मीरजापुर के अहरौरा में पत्थर खदान में पोकलेन मशीन के धक्के से मुंशी की मृत्यु हो गई। घटना के बाद, आरोपी मुंशी के शव को पिकअप ट्रक पर रखकर फरार होने लगे तो हंगामा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के बगहिया जिगना स्थित खनन खदान में गुरुवार की सुबह पोकलेन के लोडर की चपेट में आने से खदान के मुंशी की मृत्यु हो गई। मुंशी की मृत्यु से घबराए अन्य श्रमिक पिकअप पर शव रख भागने लगे। इस दौरान दौड़ाकर ग्रामीणों ने चंदौली बार्डर के पास से पकड़ लिया और उसे घटनास्थल पर लेकर आए। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर अहरौरा, अदलहाट, चुनार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव लेकर भागने से नाराज ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा व सीओ चुनार मंजरी राव ने ग्रामीणों को शांत कराया। चंदौली जिले के मुबारकपुर चकिया निवासी जय हिंद उर्फ गोलू बगहिया स्थित भाजपा नेता चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह के भाई श्याम सिंह के पत्थर खदान में मुंशी का कार्य करता था। खदान में वह पोकलेन के लोडर का मीटर चेक कर रहे थे। इसी दौरान लोडर से धक्का लगने से वह खदान में पत्थर पर गिर गए और सिर में चोट लगने की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुंशी की मौत के बाद उनके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुछ लोग पिकअप से लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि खदान के मुंशी की मौत हुई है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।.
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के बगहिया जिगना स्थित खनन खदान में गुरुवार की सुबह पोकलेन के लोडर की चपेट में आने से खदान के मुंशी की मृत्यु हो गई। मुंशी की मृत्यु से घबराए अन्य श्रमिक पिकअप पर शव रख भागने लगे। इस दौरान दौड़ाकर ग्रामीणों ने चंदौली बार्डर के पास से पकड़ लिया और उसे घटनास्थल पर लेकर आए। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर अहरौरा, अदलहाट, चुनार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव लेकर भागने से नाराज ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा व सीओ चुनार मंजरी राव ने ग्रामीणों को शांत कराया। चंदौली जिले के मुबारकपुर चकिया निवासी जय हिंद उर्फ गोलू बगहिया स्थित भाजपा नेता चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह के भाई श्याम सिंह के पत्थर खदान में मुंशी का कार्य करता था। खदान में वह पोकलेन के लोडर का मीटर चेक कर रहे थे। इसी दौरान लोडर से धक्का लगने से वह खदान में पत्थर पर गिर गए और सिर में चोट लगने की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुंशी की मौत के बाद उनके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुछ लोग पिकअप से लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि खदान के मुंशी की मौत हुई है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Stone Quarry Accident Clerk Death Aharora Stone Quarry Poklen Machine Accident Mirzapur Crime Quarry Safety Accident Investigation मीरजापुर टॉप न्\U200dयूज Mirzapur Top News Up-Top Uttar-Pradesh-Top Mirzapur News Mirzapur Latest News Mirzapur News In Hindi Mirzapur Samachar
