महाकुंभ में संगम तक गाड़ी कैसे पहुँचाएँ, जानें यह खास ट्रिक

धार्मिक News

महाकुंभ में संगम तक गाड़ी कैसे पहुँचाएँ, जानें यह खास ट्रिक
महाकुंभप्रयागराजसंगम स्नान
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज पुलिस ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को संगम तक सुविधाजनक पहुंचाने के लिए 102 पार्किंग बनाई हैं। इन पार्किंग में वाहनों की क्षमता 3 से 5 लाख के करीब है। पुलिस ने एक विशेष ट्रिक अपनाई है जिसके अनुसार गाड़ी सबसे पहले संगम तट के सबसे करीब पार्किंग में खड़ी की जाती है। जैसे-जैसे पार्किंग भर जाती है, वाहनों को संगम से दूर वाली पार्किंग में खड़ा किया जाता है।

प्रयागराज . महाकुंभ में संगम स्‍नान करने का मन तमाम लोगों का करता होगा, लेकिन कई इस वजह से जाने का प्‍लान नहीं बना रहे होंगे कि वहां पर पैदल बहुत चलना पड़ेगा. गाड़ी कहीं दूर खड़ी करनी होगी. वहां से भीड़भाड़ में त्रिवेणी जाना और लौटकर आना, इसी जद्दोजहद में परेशान होंगे.

लेकिन प्रयागराज पुलिस ने ऐसी व्‍यवस्‍था कर रखी है, जिससे गाड़ी संगम के करीब तक ले जा सकते हैं और श्रद्धालुओं को पैदल कम चलना पड़े. इसके लिए खास ट्रिक अपनानी होगी. आइए जानें क्‍या है यह ट्रिक- प्रयागराज के डीआईजी अजयपाल शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक संगम तक पहुंचाने के लिए शहर और संगम क्षेत्र मिलाकर 102 पार्किंग बनी है. इनकी सभी क्षमता करीब छोटे बड़े वाहन मिलकर 3 से 5 लाख के करीब है. प्रति पार्किंग की क्षमता 500 से लेकर 7000 वाहन है. पुलिस ने इन पार्किंग के लिए एक सिस्‍टम बनाया है. उसी के अनुसार गाड़ी पार्क कराई जाती है और श्रद्धालुओं कम से कम चलना पड़े. वाहनों को पार्किंग तक पहुंचाने के लिए जगह जगह संकेतक लगाए गए हैं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इनका पालन जरूर करना चाहिए. महाकुंभ जाने का प्‍लान है, गाड़ी से धड़धड़ाते हुए संगम तक पहुंचना चाह रहे हैं तो ये तरीका अपनाएं, झट से त्रिवेणी आप भी जानें यह सिस्‍टम सबसे पहले संगम तट के सबसे करीब बनी पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाता है. हालांकि इनमें गाड़ी आती और जाती रहती हैं. इसलिए पूरी एक साथ तो खाली नहीं होती है. इसके 70 फीसदी फुल होने के बाद उससे दूर वाली पार्किंग में में वाहनों को खड़ा कराना शुरू कर दिया जाता है. जैसे-जैसे पार्किंग फुल होती जाती हैं, वाहनों की पार्किंग संगम से दूर होती जाती है. ये है खास ट्रिक सामान्‍त: सुबह के समय वाहनों की संख्‍या पार्किंग में कम होती है लेकिन दिन चढ़ते ही वाहन बढ़ते जाते हैं और पर्किंग फुल होती जाती है. अगर आप चाह रहे हैं कि संगम के करीब गाड़ी पार्क हो जाए तो सुबह जल्‍द ही इस एरिया में पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए. एक बात जरूर याद रखना चाहिए सामान्‍य दिनों में संगम तट तक वाहनों से पहुंचा जा सकता है और गाड़ी खड़ी की जा सकती है पर प्रमुख स्‍नान वाले के दिन दूर खड़ी करनी पड़ सकती है. राजस्‍थान, हरियाणा से महाकुंभ जाने वालों ध्‍यान दो,कुछ ट्रेनें रद्द, और कई का समय और रूट बदला, जानें शेड्यूल शहर में श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख पार्किंग . काली-2 पार्किंग-ओल्ला जीटी रोड से अलोपी देवी मंदिर के बगल से बाघम्बरी रोड होते हुए मेला के अस्थाई थाना अलोपी देवी मंदिर के पास स्थित काली-2 पार्किंग में पार्क कर सकते हैं. . नागावातुकी पार्किंग - बालसन चौराहे से हासिमपुर पुल से होते हुए नागावासुकी रैम्प से नीचे इस पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं. . बघाड़ा पार्किंग- बालसन चौराहे से श्रद्धालु हासिमपुर पुल से बक्शी बांध उतरकर पानी की टंकी के बगल से नीचे उतरकर इस पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे. . ईसीसी डिग्री कॉलेज पार्किंग व जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज पार्किंग- पुराने शहर से यमुना बैंक रोड से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को इस पार्किंग में पार्क कर सकते हैं. . आईईआरटी ग्राउण्ड पार्किंग- मम्फोर्डगंज से आने वाले श्रद्धालु मजार चौराहे से आईईआरटी रेलवे ओवर ब्रिज से पार कर इस पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं. . सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउण्ड पार्किंग- एमजी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउण्ड पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं. . गंगेश्वर महादेव पार्किंग- तेलियरगंज, शिवकुटी व गोविन्दपुर से आने वाले श्रद्धालुगण अष्ट्रान चौराहा होते हुये गंगेश्वर मंदिर के बगल स्थित इस पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं. . कर्नलगंज इण्टर कॉलेज व मुस्लिम हास्टल ग्राउण्ड पार्किंग- अशोक नगर व कटरा से आने वाले श्रद्धालुगण अपने वाहन इस पार्किंग में पार्क कर सकते हैं. . प्‍लाट नंबर 17 पार्किंग – जीटी जवाहर चौराहा, हर्षवर्धन चौराहा तथा बांगड़ चौराहा होकर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन इस पार्किंग में खड़ी कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

महाकुंभ प्रयागराज संगम स्नान पार्किंग ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़महाकुंभ 2025: प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़महाकुंभ 2025, प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमे लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करेंगे।
Read more »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज तैयार हैमहाकुंभ 2025: प्रयागराज तैयार हैप्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह 45 दिन तक चलने वाला इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करेंगे।
Read more »

प्रयागराज महाकुंभ 2025: पहले शाही स्नान से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़प्रयागराज महाकुंभ 2025: पहले शाही स्नान से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़प्रयागराज संगम में महाकुंभ के पहले शाही स्नान के दिन लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे।
Read more »

VIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुVIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुMaha Kumbh 2025: सात समंदर पार से संगम तक...महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं से खास बातचीत
Read more »

महाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजनमहाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजनमहाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजन
Read more »

Maha Kumbh Mela LIVE: ऐतिहासिक होगा महाकुंभ, पार करेगा 40 करोड़ का आंकड़ा, अब तक 100000000 लोग पहुंचेMaha Kumbh Mela LIVE: ऐतिहासिक होगा महाकुंभ, पार करेगा 40 करोड़ का आंकड़ा, अब तक 100000000 लोग पहुंचेमहाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज के संगम तट पर 12वें दिन तक 10 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को समाप्त होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:21