Mumbai News: मुंबई में 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले से जुड़े टाइगर मेमन और उनके परिवार की 17 संपत्तियों की नीलामी जल्द की जाएगी. आठ संपत्तियों पर SAFEMA का कब्जा हो चुका है. टाइगर मेमन ब्लास्ट के बाद से फरार हैं और माना जाता है कि वह पाकिस्तान में हैं.
Maharashtra News: प्रशासन ने अवैध रूप से कब्जाई जमीन पर अब सख्त कदम उठाए गए हैं. मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर LDA ने 72 फ्लैट्स का निर्माण करवाया है. लाटरी के आधार पर 72 परिवारों को कम मिमत पर फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं.
वहीं, मुंबई में 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले से जुड़े टाइगर मेमन और उनके परिवार की संपत्तियों की जल्द ही नीलाम होगी. इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नीलामी के लिए तैयार 17 संपत्तियों में से एक फ्लैट भी शामिल है, जहां कथित तौर पर ब्लास्ट की साजिश रची गई थी. विशेष टाडा कोर्ट ने टाइगर मेमन और उनके परिवार की 17 संपत्तियों का विवरण स्मगलर्स और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता अधिनियम प्राधिकरण को दिया है. 8 संपत्तियों पर पहले से ही कब्जा इनमें से आठ संपत्तियों पर SAFEMA का कब्जा पहले ही हो चुका है. इन संपत्तियों में केंद्रीय मुंबई के माहिम स्थित अल हुसैनी बिल्डिंग के तीन फ्लैट शामिल हैं, जहां टाइगर मेमन, उनके पांच भाई और उनकी मां रहते थे. इनमें से आठ संपत्तियों पर SAFEMA का कब्जा पहले ही हो चुका है. इन संपत्तियों में केंद्रीय मुंबई के माहिम स्थित अल हुसैनी बिल्डिंग के तीन फ्लैट शामिल हैं, जहां टाइगर मेमन, उनके पांच भाई और उनकी मां रहते थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि टाइगर मेमन, जो 12 मार्च 1993 के ब्लास्ट के बाद से फरार हैं, माना जाता है कि वह पाकिस्तान में हैं. टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को 2015 में ब्लास्ट की साजिश में फांसी दी गई थी, जबकि अन्य परिवार के सदस्यों को विशेष टाडा कोर्ट ने अलग-अलग जेल की सजा सुनाई थी. परिवार की चार अन्य संपत्तियां मुकदमे चल रहे हैं, जबकि पांच संपत्तियों का कब्जा लेने की प्रक्रिया अभी चल रही है. नीलामी में 400 करोड़ रुपये की जमीन भी शामिल अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार इन संपत्तियों का मूल्यांकन करवा रही है ताकि नीलामी के लिए आधार मूल्य तय किया जा सके. अधिकारी के मुताबिक, नीलामी दिसंबर या जनवरी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही आयोजित की जा सकती है. मेमन परिवार की अन्य संपत्तियों में उपनगरीय वकोला के कोले कल्याण क्षेत्र में 10,000 वर्ग मीटर जमीन शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, SAFEMA दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार में एक अन्य संपत्ति पर कब्जा कर रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, बांद्रा और कुर्ला में फ्लैट, और दक्षिण मुंबई के मनीष मार्केट में चार दुकानें टाइगर मेमन और मोहम्मद डोसा की संपत्तियां हैं. नीलामी के लिए SAFEMA के कब्जे में जाएंगी. फिलहाल, टाडा कोर्ट के फैसले पर अपील चल रही है. बता दें, 12 मार्च 1993 को बॉम्बे में दो घंटे के भीतर 12 धमाके हुए. इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई 713 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे.
टाइगर मेमन संपत्ति नीलामी 1993 Mumbai Blasts SAFEMA TADA Court Yakub Memon Mumbai Property Seizure Mahim Al Husaini Building
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BMC Election पूर्वी महायुतीचा मास्टरस्ट्रोक! हजारो मुंबईकरांचा जीव भांड्यात पडला; आता...Mumbai News : मुंबईतील कैक नागरिकांना केंद्रस्थानी ठेवत राज्य शासनानं अतीव मह्तत्वाच्या निर्णयाला दाखवला हिरवा कंदील!
Read more »
भास्कर अपडेट्स: गुरदासपुर में 80% फसल कटाई के बाद भी पराली नहीं जली, पुलिस ने किसानों से बात कीbreaking news live update headlines 21 October rajasthan delhi mp uttar pradesh maharashtra mumbai
Read more »
भास्कर अपडेट्स: मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डब्बे, दिल्ली-आगरा के बीच ट्रेनों रुकी रहींbreaking news live update headlines 21 October rajasthan delhi mp uttar pradesh maharashtra mumbai
Read more »
மும்பையில் அதிர்ச்சி: 17 குழந்தைகள் மாயம்.. கடத்தல்காரர் வெளியிட்ட வீடியோ!Mumbai 17 Children Kidnapped: மும்பையில் ஒருவர் 17 குழந்தைகளை கடத்திய நிலையில், கைதாவதற்கு முன்பாக வீடியோ ஒன்றை வெளியிட்டுள்ளார்.
Read more »
Mumbai Hostage: অভিনয়ের জন্য অডিশন দিতে এসে মুম্বইয়ের স্টুডিয়োয় পণবন্দি ১৭ শিশু! টানটান ৩ ঘণ্টার পর শেষে...Man held 17 children hostage in a flat at Mumbai
Read more »
The Secret Entry And The Split-Second Decision: How ASI Amol Waghmare Neutralised Hostage-Taker Rohit AryaMumbai Police hero ASI Amol Waghmare ended the Powai theatre hostage crisis, safely rescuing 17 children by shooting accused Rohit Arya in a split-second decision.
Read more »
