मैडम, पहली शादी है या दूसरी? दिल्ली एयरपोर्ट पर 'सिंदूर' देख सुरक्षाकर्मी का सवाल, दुल्हन की पोस्ट वायरल

Delhi Airport News News

मैडम, पहली शादी है या दूसरी? दिल्ली एयरपोर्ट पर 'सिंदूर' देख सुरक्षाकर्मी का सवाल, दुल्हन की पोस्ट वायरल
Delhi Airport CISFSindoor Saga ViralViral Story In Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Sindoor Saga Viral: दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक नई दुल्हन के पर्स से 'सिंदूर' की डिब्बी निकलने पर जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर वायरल है। अफसर के 'मराठी होकर सिंदूर क्यों' वाले सवाल से लेकर इंटरनेट की 'सिंदूर तस्करी' वाली थ्योरी तक, पढ़िए इस मजेदार वाकये की पूरी...

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक 'नई-नवेली दुल्हन' के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब उसकी कहानी इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @scotthakuraaiin हैंडल से आकांक्षा साडेकर चौहान ने अपना Sindoor Saga शेयर किया है।आकांक्षा, जो मूल रूप से एक मराठी हैं, उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है और उन्होंने एक यूपी वाले शख्स से शादी की है। 13 मार्च की सुबह उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में बताया कि कैसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने उनका 15 मिनट का 'कल्चरल ऑडिट' कर डाला।मैडम.

.. पहली शादी है या दूसरी? आकांक्षा ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा- दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अफसर मेरे बोर्डिंग कार्ड की जांच कर रहे थे। तभी उन्होंने मेरे पर्स से नारंगी रंग के पाउडर वाली एक छोटी सी डिब्बी निकाली। अफसर ने पूछा-मैडम... ये क्या है? उन्होंने जवाह दिया- सिंदौरा है। यह सुनकर अफसर एकदम ठिठक गया। उसने मेरा सरनेम 'साडेकर' पढ़ा, डिब्बी को देखा और पूछा- मैडम... पहली शादी है या दूसरी?आकांक्षा ने लिखा कि इस सवाल पर उन्हें परेशान किया और उन्होंने झटकते हुए कहा- पहली! इस पर अफसर और ज्यादा कन्फ्यूज हो गया- पर आप मराठी हो... फिर सिंदूर?​ ​आकांक्षा लिखती हैं- इसके बाद मुझे पूरे 15 मिनट तक उन्हें यह समझाना पड़ा कि एक मराठी महिला यूपी के आदमी से शादी कर सकती है और 'उत्तर भारत के नियमों' को तोड़े बिना सिंदूर लगा सकती है। अफसर को कुछ समझ नहीं आया, वह बस सिर हिलाता रहा। शुक्र है कि उसने मेरा ब्रिटिश पासपोर्ट नहीं देखा, वरना नाश्ते से पहले ही मैं एक बड़ा सांस्कृतिक बवाल खड़ा कर देती।पोस्ट हुई वायरल, तो रात में देना पड़ा अपडेट यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। इसे 7 लाख 27 हजार से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल गए। लेकिन इंटरनेट के 'ज्ञानियों' ने जब अपनी थ्योरीज लगानी शुरू कीं, तो आकांक्षा को रात 10:43 बजे एक लंबा 'अपडेट' पोस्ट करना पड़ा।उन्होंने दूसरी पोस्ट में साफ किया मुझे लगभग 9,000 बार बताया जा चुका है कि एयरपोर्ट पर CRPF नहीं, CISF होती है। आप सभी की सेवा के लिए धन्यवाद। जवान को मेरे सिंदूर से दिक्कत नहीं थी, उसे 'सिंदौरा' से दिक्कत थी। कई उत्तर भारतीय परंपराओं के अनुसार,नई नवेली दुल्हन शादी के शादी के 40 दिन बाद तक इसे अपने साथ रखती है। मेरी सास ने साफ-साफ कहा था कि इसे 'चेक-इन बैगेज' में मत डालना, अपने 'हैंड लगेज' में ही रखना। तो मैंने वही किया। ​ ​जब मैंने मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी तो किसी ने कुछ नहीं कहा। इसलिए मुझे लगा कि दिल्ली- मुंबई की उड़ान के दौरान भी सब ठीक रहेगा। लेकिन साफ तौर पर... मेरी यह सोच कुछ ज्यादा ही खुशफहमी वाली थी। अब आते हैं उन बाकी मनगढ़ंत कहानियों पर, जो आज इंटरनेट ने मेरे लिए गढ़ी हैं। उन्होंने लिखा- इंटरनेट के 'शेरलॉक होम्स' शांत हो जाएं! मैं ब्रिटिश नागरिक हूं, मेरे पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। मेरे पति भारतीय हैं और मैं एक OCI हूं। अगर आप 6 महीने से ज्यादा भारत में रहते हैं, तो आपको आधार कार्ड मिल सकता है। इसमें कोई कानून नहीं टूट रहा।वायरल पोस्ट देख पति का रिएक्शन इस पूरी कहानी का सबसे मजेदार हिस्सा था आकांक्षा के पति का रिएक्शन। आकांक्षा ने अपनी अपडेट पोस्ट के आखिर में लिखा- एक छोटा सा घरेलू अपडेट... मेरा पति इस वक्त मुझ पर बहुत बुरी तरह झल्लाया हुआ है क्योंकि मैंने यह कहानी ट्विटर पर डाली और यह वायरल हो गई। और जाहिर है, आप में से कुछ लोगों ने उसे स्क्रीनशॉट भेज दिए हैं। उनका मुझसे सिर्फ एक ही सवाल था- कब बंद करोगी ये सब करना? आकांक्षा ने आखिर में हंसते हुए लिखा- ईमानदारी से कहूं तो मैं भी जानना चाहती हूं। सोचिए... एक नई दुल्हन के पर्स में रखी सिंदूर की एक छोटी सी डिब्बी पर इतना बवाल मच गया!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Airport CISF Sindoor Saga Viral Viral Story In Hindi दिल्ली एयरपोर्ट वायरल न्यूज़ सिंदूर विवाद वायरल न्यूज़ हिंदी सोशल मीडिया वायरल स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Operation Sindoor: शहबाज शरीफ के मुंह पर करारा तमाचा, पाकिस्तानी सांसद ने संसद में बताया भारत ने कितनी तबाही बचाईOperation Sindoor: शहबाज शरीफ के मुंह पर करारा तमाचा, पाकिस्तानी सांसद ने संसद में बताया भारत ने कितनी तबाही बचाईOperation Sindoor: शहबाज शरीफ के मुंह पर करारा तमाचा विदेश Pakistani Senator Explains Indian Hard Hitting of Pakistan Airbases Big Slap on Shahbaz Sharif Operation Sindoor
Read more »

