मुज़फ़्फ़रपुर में नरकंकाल पर कोहराम

United States News News

मुज़फ़्फ़रपुर में नरकंकाल पर कोहराम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

मुज़फ़्फ़रपुर में नरकंकाल पर कोहराम, क्या कहती है जाँच रिपोर्ट?

अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके शाही ने नरकंकालों के मसले पर कुछ भी बोलने से यह कहकर इनकार कर दिया कि पोस्टमार्टम संबंधी काम कॉलेज का है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसलिए कॉलेज के प्रिंसिपल से इस पर जवाब लिया जाए.

हमनें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विकास कुमार से भी बात की. उन्होंने भी इस तरह के किसी रिपोर्ट के आने से इनकार कर दिया.वो कहते हैं "इस मामले में एक नहीं बल्कि दो जांच कमेटी का गठन किया गया था. एक तो विभाग द्वारा किया ही गया था, दूसरा कॉलेज प्रबंधन ने अपनी एक आंतरिक कमिटी भी बनाई है. दोनों में से किसी की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पायी है. रिपोर्ट आनी अभी शेष है" हालांकि, डॉ विकास ने अखबारों में छपी खबरों की तर्ज पर ही यह जरूर कहा कि," हमारे अभी तक कि जांच में यह निकल कर आया है कि पिछले तीन सालों से उस जगह पर अंत्येष्टि का काम किया जाता था. कोई उन नरकंकालों को गिन कैसे सकता है! सब जल चुके हैं. जो बचे हैं उन्हें आप अवशेष कह सकते हैं."इसमें कोई दो राय नहीं कि अस्पताल के बगल से नरकंकाल मिलने के मामले में कोई आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहा है. अखबार के पन्नों में 70 नरमुंडो के मिलने की सुर्खियां छपी हैं, लेकिन प्रबंधन और प्रशासन सही नंबर बताने से बच रहे हैं. जैसा कि अखबार लिखते हैं और अस्पताल प्रबंधन दावा करता है कि उस जगह पर पिछले तीन सालों से लावारिस लाशें जलायी जा रही हैं? लेकिन एक बार भी प्रबंधन ने इसे लेकर कार्रवाई नहीं की!कॉलेज के प्राचार्य डॉ विकास उस जमीन को अस्पताल का परिसर मानने से ही इनकार करते हैं. वो कहते हैं,"वो जमीन अब टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट को हस्तांरित की जा चुकी है. इसके कागज भी हैं और पहले भी वो ज़मीन अस्पताल परिसर के अंतर्गत नहीं आता था, कॉलेज परिसर के वन क्षेत्र का हिस्सा है." साफ है कि अस्पताल के बगल से नरकंकालों की बरामदगी के मसले पर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं.लेकिन दो-तीन दिनों में जैसा कि प्रिंसिपल डॉ विकास भी कहते हैं मामले की जांच रिपोर्ट आ जाएगी तब तस्वीर साफ होगी कि आखिर कितने नरकंकालों की बरामदगी हुई है और ऐसी जगह पर शवों को जलाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है. बहरहाल मामला और भी गंभीर बनता जा रहा है. क्योंकि इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा पिछले दिनों अस्पताल में किए दौरों से से भी जोड़ कर देखा जाने लगा है. विपक्षी नेता यह कहकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के दौरों को देखते हुए लाशों को आनन फानन में इसलिए जला दिया गया ताकि अस्पताल की बदहाली सामने न आए. जब पकड़े गए तो बाद में उन्हें लावारिस बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

निजाम हैदराबाद के 3 अरब रुपये पर भारत-पाक में कानूनी लड़ाई पर फैसला जल्दनिजाम हैदराबाद के 3 अरब रुपये पर भारत-पाक में कानूनी लड़ाई पर फैसला जल्दब्रिटेन के बैंक में जमा निजाम हैदराबाद के 3 अरब से ज्यादा रुपये को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच चली आ रही दशकों पुरानी कानूनी लड़ाई अब अंतिम दौर में है। NizamofHyderabad India Pakistan HyderabadNizam
Read more »

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लटके हैं तालेमुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लटके हैं तालेबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अब तक चमकी बुखार से 132 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नहीं हुआ है. बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं. इन स्वास्थ्य केंद्रों में न कोई डॉक्टर आता है और न ही कोई नर्स. पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट....
Read more »

बिहार: मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 132 की मौत, आज भी एक बच्चा मराबिहार: मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 132 की मौत, आज भी एक बच्चा मराबिहार में चमकी बुखार से मरने वालों की संख्या 132 हो गई है. मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में 111 बच्चों की मौत हुई है, जबकि केजरीवाल हॉस्पिटल में 21 बच्चे मरे हैं.
Read more »

मोदी सरकार में 21 महीने रहे मंत्री, पर राज्यसभा में आज पहली बार बोलेमोदी सरकार में 21 महीने रहे मंत्री, पर राज्यसभा में आज पहली बार बोलेअल्फोंस ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने देश के हालातों और तमाम मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए।
Read more »

कांग्रेस अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, राहुल के विकल्प पर पार्टी में उठने लगी आवाजकांग्रेस अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, राहुल के विकल्प पर पार्टी में उठने लगी आवाजराहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस न लेने पर अड़े हुए हैं. ऐसे में पार्टी नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. राहुल के विकल्प की तलाश में लगातार कांग्रेस नेताओं की बैठकें चल रही हैं, लेकिन अभी तक किसी नाम पर मुहर नहीं लग सकी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:20:27