सपा सांसद इकरा हसन के दादा अख्तर हसन पूर्व सांसद रहे हैं। पिता मुनव्वर हसन और मां तबस्सुम हसन भी सांसद रह चुकी हैं। भाई नाहिद हसन तीन बार के विधायक हैं।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। देश की सबसे युवा सांसदों में शुमार इकरा हसन का नाम दो अहम वजहों से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बना है। एक तरफ उन्होंने एडीएम अफसर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। दूसरी ओर करणी सेना के एक नेता की उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सियासी हलकों में बवाल मच गया है। इकरा हसन एक मजबूत राजनीतिक विरासत से आती हैं। उनके परिवार का कैराना की राजनीति में दशकों से दबदबा रहा है। दादा अख्तर हसन पूर्व सांसद रहे हैं। पिता मुनव्वर हसन और मां तबस्सुम हसन भी सांसद रह चुकी हैं। भाई नाहिद हसन तीन बार के विधायक हैं। इकरा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2016 के जिला पंचायत चुनाव से की थी, जिसमें उन्हें करीब 5000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई नाहिद हसन के जेल में रहने के दौरान चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी उठाई और उन्हें जीत दिलाई थी। तुम्हारा हाल कन्हैया जैसा होगा.
.. इकरा हसन से निकाह के प्रस्ताव के बाद योगेंद्र सिंह राणा को मिल रहीं धमकियांजब अखिलेश यादव के भरोसे पर खरी उतरीं इकराइसके बाद से इकरा हसन राजनीति और क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव में इकरा हसन पर दांव लगाया था। इकरा न केवल अखिलेश यादव के भरोसे पर खरी उतरीं बल्कि उन्होंने कैराना सीट पर जीत भी दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 69,116 वोटों से हराकर जीत दर्ज की और संसद पहुंचीं। सांसद बनने के बाद से भी इकरा हसन क्षेत्र के साथ-साथ लोकसभा सत्र के दौरान भी एक्टिव रहती हैं। जनता से जुड़े मुद्दे भी सड़क से लेकर सांसद में उठती रहती हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और वैचारिक रुखइकरा हसन ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के क्वीन मैरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली है। साल 2020 में उन्होंने लंदन स्थित SOAS विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कानून में एमएससी किया है। संसद में शिक्षा बजट पर चर्चा के दौरान इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यक शिक्षा में भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने मौलाना आजाद फाउंडेशन को बंद करने, पाठ्यपुस्तकों से डार्विन सिद्धांत हटाने और मुगल इतिहास के साथ छेड़छाड़ को लेकर भी सवाल उठाए थे। सपा सांसद इकरा हसन और ADM विवाद में बोले Akhilesh Yadav, BJP सरकार को घेराएडीएम पर इकरा हसन का आरोपकुछ दिन पहले इकरा हसन ने कैराना के एडीएम पर महिला विरोधी व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह एक शिकायत लेकर उनके पास पहुंचीं, तो उन्हें न सिर्फ दफ्तर से बाहर निकालने की बात कही गई बल्कि बेहद अपमानजनक व्यवहार भी किया गया। इकरा हसन का कहना है कि एडीएम की मानसिकता पूरी तरह महिला विरोधी है। उन्हें जनप्रतिनिधियों से बात करने की तमीज नहीं है। ऐसे अफसरों को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और 33% आरक्षण देने की बात करती है, तो क्या ऐसे अफसर उस सोच को ठेंगा नहीं दिखा रहे हैं?करणी सेना नेता ने दिया एकतरफा निकाह वाला बयानवहीं, एक दिन पहले शनिवार को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने एक वीडियो जारी करते हुए इकरा हसन से एकतरफा निकाह करने की ख्वाहिश जताई है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि मैं इकरा से निकाह कुबूल करता हूं, ओवैसी मुझे जीजा कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे उन्हें घर में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त भी देंगे। इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी समेत कई दलों के नेताओं में भारी आक्रोश है। इसे न सिर्फ महिला के सम्मान पर हमला माना जा रहा है, बल्कि इसे राजनीति का स्तर गिराने वाला बयान बताया जा रहा है।
Iqra Hasan Marriage Uttar Pradesh Politics Karni Sena Yogendra Rana Up News सपा सांसद इकरा हसन यूपी न्यूज इकरा हसन का निकाह करणी सेना नेता योगेंद्र राणा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ग्रेजुएट हुईं 'ये है मोहब्बतें' की रूही, पर्दे पर लौटने को बेसब्र! बोलीं- पिक्चर अभी बाकी...17 साल की रुहानिका अब अपने ग्रेजुएशन को लेकर सुर्खियों में हैं. रुहानिका ने इसकी खुशी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
Read more »
शादी के सालों बाद तलाक लेकर अलग हुए ये सितारे, छोड़ा एक दूजे का साथबॉलीवुड में सेलिब्रिटीज जितनी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने टूटते रिश्तों को लेकर भी चर्चा में बने रहे हैं.
Read more »
संस्कारी बहुएं... असल जिंदगी में कोई इंजिनियर तो किसी ने की UPSC की तैयारी, TV के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे स्टार्सटीवी की संस्कारी बहुएं, जो रियल लाइफ में हैं बहुत पढ़ी-लिखी, ये 8 स्टार्स हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे
Read more »
पायल रोहतगी ने शेफाली की मौत का उड़ाया मजाक: पत्रकार को लताड़ते हुए बोलीं- दिन में ड्रग्स मत लो; तलाक के सव...पायल रोहतगी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को लेकर कुछ ऐसा कहा कि यूजर्स उनपर भड़क गए हैं।
Read more »
विध्वंस मचाएगा साल 2026, जगह-जगह गिरेंगी लाशें, खत्म हो जाएंगे इनकम के सोर्स!Year 2026 Predictions: साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और ग्रहों की चाल की गणनाओं को लेकर जो भविष्यवाणी सामने आ रही हैं, वे दहलाने वाली हैं.
Read more »
सलमान के लिए फिल्म बैटल ऑफ गलवान बनी चैलेंजिंग: बोले- ठंडे पानी और ऊंचाई पर शूटिंग करना आसान नहीं, बहुत मेह...सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में निभाए गए किरदार के बारे में बात की।
Read more »
