गढ़वाल: आपने कंडाली का साग व कोदे/मंडुवे की रोटी तो खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी कंडाली व कोदे के चिप्स खाये हैं. अगर नही तो उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाये गये आउटलेट पर इसका जायका मिल सकता है.
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को स्थानीय उत्पादों से रूबरू कराने व पहाड़ के पौष्टिक व औषधीय गुणों से भरपूर अनाज, उत्पादों को इस आउटलेट में रखा गया है. जिसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ खासतौर पर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालु ले सकते हैं.
‘‘रस्याण‘‘ नाम से नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की पहल पर खोले गये इस आउटलेट में पहाड़ के व्यंजनों के साथ स्थानीय आर्गेनिक उत्पादों को बेचने के लिए रखा गया है. साथ ही इससे होने वाली कमाई समूह से जुड़ी स्थानीय महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत कर रही हैं. कंडाली के पत्तियों में खूब आयरन होता है. इसमें फोरमिक एसिड, विटामिन ए और एसटिल कोलाइट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. यह पेट के रोगों में कारगर साबित है. मडुवा पहाड़ का एक पारंपरिक अनाज है. इसका सेवन डायबिटीज, बीपी जैसी बिमारियों में रामबाण है. वहीं यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ वायरल इंफेक्शन में भी कारगर है. वैसे तो कंडाली को उबालकर फिर साग की तरह बनाकर खाया जाता है, व कोदे का प्रयोग बेकरी आइटम जैसे कि बिस्कुट, ब्रेड या फिर रोटी बनाने के लिए प्रयोग होता था उसे भी डाई फार्म में कर पापड़ के रूप में तैयार किया गया है. कहती हैं कि ये दोनों प्रोडक्ट लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं, यह स्वाद के साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखता है. कहती हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोग इन्हें खरीदकर अपने साथ ले जा रहे हैं. लोगों का रिस्पांस काफी अच्छा है.
गी कंडाली व कोदे के चिप्स उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह Kandali Greens And Koda/Manduva Roti Ghee Kandali And Koda Chips Uttarakhand Women Self Help Group
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जिसने चेन्नई को बनाया IPL चैंपियन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया उसे टीम में शामिल, टी20 विश्व कप जीताने ...पाकिस्तान ने 2021 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में काम कर रहे न्यूजीलैंड के डेविड रीड को राष्ट्रीय टीम का मानसिक और कौशल अनुकूलन कोच बनाया है.
Read more »
अंग-अंग में ताकत भर देगा ये सस्ता ड्राई फ्रूट, बुढ़ापे तक दिखेंगे जवानखजूर गुणों का खजाना होता है जो शरीर मस्तिष्क, पाचन और दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है.
Read more »
उम्र से 10 साल छोटा दिखना है तो रोज खाएं ये एक ड्राई फ्रूट, चेहरे की स्किन रहेगी टाइटपोषक तत्वों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह स्वाद में मीठा होता है और गुणों का खजाना है.
Read more »
जानें कहां से आया पीला तरबूज, जो स्वाद और सेहत के गुणों का है खजानाYellow Watermelon: पीला तरबूज खाने के फायदे.
Read more »
सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी और डाई नहीं, करी पत्ते में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, बाल काले करने में हैं मददगारWhite Hair Ko Black Kaise Kare: किचन में मौजूद करी पत्ता एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद, सेहत और सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
Read more »
मल्टी-टास्किंग पौधा...स्वाद के साथ रखेगा सेहत का ख्याल, मच्छर और मक्खी के लिए कालपुदीना ठंडक पहुंचाने के साथ स्वाद को भी बढ़ाता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स, फॉस्फोरस, कैल्शियम और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. साथ ही आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज के गुण है.
Read more »
