उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के असुरक्षित पुलों की सूची जारी की है जिसमें मुरादाबाद मंडल के 4 पुल शामिल हैं. मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर गागन नदी का पुराना पुल जर्जर होने के कारण असुरक्षित है. हादसे के डर से भारी वाहनों को इस पुल से गुजरने पर रोक लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रस्ताव को शासन की व्यय समिति ने स्वीकृति देकर पुल बनाने को हरी झंडी दे दी है. 1 महीने के अंदर शासनादेश जारी होने की संभावना है.
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के असुरक्षित पुलों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में मुरादाबाद मंडल के 4 पुल शामिल हैं. मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर गागन नदी का पुल जर्जर होने के कारण असुरक्षित है.
हादसे के डर से भारी वाहनों को इस पुल से गुजरने पर रोक लगा दी गई. उधर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रस्ताव को शासन की व्यय समिति ने स्वीकृति देकर पुल बनाने को हरी झंडी दे दी है. 1 महीने के अंदर शासनादेश जारी होने की संभावना है. धनराशि मिलते ही मार्च के बाद इस पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा. 50 साल से अधिक पुराना है पुल दिल्ली रोड पर गागन तिराहे के पास एक नया पुल बना है. दूसरा पुल 50 साल से अधिक पुराना है. अधीक्षण अभियंता ने गागन नदी के पुराने पुल पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी. भारी वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों तरफ पत्थर रखवा दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना निदेशक ने 18.71 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा था. वहीं, पुल का हाल बेहद खराब है. पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है. एक टेंपो रेलिंग टूटी होने के कारण गिरते-गिरते बचा था. शिकायतें मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने पुल के रेलिंग की मरम्मत करा दी. पुलिस ने की है बैरिकेटिंग पुलिस ने पुराने जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए बैरिकेडिंग कर दी है. अब नए पुल से भारी वाहन संचालित हो रहे हैं. पुराने पुल से दोपहिया वाहन और कार चालक दिल्ली की ओर जा रहे हैं. मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने बताया कि शासन की व्यय समिति ने पुल बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. शासन स्तर पर पैरवी की जा रही है. अगले महीने तक पुल के निर्माण के लिए धनराशि मिल जाएगी. इसके बाद नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा.
ASSURCATED BRIDGES MUARAADABAD UP PUBLIC WORKS DEPARTMENT NEW BRIDGE CONSTRUCTION TRANSPORTATION SAFETY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जसप्रीत बुमराह, जो रूट आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी की सूची मेंभारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
Read more »
ब्रिटेन में नए साल के सम्मान में 30 से अधिक भारतवंशी शामिलब्रिटेन के नए साल के सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतवंशी शामिल हैं। इस सूची में खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा
Read more »
प्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताप्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताओं की सूची, जिसमें उनके नाम, देश और क्षेत्र शामिल हैं।
Read more »
प्रवासी भारतीयों को पुरस्कारइस लेख में प्रवासी भारतीयों को दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए चुने गए व्यक्तियों की सूची दी गई है। सूची में उनके नाम, देश और क्षेत्र शामिल हैं।
Read more »
भारत के 7 रेस्तरां टेस्टएटलस की टॉप 1000 रेस्टोरेंट लिस्ट मेंटेस्टएटलस ने दुनिया भर के 1,000 टॉप रेस्तरां की सूची जारी की है, जिसमें भारत के 7 रेस्तरां भी शामिल हैं। सूची ऑनलाइन रिव्यू के आधार पर तैयार की गई है।
Read more »
यूपी में 83 नहीं 99 पुल हैं असुरक्षित, योगी सरकार ने दोबारा कराई जांच तो हुआ खुलासा...देश भर में 99 पुल असुरक्षित पाए गए हैं जबकि 66 पुल अति क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। इनमें कन्नौज की गंग नहर पर 173 वर्ष व औरैया में यमुना नदी पर 170 वर्ष पहले बना पुल भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में पुलों के गिरने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सभी पुलों की जांच के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए...
Read more »
