मेरठ में SSP आवास के पास कार पर खड़े होकर कक्षा 10 के छात्रों ने किया स्टंट, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Meerut Car Stunt News

मेरठ में SSP आवास के पास कार पर खड़े होकर कक्षा 10 के छात्रों ने किया स्टंट, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Student Car StuntVerna Car StuntSSP Residence Meerut
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 53%

मेरठ में कार स्टंट रोकने में पुलिस की नाकामी उजागर हुई है। एसएसपी आवास के पास नौवीं और दसवीं के छात्रों ने वर्ना कार पर खड़े होकर स्टंट किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा, कार जब्त की और नाबालिग छात्रों को अभिभावकों को सौंपकर चेतावनी दी। सीओ सिविल लाइन ने किशोरों को कार देने पर अभिभावकों को फटकारा। एसपी सिटी ने सभी स्टंट करने वालों पर...

जागरण संवाददाता, मेरठ। कार स्टंट रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। कार सवार स्टंट करने वालों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एसएसपी आवास के पास ही वर्ना कार में कक्षा नौ और दस के छात्रों ने स्टंट किया। पुलिस ने कनग अस्पताल के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। उसके बाद तीनों छात्रों को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया। दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा दस के दो छात्र और एमआईटी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र वर्ना कार में सवार होकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के समीप घुम रहे थे। एमआईटी पब्लिक स्कूल की छात्र कार चला रहा था, जबकि उसके दोनों साथी कार के बोनेट पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। यह कार भी एमआईटी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो गंगा सागर में रहते हैं। पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद कुछ ही दूरी पर कनग अस्पताल के पास वर्ना कार को रोक लिया। उसके बाद तीनों छात्रों को पुलिस कार के साथ थाने ले गई। तीनों ही नाबालिग होने की वजह से उनके परिवार के लोगों को थाने में बुलाकर हिदायत दी गई। साथ ही कार को सीज कर दिया गया। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि कार सवार तीनों किशोर है। उनके परिवार को भी हिदायत दी गईं कि किशोरों को कार क्यों सौंप दी है। उधर, इसी तरह से परतापुर पुलिस ने भी एक्सप्रेस-वे पर हुड़दंग मचाने वाली स्कार्पियो एन को बरामद कर आरोपित साजिद निवासी करीम नगर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पुलिस थार को बरामद नहीं कर सकी। इसी तरह से दिल्ली रोड पर डिफेंडर और मर्सडीज से स्टंट हुआ है, ब्रह्मपुरी पुलिस अभी तक उक्त कारों को बरामद नहीं कर पाई। ना ही कार में सवार को होकर स्टंट करने वाले युवकों तक पहुंची है। सिर्फ एक कार और चालक को पकड़कर इतश्री कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कार स्टंट करने वाली सभी घटनाओं में आरोपितों की गिरफ्तारी कर कार बरामद की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दरगाह के पास हिंदू युवक के माथे से जबरन मिटाया गया तिलक, घटना का वीडियो वायरल.

जागरण संवाददाता, मेरठ। कार स्टंट रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। कार सवार स्टंट करने वालों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एसएसपी आवास के पास ही वर्ना कार में कक्षा नौ और दस के छात्रों ने स्टंट किया। पुलिस ने कनग अस्पताल के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। उसके बाद तीनों छात्रों को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया। दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा दस के दो छात्र और एमआईटी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र वर्ना कार में सवार होकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के समीप घुम रहे थे। एमआईटी पब्लिक स्कूल की छात्र कार चला रहा था, जबकि उसके दोनों साथी कार के बोनेट पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। यह कार भी एमआईटी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो गंगा सागर में रहते हैं। पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद कुछ ही दूरी पर कनग अस्पताल के पास वर्ना कार को रोक लिया। उसके बाद तीनों छात्रों को पुलिस कार के साथ थाने ले गई। तीनों ही नाबालिग होने की वजह से उनके परिवार के लोगों को थाने में बुलाकर हिदायत दी गई। साथ ही कार को सीज कर दिया गया। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि कार सवार तीनों किशोर है। उनके परिवार को भी हिदायत दी गईं कि किशोरों को कार क्यों सौंप दी है। उधर, इसी तरह से परतापुर पुलिस ने भी एक्सप्रेस-वे पर हुड़दंग मचाने वाली स्कार्पियो एन को बरामद कर आरोपित साजिद निवासी करीम नगर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पुलिस थार को बरामद नहीं कर सकी। इसी तरह से दिल्ली रोड पर डिफेंडर और मर्सडीज से स्टंट हुआ है, ब्रह्मपुरी पुलिस अभी तक उक्त कारों को बरामद नहीं कर पाई। ना ही कार में सवार को होकर स्टंट करने वाले युवकों तक पहुंची है। सिर्फ एक कार और चालक को पकड़कर इतश्री कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कार स्टंट करने वाली सभी घटनाओं में आरोपितों की गिरफ्तारी कर कार बरामद की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दरगाह के पास हिंदू युवक के माथे से जबरन मिटाया गया तिलक, घटना का वीडियो वायरल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Student Car Stunt Verna Car Stunt SSP Residence Meerut Minor Car Stunt Car Seized Meerut Uttar Pradesh Car Stunt Meerut Police Action Teenager Car Stunt Meerut City Meerut News Meerut Latest News Meerut News In Hindi Meerut Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में 11 जिलों के SP-SSP का ट्रांसफर: 24 IPS अफसरों के तबादले, 100 करोड़ का बीमा घोटाला पकड़ने वाली अनुकृत...यूपी में 11 जिलों के SP-SSP का ट्रांसफर: 24 IPS अफसरों के तबादले, 100 करोड़ का बीमा घोटाला पकड़ने वाली अनुकृत...New ACP Ankurti Sharma in Gautam Buddh Nagar. Follow Latest Updates.
Read more »

बिहार में पर्यावरण सुरक्षा की नई मिसाल, 3 जिलों में प्लास्टिक कचरे से बनी 10.5 किमी सड़केंबिहार में पर्यावरण सुरक्षा की नई मिसाल, 3 जिलों में प्लास्टिक कचरे से बनी 10.5 किमी सड़केंबिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रसंस्करण से तीन जिलों पूर्णिया, खगड़िया, औरंगाबाद में 10.
Read more »

2012 बैच के IAS अफसर, पटना के रहने वाले, गोरखपुर के नए SSP डॉक्टर कौस्तुभ को जानिए2012 बैच के IAS अफसर, पटना के रहने वाले, गोरखपुर के नए SSP डॉक्टर कौस्तुभ को जानिएडॉक्टर कौस्तुभ इससे पहले जौनपुर में एसपी पद पर तैनात थे। उन्‍होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
Read more »

पटना हॉस्टल कांड: 'साइनाइड और नींद की गोलियां खोज रही थी NEET छात्रा' SSP कार्तिकेय शर्मा का दावापटना हॉस्टल कांड: 'साइनाइड और नींद की गोलियां खोज रही थी NEET छात्रा' SSP कार्तिकेय शर्मा का दावाNEET Student Death Case: पटना के हॉस्टल कांड की नीट छात्रा की मौत मामले में एसएसपी कार्तिकेय के.
Read more »

मथुरा में 'रक्षक' बने 'भक्षक', पुलिसकर्मियों ने हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर हनीट्रैप से की लाखों की वसूली, SSP का एक्शनमथुरा में 'रक्षक' बने 'भक्षक', पुलिसकर्मियों ने हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर हनीट्रैप से की लाखों की वसूली, SSP का एक्शनमथुरा में एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाने और लाखों की वसूली करने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
Read more »

अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायताअदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायताअदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:42:04