भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी में अभी थोड़ा समय लग सकता है। वह IPL के पहले एक-दो हफ्ते मिस कर सकते हैं। बुमराह अप्रैल में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ सकते हैं। बता दें कि जसप्रीत पीठ की चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं।
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी में थोड़ा और समय लग सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह IPL के पहले एक या दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे और संभवतः अप्रैल में ही मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ेंगे। बुमराह लोवर बैक इंजरी के चलते चल रही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के बाद बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, यह संभावना नहीं है कि वह IPL के शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे। वर्तमान स्थिति के अनुसार, अप्रैल का पहला सप्ताह उनकी वापसी के लिए सबसे सही वक्त लगता है।'मुंबई इंडियंस के लिए कितने मुकाबले मिस कर सकते हैं बुमराह? जसप्रीत बुमराह इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन या चार मुकाबले मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला है कि बुमराह ने अभी तक पूरी ताकत से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। सूत्र ने कहा, 'यह मानक संचालन प्रक्रिया है। मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनके कार्यभार और तीव्रता को बढ़ाएगी। जब तक वह कुछ दिनों तक बिना किसी परेशानी के पूरी ताकत से गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हो जाते, तब तक मेडिकल टीम उन्हें मंजूरी नहीं देगी।' वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अप्रैल में IPL में शामिल होने की उम्मीद है।क्या तेज गेंदबाज इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो पाएंगे? ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत को आईपीएल 2025 के तुरंत बाद इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैच का दौरा करना है। लक्ष्य यह है कि बुमराह को इंग्लैंड में अधिक से अधिक टेस्ट के लिए फिट रखना है। रोहित शर्मा इंग्लैंड में भारत के कप्तान होंगे या नहीं इस बात की पुष्टी नहीं है। लेकिन रोहित के बाद चयनकर्ता अगर बुमराह की फिटनेस चिंताओं की वजह से किसी युवा कप्तान को नहीं चुनते हैं तो उन्हें ही टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है।.
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी में थोड़ा और समय लग सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह IPL के पहले एक या दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे और संभवतः अप्रैल में ही मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ेंगे। बुमराह लोवर बैक इंजरी के चलते चल रही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के बाद बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, यह संभावना नहीं है कि वह IPL के शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे। वर्तमान स्थिति के अनुसार, अप्रैल का पहला सप्ताह उनकी वापसी के लिए सबसे सही वक्त लगता है।'मुंबई इंडियंस के लिए कितने मुकाबले मिस कर सकते हैं बुमराह?जसप्रीत बुमराह इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन या चार मुकाबले मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला है कि बुमराह ने अभी तक पूरी ताकत से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। सूत्र ने कहा, 'यह मानक संचालन प्रक्रिया है। मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनके कार्यभार और तीव्रता को बढ़ाएगी। जब तक वह कुछ दिनों तक बिना किसी परेशानी के पूरी ताकत से गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हो जाते, तब तक मेडिकल टीम उन्हें मंजूरी नहीं देगी।' वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अप्रैल में IPL में शामिल होने की उम्मीद है।क्या तेज गेंदबाज इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो पाएंगे? ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत को आईपीएल 2025 के तुरंत बाद इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैच का दौरा करना है। लक्ष्य यह है कि बुमराह को इंग्लैंड में अधिक से अधिक टेस्ट के लिए फिट रखना है। रोहित शर्मा इंग्लैंड में भारत के कप्तान होंगे या नहीं इस बात की पुष्टी नहीं है। लेकिन रोहित के बाद चयनकर्ता अगर बुमराह की फिटनेस चिंताओं की वजह से किसी युवा कप्तान को नहीं चुनते हैं तो उन्हें ही टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है।
Jasprit Bumrah News Jasprit Bumrah Latest News Jasprit Bumrah Injury Update जसप्रीत बुमराह जसप्रीत बुमराह न्यूज जसप्रीत बुमराह लेटेस्ट न्यूज जसप्रीत बुमराह इंजरी अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हार्दिक पांड्या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे, पहला मैच नहीं खेल पाएंगेहार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है लेकिन उन पर BCCI ने साल 2025 में भाग लेने पर बैन लगा दिया है। यह बैन स्लो-ओवर रेट के नियमों का उल्लंघन के कारण दिया गया है। सूर्यकुमार यादव पहला मैच खेलने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
Read more »
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका: अल्लाह गजनफर चोट के कारण बाहरमुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर का रिप्लेसमेंट के रूप में मुजीब उर रहमान को शामिल किया है। अल्लाह गजनफर चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं।
Read more »
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से ठीक पहले दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, देखें तस्वीरेंind vs pak champions trophy 2025 jasprit bumrah reached dubai for match against pakistan photos भारत बनाम पाकिस्तान मैच से ठीक पहले दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, खेलेंगे मैच?
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराया
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया
Read more »
