सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज के स्टैचू की तस्वीर वायरल हो रही है। सजग की टीम ने इसकी पड़ताल की और पता चला कि यह तस्वीर AI से बनाई गई है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के स्टैचू की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को सिराज के फैंस खूब शेयर कर कर रहे हैं। आइए जानते हैं तेज गेंदबाज सिराज के इस स्टैचू का राजक्या है यूजर्स का दावा?फेसबुक पर Sumaiya Jaman नाम के यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मोहम्मद सिराज की वायरल तस्वीर, मोहम्मद सिराज हमारा हैदराबाद का हीरो। वहीं एक Aneesh Khan नाम के फेसबुक यूजर ने भी स्टैचू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- डीएसपी मोहम्मद सिराज का स्टैचू ! क्या है वायरल तस्वीर का सच?भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के वायरल हो रहे स्टैचू की तस्वीर की पड़ताल जब सजग की टीम ने की तो एक अलग ही सच सामने आया। सबसे पहले सजग की टीम ने मोहम्मद सिराज के सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टैचू की तस्वीर खोजनी शुरू की। हालांकि हमें वहां पर कुछ भी नहीं मिला। उसके बाद हमने गूगल पर इस स्टैचू को लेकर भी खबरें खंगालनी शुरू की लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। सजग की टीम ने फिर सिराज के स्टैचू वाली तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से चेक किया तो एक फेसबुक पोस्ट मिला। जिसमें Khokan Khan ने बताया था कि मोहम्मद सिराज का स्टैचू AI से बनाया गया है। उसके बाद सजग की टीम ने वायरल तस्वीर को decopy.
ai टूल की मदद से चेक किया तो उसके रिजल्ट के अनुसार वायरल तस्वीर 91.24 प्रतिशत फेक है। सिराज के स्टैचू वाली इस तस्वीर को AI की मदद से बनाया गया है। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मोहम्मद सिराज के स्टैचू वाली तस्वीर सजग की पड़ताल में फेक निकली। इस तस्वीर को AI की मदद से बनाया गया है। हालांकि सिराज के कुछ फैंस इसे रियल समझ रहे हैं।
मोहम्मद सिराज क्रिकेट स्टैचू AI वायरल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शाहरुख खान की ये पुरानी तस्वीर वायरल, फैंस हुए भावुकशाहरुख खान की ये पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान एक आदिवासी के रोल में दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने 2020 से वनडे में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, दो टीम से हो चुके बाहरमोहम्मद सिराज को भारतीय वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। शानदार रिकॉर्ड के बाद भी चयनकर्ताओं ने सिराज को टीम में जगह नहीं दी।
Read more »
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जनाई भोसले की तस्वीरें वायरलआशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने अपना 23वां जन्मदिन मुंबई में मनाया। जनाई की पार्टी में मोहम्मद सिराज भी शामिल थे, और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के कारण लोग दोनों के रिश्ते के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
Read more »
मोहम्मद सिराज और जनई भोसले की वायरल तस्वीरों से बढ़ी डेटिंग की चर्चामोहम्मद सिराज और स्टारकिड जनई भोसले की साथ में नजर आने वाली तस्वीरें वायरल हो गई हैं। दोनों को जनई के 23वें जन्मदिन की पार्टी में साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई है।
Read more »
मोहम्मद सिराज और जनई भोसले की वायरल तस्वीर, डेटिंग की खबरें?क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और स्टारकिड जनई भोसले की एक साथ तस्वीर वायरल हो गई है। यह तस्वीर जनई के 23वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन से है, जिसमें बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटर्स ने भी हिस्सा लिया था। फोटो में दोनों बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
Read more »
मोहम्मद सिराज के साथ अफेयर की खबरों पर माहिरा शर्मा की मां ने तोड़ी चुप्पीक्रिकेटर मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के अफेयर की खबरों पर माहिरा की मां ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खबरों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी किसी को डेट नहीं कर रही है और इस तरह की खबरें फैलाना बंद करें.
Read more »
