मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में ही मिल जाती : UP विधानसभा में CM योगी का रौद्र रूप

NDTV News News

मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में ही मिल जाती : UP विधानसभा में CM योगी का रौद्र रूप
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में ही मिल जाती : UP विधानसभा में CM योगी का रौद्र रूप

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  रौद्र रूप देखने को मिला. सीएम योगी ने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में ही मिल जाती. सीएम ने कहा कि जो प्रदेश की बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेंगे उनके खिलाफ मेरा दायित्व बनता है कि मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूं.

 मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं. मैं यहां आया हूं कि अगर कोई गलत करेगा तो वो भुगतेगा. हमारी यह लड़ाई कोई प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है. 'मैं यहां नौकरी करने नही आया हूं..'UP विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान 'मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो मुझे अपने मठ में मिल जाती..'#UttarPradesh । #YogiAdityanath pic.twitter.com/bHMCJHbsKG— NDTV India August 1, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;}); गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की थी. इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मामले में कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र में बने अंडरपास के पास बारिश से जलभराव होने तथा आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई तथा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने वाले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को हटा दिया गया है. साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जिनको हटाया गया है कि उनमें प्रबल प्रताप सिंह, अमित कुमावत, शशांक सिंह, पंकज कुमार सिंह, कृपा शंकर, राघवेंद्र सिंह, विकास कुमार जायसवाल और अंजु जैन शामिल हैं. जिनको सस्पेंड किया गया है उनमें इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज दारोगा ऋषि विवेक, दारोगा कपिल कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार हैं.पुलिस ने बताया कि सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुसंगत धाराओं में वृद्धि की गई है. ज्ञात हो कि लखनऊ के वीआईपी इलाके गोमतीनगर में बुधवार दोपहर सरेराह शर्मसार करने वाली वारदात हुई. मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की. छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया. किसी तरह से वह संभली और दोनों वहां से चले गए. उत्पाती युवक यहां घंटों बवाल काटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आयुर्वेद के अनुसार Sawan के महीने में इसलिए नहीं खाई जाती है कढ़ी...आयुर्वेद के अनुसार Sawan के महीने में इसलिए नहीं खाई जाती है कढ़ी...बरसात के मौसम में आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए. मानसून के मौसम में डेयरी उत्पादों में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है.
Read more »

CRPF: हरियाणा सरकार ने सीआरपीएफ शौर्य चक्र विजेता की सम्मान राशि पर चलाई कैंची, 31 लाख रुपये में से दिए 7 लाखCRPF: हरियाणा सरकार ने सीआरपीएफ शौर्य चक्र विजेता की सम्मान राशि पर चलाई कैंची, 31 लाख रुपये में से दिए 7 लाखसेना या सीएपीएफ में शौर्य चक्र विजेताओं को संबंधित राज्य की सरकारों द्वारा निर्धारित सम्मान राशि प्रदान करने का नियम है। हालांकि यह राशि सभी प्रांतों में एक जैसी नहीं होती।
Read more »

दांतों में दिक्कत रहती है? भूल से भी न करें इन सब्जियों का सेवन, गंभीर हो सकती है समस्यादांतों में दिक्कत रहती है? भूल से भी न करें इन सब्जियों का सेवन, गंभीर हो सकती है समस्यादांतों में समस्या है तो कुछ सब्जियों और फलों का सेवन विशेष रूप से नहीं किया जाना चाहिए, खासतौर पर जिन सब्जियों में बीज होते हैं। ऐसा क्यों आइए जानते हैं।
Read more »

इन खरीफ फसलों की बुवाई से होगी बढ़िया कमाई, फटाफट ये काम निपटा लें किसानइन खरीफ फसलों की बुवाई से होगी बढ़िया कमाई, फटाफट ये काम निपटा लें किसानअगर आप जुलाई में खेती करने की सोच रहे हैं तो आपको खेती-किसानी से जुड़ी कुछ टेक्निक के बारे में जान लेना चाहिए ताकि आपको किसी तरह का नुकसान न हो.
Read more »

यूपी विधानसभा में चली चचा-भतीजे पे चर्चा, सीएम योगी ने ली शिवपाल की चुटकी तो गूंजे ठहाकेयूपी विधानसभा में चली चचा-भतीजे पे चर्चा, सीएम योगी ने ली शिवपाल की चुटकी तो गूंजे ठहाकेविधानसभा में CM योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय से कहा- आपने चचा को गच्चा दे ही दिया, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल कुकिंग के लिए क्यों है बेस्ट? फायदे जानकर आप भी कहेंगे, वाह-वाहएक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल कुकिंग के लिए क्यों है बेस्ट? फायदे जानकर आप भी कहेंगे, वाह-वाहWhy Olive Oil Is Good For Health: जैतून का तेल बाजार में भले ही थोड़ा महंगा मिलता है, लेकिन अगर इसके फायदे जानेंगे तो आप रुपये खर्च करने से गुरेज नहीं करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:36