मेघालय पुलिस ने सीमा पार से अपराध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार
शिलांग, 7 सितंबर । मेघालय पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। Advertismentपुलिस के अनुसार, यह गिरोह शिलांग और राज्य के अन्य इलाकों से दोपहिया वाहन चुराता था और उन्हें बांग्लादेश में बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार तस्करी करता था। पुलिस को यह सफलता 4 सितंबर की सुबह पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावमांग में वाहनों की नियमित जांच के दौरान मिली। पुलिसकर्मियों ने देखा कि शिलांग की ओर से आ रहा एक स्कूटर अचानक नाका पार्टी को देखकर यू-टर्न ले लेता है। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही देर में उसे रोक लिया। पीछे बैठे 24 वर्षीय नेहलांग लमारे, जो वेस्ट जयंतिया हिल्स के बराटो का रहने वाला है, को पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटर चला रहा व्यक्ति भाग निकला। बाद में उसे भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान 18 वर्षीय क्लेमेंट तिमुंग के रूप में हुई, जो जौवई का निवासी है। पूछताछ के दौरान, दोनों ने कबूल किया कि स्कूटर शिलांग के लापालंग इलाके से चोरी किया गया था। रिनजाह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। बाद में, ईस्ट खासी हिल्स पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें पीटर पोहरमेन , विकी धखार और रोमियो रिंगसाई शामिल हैं। ये सभी वेस्ट जयंतिया हिल्स के डाउकी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को बांग्लादेशी नागरिकों को देने की व्यवस्था की थी। उनकी जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें चार और लोग पकड़े गए: डेमियनजोंगमी पासलेइन ईस्ट जैंटिया हिल्स के क्षेह से, बारिस्टर लमारे और लास्टबॉर्न लमारे वेस्ट जैंटिया हिल्स के बाराटो से, और एक 15 साल का लड़का। इन आपरेशनों में पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक 17 साल का नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि ये लोग चोरी की गाड़ियों के असली खरीदार थे। अधिकारियों ने बताया कि ये बांग्लादेश के सिलहट और हाबीगंज जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से वाहन चोरी, तस्करी नेटवर्क और सीमा पार के खरीदारों से जुड़े एक संगठित अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2030 तक भारत दुनिया के टॉप 10 जहाज निर्माण देशों में शामिल होगा : सर्बानंद सोनोवाल2030 तक भारत दुनिया के टॉप 10 जहाज निर्माण देशों में शामिल होगा : सर्बानंद सोनोवाल
Read more »
Mumbai Ganpati Visarjan LIVE: बाप्पाच्या निरोपाचा दिवस मुंबई-पुण्यातील सर्व अपडेट एका क्लिकवरMumbai Ganpati Visarjan LIVE Updates 6 September: आज 6 सप्टेंबर अनंत चतुर्दशीचा दिवस. 10 दिवस थाटात विराजमान झालेले बाप्पा आज निरोप घेणार आहेत.
Read more »
जीएसटी में कटौती से 10 करोड़ डेयरी किसानों को होगा फायदाजीएसटी में कटौती से 10 करोड़ डेयरी किसानों को होगा फायदा
Read more »
jaipur। जयपुर में सोना ₹116,808 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1,334.55 प्रति 10 ग्राम पर स्थिरGold Silver Prices: जयपुर में आज सोना-चांदी स्थिर, जिससे बाजार में शांति और सुकून है. 24 कैरेट सोना ₹116,808/10 ग्राम, जबकि चांदी ₹133.46/ग्राम पर टिकी हुई है.
Read more »
झारखंड: चाईबासा में 10 लाख का इनामी माओवादी मुठभेड़ में ढेरझारखंड: चाईबासा में 10 लाख का इनामी माओवादी मुठभेड़ में ढेर
Read more »
Jharkhand Encounter: झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेरJharkhand Encounter: Naxalite carrying a bounty of Rs 10 lakh killed in Chaibasa Jharkhand झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
Read more »
