युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जब डांटते हैं तो उसमें प्यार छुपा होता है और उनकी डांट न मिले तो उन्हें अजीब लगता है। जायसवाल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपनी साझेदारी के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी ड्रेसिंग रूम के माहौल को बदल देती है। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेलने की अपनी इच्छा भी जाहिर की।
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि रोहित शर्मा जब मैदान पर अपने पसंदीदा जूनियर खिलाड़ियों में से किसी को नहीं डांटते तो वे असहज महसूस करने लगते हैं क्योंकि पूर्व कप्तान की डांट हमेशा लाड़ और प्यार से भरी होती है। जब रोहित भारत के टेस्ट कप्तान थे तब मैदान पर खिलाड़ियों की फील्डिंग की गलतियों पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हो गए थे जो अब ‘मीम’ के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। यशस्वी जायसवाल ने ‘एजेंडा आज तक’ सम्मेलन में कहा, ‘रोहित भैया जब भी हमें डांटते हैं, उसमें बहुत सारा लाड़ और प्यार छुपा होता है। सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?’यशस्वी ने विशाखापत्तनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली और रोहित दोनों के साथ बड़ी साझेदारियां कीं। उन्होंने बताया कि उनकी मौजूदगी कैसे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल देती है। उन्होंने कहा, ‘जब वे दोनों होते हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि वे खेल पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने जिस तरह भारत के लिए मैच खेल े और जीते हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं। वे हमें बताते हैं कि उन्होंने अपने युवा दिनों में कौन सी गलतियां कीं और हम कैसे उनसे बच सकते हैं।’जायसवाल ने कहा, ‘जब वे नहीं होते तो हमें उनकी कमी खलती हैं। जब वे होते हैं तो माहौल आरामदायक हो जाता है। तीसरा वनडे खेल ते समय रोहित भैया ने मुझसे कहा कि मैं संयमित रहूं, समय लूं और वह खुद जोखिम उठाएंगे, कितने लोग ऐसा करेंगे? इसी तरह विराट पाजी ने मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और कहा कि हमें यह मैच जीतना होगा।’जायसवाल ने कहा कि उनका यह पहला वनडे शतक उन्हें ओवल टेस्ट शतक जितना ही खास लगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेल ूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान रखने की कोशिश करता हूं और अपने समय का इंतजार करूंगा।’.
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि रोहित शर्मा जब मैदान पर अपने पसंदीदा जूनियर खिलाड़ियों में से किसी को नहीं डांटते तो वे असहज महसूस करने लगते हैं क्योंकि पूर्व कप्तान की डांट हमेशा लाड़ और प्यार से भरी होती है। जब रोहित भारत के टेस्ट कप्तान थे तब मैदान पर खिलाड़ियों की फील्डिंग की गलतियों पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हो गए थे जो अब ‘मीम’ के रूप में काफी लोकप्रिय हैं।यशस्वी जायसवाल ने ‘एजेंडा आज तक’ सम्मेलन में कहा, ‘रोहित भैया जब भी हमें डांटते हैं, उसमें बहुत सारा लाड़ और प्यार छुपा होता है। सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?’यशस्वी ने विशाखापत्तनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली और रोहित दोनों के साथ बड़ी साझेदारियां कीं। उन्होंने बताया कि उनकी मौजूदगी कैसे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल देती है। उन्होंने कहा, ‘जब वे दोनों होते हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि वे खेल पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने जिस तरह भारत के लिए मैच खेले और जीते हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं। वे हमें बताते हैं कि उन्होंने अपने युवा दिनों में कौन सी गलतियां कीं और हम कैसे उनसे बच सकते हैं।’जायसवाल ने कहा, ‘जब वे नहीं होते तो हमें उनकी कमी खलती हैं। जब वे होते हैं तो माहौल आरामदायक हो जाता है। तीसरा वनडे खेलते समय रोहित भैया ने मुझसे कहा कि मैं संयमित रहूं, समय लूं और वह खुद जोखिम उठाएंगे, कितने लोग ऐसा करेंगे? इसी तरह विराट पाजी ने मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और कहा कि हमें यह मैच जीतना होगा।’जायसवाल ने कहा कि उनका यह पहला वनडे शतक उन्हें ओवल टेस्ट शतक जितना ही खास लगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेलूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान रखने की कोशिश करता हूं और अपने समय का इंतजार करूंगा।’
यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा विराट कोहली क्रिकेट टी20 विश्व कप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्चMotorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
Read more »
फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »
रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »
रुक नहीं रहा सिलसिला! 95 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »
आंखों के लिए 20-20-20 रूल , आई स्ट्रेन से राहतयह खबर आपको आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए 20-20-20 नियम के बारे में बताती है।
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
