जिसने चेन्नई को बनाया IPL चैंपियन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया उसे टीम में शामिल, टी20 विश्व कप जीताने ...

United States News News

जिसने चेन्नई को बनाया IPL चैंपियन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया उसे टीम में शामिल, टी20 विश्व कप जीताने ...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान ने 2021 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में काम कर रहे न्यूजीलैंड के डेविड रीड को राष्ट्रीय टीम का मानसिक और कौशल अनुकूलन कोच बनाया है.

लाहौर. आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए हैं. बाबर आजम को दोबारा टीम का कप्तान बनाना हो या फिर भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले मुख्य कोच रहे गैरी कर्स्टन को साथ जोड़ना हो.

अब एक और बड़ा फैसला बोर्ड की तरफ से लिया गया है. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाईजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार खिताब जीतने में मदद करने वाले अहम शख्स को पीसीबी ने कोचिंग टीम में शामिल किया है. पाकिस्तान ने 2021 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में काम कर रहे न्यूजीलैंड के डेविड रीड को राष्ट्रीय टीम का मानसिक और कौशल अनुकूलन कोच बनाया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया कि बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के साथ काम कर चुके रीड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और जून में वेस्टइंडीज तथा अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे. इसके अलावा सिमोन हेलमट टीम के नये फील्डिंग कोच होंगे. पीसीबी ने कहा ,‘‘ हेलमट और रीड की नियुक्ति मुख्य कोच गैरी कर्स्टन की सलाह पर की गई है जो 19 मई को इंग्लैंड में टीम से जुड़ेंगे.’’ कर्स्टन को दो साल के लिए पाकिस्तान का सीमित ओवरों का कोच बनाया गया है. वह 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं. पाकिस्तान टीम के साथ फील्डिंग कोच के रूप में आयरलैंड और इंग्लैंड गए आफताब अहमद को हाई परफॉर्मेंस कोच बनाया गया है. चेन्नई को दो बार बनाया चैंपियन साल 2021 से न्यूजीलैंड के डेविड रीड चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर रहे हैं. तब से अब तक दो बार इस टीम ने आईपीएल का खिताब जीता है. साल 2021 में टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी. साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला जीता और 5वीं बार इस पर कब्जा जमाया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Latest Report: टी20 विश्व कप के लिए केएल राहुल ने इस प्रबल दावेदार पर बनाई बढ़त, फैंस हुए नाराजLatest Report: टी20 विश्व कप के लिए केएल राहुल ने इस प्रबल दावेदार पर बनाई बढ़त, फैंस हुए नाराजKL Rahul: केएल राहुल का टी20 विश्व कप टीम में चयन हो सकता है
Read more »

बाबर आजम की टीम में फूट है? गैरी कर्स्टन ने कोच बनते ही दिया ये कैसा बयान; टीम की हो रही किरकिरीपाकिस्तान की वनडे और टी20 क्रिकेट टीम का कोच गैरी कर्स्टन को बनाया गया है। कोच बनते ही उन्होंने बताया कि वो सबसे पहले टीम में क्या करना चाहते हैं।
Read more »

T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम अभी नहीं होगी घोषित, गैरी कर्स्टन के जुड़ने में भी होगी देरीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के कारण पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम की घोषणा मई के अंत तक टाल दी है।
Read more »

T20 वर्ल्ड कप 2024: PCB ने टीम से पहले इनाम का किया ऐलान, टूर्नामेंट जीतने पर पाकिस्तान के हर खिलाड़ी को मिलेंगे करोड़ोंटी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने लंच की मेजबानी की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:47:39