औराई थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और खुद राहगीर बनकर अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस की छापेमारी जारी है.
मुजफ्फरपुर में हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. अपराधी लिफ्ट मांगकर लोगों को फंसाते और फिर लूटपाट करते थे. औराई थाना पुलिस ने एक खास योजना बनाकर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अपराधी फरार हैं.
Komal Singh: कोमल सिंह ने काले रंग के रिवीलिंग लिबास से लोगों को किया मदहोश, देखें वायरल PHOTOSKomal Singh Photoshoot: कोमल सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस के पोज पर फिदा हुए फैंस मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने हाईवे पर लूटपाट करने के लिए नया तरीका अपनाया था. वे सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर राहगीरों से लिफ्ट मांगते और जैसे ही कोई बाइक सवार मदद के लिए रुकता, उनके साथी अचानक वहां पहुंचकर लूटपाट कर लेते. इस तरह कई राहगीर इन अपराधियों का शिकार बन चुके थे. लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया.औराई थाना पुलिस को लगातार इस गिरोह की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद थाना प्रभारी राजा सिंह ने खुद को राहगीर बनाकर अपराधियों को पकड़ने की योजना बनाई. वे बाइक पर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे के उस स्थान पर पहुंचे, जहां अपराधी लूटपाट करते थे. जैसे ही अपराधियों ने लिफ्ट मांगी, पुलिस ने मौके पर ही उन्हें धर-दबोचा.पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. हालांकि, दो अपराधी पुलिस की कार्रवाई देखकर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण कुमार, सुमित कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी . बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!dhirendra shastriBihar politicsबिहार में शराबबंदी कानून पर RJD की नई रणनीति, कहा- ताड़ी निकालने वालों को मिलेगी छूटबिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ समर्थन मूल्यतलवों में कीलें ठोंकी, जख्मों से भरा था शरीर, नालंदा में महिला का शव बरामद
Sitamarhi Muzaffarpur Highway Robbery Bihar Highway Loot Gang Muzaffarpur Police Crime News Aurai Police Arrested Criminals Highway Robbery Case Bihar Criminals Caught In Muzaffarpur Bihar Crime News Latest Lift Gang Arrested Bihar Muzaffarpur Loot News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुख्यात अपराधी गुलाब नदाफ पुलिस के हत्थे चढ़ गया, सीतामढ़ी मेंउत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी गुलाब नदाफ को सीतामढ़ी पुलिस ने अपने साथ किया है।
Read more »
मुरादनगर में लुटेरों से हुई मुठभेड़, पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कियामुरादनगर की ब्रहमनान कॉलोनी में बदमाशों ने एक व्यापारी को लूट लिया और पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने लूट की घटना का महज 12 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया।
Read more »
एटा में फर्जी IPS अधिकारी गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अधिकारी बताकर लोगों को धोखा दे रहा था।
Read more »
Dholpur News: जवानी में किया था खौफनाक अपराध, 27 साल बाद पुलिस कर पाई गिरफ्तारDholpur News: आँगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी जवानी में अपराध किया था.
Read more »
Punjab के तरनतारन में एनकाउंटर, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचाPunjab के तरनतारन में एनकाउंटर, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा | Breaking News PunjabNews PunajbPolice Punjab Breaking
Read more »
पढ़ें 1 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजमेले में चाकू लहराते हुए की मारपीट, पुलिस ने एक को दबोचा और पढ़ें
Read more »
