीमंगलवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के भक्तिनगर में बीजेपी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई.
Read more »

शराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरशराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरसड़क हादसे में अपनी पत्नी को खोने वाले एक डॉक्टर ने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर रमेश अपनी पत्नी के शव के साथ जंबुकंडी इलाके में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कोयंबटूर का यह इलाका तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर पड़ता है.
Read more »

अमित शाह पहुंचे श्रीनगर, सुरक्षा, विकास के जायजे के साथ शहीद एसएचओ के जाएंगे घरअमित शाह पहुंचे श्रीनगर, सुरक्षा, विकास के जायजे के साथ शहीद एसएचओ के जाएंगे घरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को दो दिन के रियासत के दौरे पर आएंगे। श्रीनगर पहुंचकर वे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा
Read more »

BJP MLA Akash Vijayavargiya: इंदौर: नगर निगम अधिकारी पर किया बैट से हमला, बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय गिरफ्तारBJP MLA Akash Vijayavargiya: इंदौर: नगर निगम अधिकारी पर किया बैट से हमला, बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय गिरफ्तारइंदौर से बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश ने नगर निगम के एक अधिकारी पर बैट से हमला किया था। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आकाश के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:28