मोदी सरकार में 21 महीने मंत्री रहे alphonstourism, पर राज्यसभा में आज पहली बार बोले
मोदी सरकार में 21 महीने मंत्री रहे केजे अल्फोंस, पर राज्यसभा में आज पहली बार बोले जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | June 26, 2019 5:47 PM भाषण के दौरान केजे अल्फोंस। फोटो: Video Grab Image मोदी सरकार में 21 महीने टूरिज्म मंत्री रहे केजे अल्फोंस ने बुधवार को राज्यसभा में पहली बार भाषणा दिया। उन्होंने खुलासा किया कि यह सदन में उनका पहला भाषण है। पूर्व मंत्री ने जैसे ही यब बात कही राज्यसभा सदस्यों ने टेबल थपथपा कर उनका स्वागत किया। अल्फोंस ने कहा ‘मुझे मंत्री रहते हुए राज्यसभा में कभी कोई बयान देने, भाषण देने या फिर किसी सवाल का जवाब देने का मौका नहीं मिला। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन आज मुझे बोलने का मौका मिल रहा है, मैं इसके लिए विपक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’ इतने कहते ही सभी ने सदस्यों ने टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने देश के हालातों और तमाम मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री के शासन में अल्पसंख्यक पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं, जैसा वो आजतक नहीं थे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल से पहले अल्पसंख्यकों के लिए देश कभी इतना सुरक्षित नहीं रहा। पांच साल पहले कहा जाता था कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो ईसाइयों को पीटा जाएगा और चर्चों पर हमले होंगे। क्या आपने कभी किसी ईसाई को पीटते हुए या फिर किसी चर्च पर हमला होता देखा गया है।’ Also Read लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए उन्होंने कहा ‘पहले मात्र 28 प्रतिशत देशावासियों के पास शौचालय की सुविधा थी लेकिन अब यह आंकड़ा 99.
2 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने 35 करोड़ लोगों की बैंक खाते खुलवाए और उसमें 7 लाख 30,000 करोड़ रुपए जमा हैं। 19 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना के तहत लोन मिला है। ईज ऑफ डोइंग बिजनेस में सुधार हुआ है।’ पूर्व मंत्री ने आगे कहा ‘शिकायत करने की बजाय देश को मिल रही उपलब्धियों पर खुश होना चाहिए। विश्व में भारत की व्यापार रैंकिंग में सुधार हुआ है और भारत दुश्मन के घर पर घुसकर हमला कर रहा है। मैंने मोदी जैसा डेमोक्रैटिक प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।’ मालूम हो कि अल्फोंस को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री पद नहीं दिया गया है। हालांकि उनकी जोशीले भाषण को सुनने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने उन्हें फिर से मंत्री बनाए जाने की वकालत कर दी। उन्होंने सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि अल्फोंस को फिर से मंत्री बनाए जाना चाहिए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर अलग-अलग चुनाव पर SC में आज सुनवाईगुजरात में रिक्त हुई दो राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई इस मामले की सुनवाई करेंगे.
Read more »
नहीं मिली एंबुलेंस, नालंदा में बच्चे को अपने कंधे पर लाया शख्सनालंदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एंबुलेंस न मिलने के कारण शख्स अपने कंधों पर उठाकर अपने बच्चे को सरकारी अस्पताल में लेकर आया.
Read more »
संसद सत्र LIVE UPDATES: राज्यसभा में बोले PM- मॉब लिंचिंग का दुख है, पूरे झारखंड को दोष देना गलत– News18 हिंदीलोकसभा में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने चुन-चुन कर कांग्रेस पर हमला बोला, इमरजेंसी से लेकर विकास के मुद्दे पर मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा. अब आज वह राज्यसभा में किस तरह अपने जवाब को सामने रखते हैं, इसपर हर किसी की नज़र है.
Read more »
...जब गुलाम नबी आजाद से बोले मोदी- कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात मेंसरदार पटेल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के ही बड़े नेता थे, लेकिन वो सिर्फ गुजरात में ही कांग्रेस के पोस्टर में दिखते हैं. लेकिन देश में नजर नहीं आते हैं.
Read more »
India News: गटर वाले बयान पर ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना, शाह बानो याद है, अखलाक नहीं? - asaduddin owaisi says pm remembers shah bano but did not remember tabrez ansari akhlaq pehlu khan | Navbharat TimesIndia News: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के संसद में दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शाह बानो याद है लेकिन अखलाक, पहलू खान और तबरेज अंसारी को भूल गए।
Read more »