Operation Sindoor: अमेरिका जाते ही निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है मामलाOperation Sindoor: अमेरिका जाते ही निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है मामलाOperation Sindoor: अमेरिका जाते ही मिमियान लगे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, TRF को लेकर कही ये बात Operation Sindoor Pakistan Foreign Minister U turn on TRF
Read more »

राजनाथ ने ऐसा क्या कहा, तमतमाकर खड़े हुए राहुल: पेंसिल टूटने वाली बात पर गोगोई बोले- हमारे पास सिर्फ 35 राफ...राजनाथ ने ऐसा क्या कहा, तमतमाकर खड़े हुए राहुल: पेंसिल टूटने वाली बात पर गोगोई बोले- हमारे पास सिर्फ 35 राफ...Operation Sindoor Discussion in Lok Sabha; Opposition raised rafale issue; Follow update of Operation Sindoor Debate in Parliament on Dainik Bhaskar.
Read more »

Operation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेनाOperation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेनाOperation Sindoor: Pakistan's army is still in fear after being defeated by the Indian army, Operation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेना
Read more »

Operation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोलOperation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोलOperation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोल IAF Shot Down 5 jets of Pakistan during Operation Sindoor
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका के दस्तावेजों से बड़ा खुलासा, भारत के खिलाफ दबाव बनाने में जुटा रहा पाकिस्तान, सामने आई रणनीतिऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका के दस्तावेजों से बड़ा खुलासा, भारत के खिलाफ दबाव बनाने में जुटा रहा पाकिस्तान, सामने आई रणनीतिInternational News | World News | Operation Sindoor | India Pakistan Conflict | Operation Sindoor Major revelations from US documents | Pakistan strategy on Operation Sindoor | Donald Trump | Asim Muneer | Pakistan News | Pakistan on Operation Sindoor...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:17