MumbaiBridgeCollapse: शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑडिट रिपोर्ट में पुल की कमियां सही तरीके से नहीं बताई गई हैं.
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की शुरुआती पड़ताल में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद दो इंजीनियर सस्पेंड कर दिए गए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑडिट रिपोर्ट में पुल की कमियां सही तरीके से नहीं बताई गई हैं.
अब तक की जांच में बीएमसी के पांच इंजीनियरों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है, जिनमें से दो रिटायर हो चुके हैं. दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 31 अन्य घायल हो गए थे. हादसे के बाद मुख्य अभियंता ने जांच की, जिसके बाद इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की गई. एक अधिकारी ने बताया कि 2017-18 में पुल का संरचनात्मक लेखा परीक्षण करने वाले कार्यपालक अभियंता ए.आर पाटिल और 2013-14 में इसके मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने वाले सहायक अभियंता एस.एफ काकुल्ते को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए. मेहता ने पूर्व मुख्य अभियंता एस ओ कोरी और पूर्व उप मुख्य अभियंता आर बी तारे के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ये चारों अधिकारी 2017-18 में संरचनात्मक लेखा परीक्षण की खराब देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने आदेश दिया कि संरचनात्मक ऑडिटर प्रोफेसर डी डी देसाई की एसोसिएटेड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स एंड एनालिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना ढंग से संरचनात्मक लेखा परीक्षण करने के लिए एफआईआ दर्ज की जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऑडिटर को तत्काल प्रभाव से बीएमसी के संरचनात्मक लेखा परीक्षकों की सूची से हटाया जाए. हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी और रेलवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. हालांकि, एफआईआर में किसी का नाम नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में जिन इंजीनियरों के नाम सामने आए हैं, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' - Amarujalaलंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' NiravModi NiravInLondon INCIndia rssurjewala
Read more »
भेष बदलकर ब्रिटेन में रह रहा है नीरव मोदी, 'प्रत्यर्पण को लेकर चल रही है बातचीत'भारत से करोड़ों रुपये लेकर भागे नीरव मोदी ने अब लंदन में ही अपना हीरो का नया व्यापार चालू किया है। उसने लुक भी बदल लिया है।
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
हार से निराश नहीं है, विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह तय है: कोहलीभारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप से पहले अंतिम श्रृंखला में आस्ट्रेलिया से मिली हार से टीम हताश नहीं है और स्पष्ट किया कि 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिये अंतिम एकादश लगभग तय है।
Read more »
पहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबलोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी 2019 चुनाव में 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे से चुनावी रण में है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में इसे लेकर फिलहाल सन्नाटा है.
Read more »
