मिशन 2027 में जुटी समाजवादी पार्टी के नेताओं में अंतर्कलह अभी से सामने आने लगी है। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा ने मुरादाबाद के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता डॉ.
मिशन 2027 में जुटी समाजवादी पार्टी के नेताओं में अंतर्कलह अभी से सामने आने लगी है। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा ने मुरादाबाद के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. एसटी हसन को जयचंद कहा है। सपा सांसद ने पूर्व सांसद को पार्टी से निकाले जानेमुरादाबाद के सपा सांसद रुचिवीरा ने कहा- जिस तरह अखिलेश यादव ने अनुशासनहीनता करने पर पूजा पाल को पार्टी से बाहर किया है, वैसे ही कार्रवाई डॉ.
एसटी हसन के खिलाफ भी होनी चाहिए। रुचिवीरा ने कहा- पूजा पाल लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब पूजा पाल काे बाहर का रास्ता दिखाया है, मैं इसका स्वागत करती हूं।रुचिवीरा ने कहा- जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधयों में लिप्त हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना जरूरी है। एक तरफ हमारे सामने 2027 का लक्ष्य है। हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव सीएम बनें। दूसरी ओर यदि हम पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त जयचंदों पर कार्रवाई नहीं करेंगे, तो ये हमारे लक्ष्य में बाधा बनेंगे। जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, पार्टी कैंडिडेट का विरोध करते हैं। उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना जरूरी है। लोकसभा के चुनावों में कुछ लोगों ने मेरा खुलेआम विरोध किया। जबकि उनके वीडियो-ऑडियो वायरल हुईं। वो फिर भी पार्टी में बदस्तूर बने हुए हैं। सपा सांसद बोलीं- एक तरफ हम सपा की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। ऐसे में यदि अनुशासनहीता करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो हम कई सीटों को महज कुछ-कुछ वोटों से हार जाएंगे और ऐसे जयचंद अपने मिशन में कामयाब हो जाएंगे।इसलिए जरूरी है कि ऐसे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी नेतृत्व को हमने पहले भी अवगत कराया है। आगे भी अवगत कराएंगे। मैं तो चुनाव जीत गई और अच्छे मार्जिन से चुनाव जीत गई। लेकिन जहां अंतर कम होगा, वहां ऐसे जयचंदों की वजह से दिक्कत होगी। रुचिवीरा बोलीं- टिकट मांगना सबका हक है। लेकिन मिलता किसी एक को ही है। इसलिए टिकट फाइनल होने के बाद सभी की जिम्मेदारी बनती है कि सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। लेकिन कुछ लोग यदि चुनावों में खुला विरोध करेंगे और फिर पार्टी में बने रहेंगे। इससे आम कार्यकर्ता और पार्टी के वोटरों में हताशा और निराशा पैदा होती है। उन्हें लगता है कि खुलेआम विरोध करने वाले जयचंद आज भी पार्टी में बने हुए हैं। हमारा सपना है कि सपा की सरकार बने, लेकिन हमें डर है कि ऐसे जयचंद उस सपने में सबसे बड़ी बाधा बनेंगे। मेरा अंतर ज्यादा था। इसलिए ऐसे जयचंद कामयाब नहीं हुए। लेकिन 2027 में कई सीटें ऐसी होंगी, जहां जीत का अंतर कम होगा। वहां ऐसे जयचंद जरूर कामयाब हो जाएंगे। इसलिए 2027 के लक्ष्य को देखते हुए अनुशासनहीता करने वालों पर कार्रवाई होना अनिवार्य है।मैं बीवी की कसम क्यों खाऊं, इस्तीफा दे दूंगा: मुरादाबाद में विधायक बोले- सरकार ने विधानसभा में गलत आंकड़ा पेश किए, झूठ बोला मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जल शक्ति मिशन को लेकर मंत्री स्वतंत्रदेव से भिड़ने वाले मुरादाबाद के बिलारी विधायक ने कहा- सरकार ने विधानसभा में गलत आंकड़े पेश किए हैं। सरकार ने विधानसभा में 1.93 लाख किमी सड़क बनाने की बात कही है जो झूठ है। मुरादाबाद पहुंचे फहीम ने कहा- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनसे पत्नी की कसम खाने को कहा था। लेकिन मैं भला क्यों अपनी बीवी की कसम खाऊं।कुल्लू में लैंडस्लाइड, शिमला में सतलुज में समाई सड़कबाढ़ से परेशान महिलाओं का मंत्री के सामने विरोधबीकानेर में आज भी तेज गर्मी से हाल बेहालपंजाब के 6 जिलों में बाढ़, सतलुज-रावी उफान पर
Moradabad The Internal Conflict Among The Leaders Of Samajwa
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच पर बोलीं सपा सांसद रुचि वीरा, 'खेल और कला सीमाओं से परे'भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच पर बोलीं सपा सांसद रुचि वीरा, 'खेल और कला सीमाओं से परे'
Read more »
कितनी पढ़ी-लिखी हैं इकरा हसन, 'निकाह' को लेकर क्यों सुर्खियों में आ गईं? तीसरी पीढ़ी की चौथी सांसदसपा सांसद इकरा हसन के दादा अख्तर हसन पूर्व सांसद रहे हैं। पिता मुनव्वर हसन और मां तबस्सुम हसन भी सांसद रह चुकी हैं। भाई नाहिद हसन तीन बार के विधायक हैं।
Read more »
मनसा देवी में श्रद्धालुओं के लिए काल बनी सुबह, जानिए चश्मदीद ने क्या बताया, कहां से आई इतनी भीड़?हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
Read more »
क्या SSC परीक्षा में फैली अव्यवस्था एक साज़िश थी? ये शिकायतें सामने आईं, जानें पूरा मामलादेशभर में SSC की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं
Read more »
अखिलेश ने विधायक पूजा पाल को सपा से निकाला: विधानसभा में बोली थीं- योगी ने अतीक को मिट्टी में मिलाया; उसने ...राजू पाल की पत्नी पूजा पाल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी से बर्खास्त किया है।SP sacked Puja Pal
Read more »
कौन हैं पूजा पाल? कभी मायावती ने दी थी 'सजा', अब अखिलेश यादव भी नाराज हो गएपूजा पाल ने एक दिन पहले यूपी विधानसभा में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उनके ऊपर एक साल से सपा विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
Read more »
