भारत ने ईरान के मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 165 बच्चियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने लगभग दो सप्ताह बाद अपनी प्रतिक्रिया में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ईरान के मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 165 बच्चियों की मौत पर भारत ने दुख व्यक्त किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछने पर एक संक्षिप्त बयान दे कर अपना दुख जताया। यह प्रतिक्रिया हमले के लगभग दो सप्ताह बाद आई है, जो भारत की ओर से इस घटना पर अब तक की सबसे स्पष्ट टिप्पणी मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्कूली बच्चियों के बारे में आपके सवाल के संबंध में, हमने चल रहे संघर्ष पर कई बयान जारी किए हैं। हमने सभी नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया है और कीमती जानों के नुकसान पर अफसोस जताया है तथा उस संबंध में दुख व्यक्त किया है। भारत ने संयम बरतने की अपील की प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से अमेरिका या इजरायल की किसी भी कार्रवाई की निंदा नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने संघर्ष में सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। साफ है कि यह प्रतिक्रिया संतुलित और सतर्क बनी हुई है, जिसमें किसी भी पक्ष की खुली आलोचना से परहेज किया गया है। यह हमला 28 फरवरी 2026 को हुआ था, जिसमें मिनाब के शजारेह तय्येबा एलीमेंट्री स्कूल पर हमले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां मारी गईं थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की कड़ी निंदा हुई है, लेकिन भारत ने अब तक कोई मजबूत बयान जारी नहीं किया था। इससे पहले, पांच मार्च को विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक संदेश दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध: भंडारण की सीमा और उत्पादन में कटौती, तेल उत्पादकों के सामने खड़ा हुआ नया धर्मसंकट.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ईरान के मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 165 बच्चियों की मौत पर भारत ने दुख व्यक्त किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछने पर एक संक्षिप्त बयान दे कर अपना दुख जताया। यह प्रतिक्रिया हमले के लगभग दो सप्ताह बाद आई है, जो भारत की ओर से इस घटना पर अब तक की सबसे स्पष्ट टिप्पणी मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्कूली बच्चियों के बारे में आपके सवाल के संबंध में, हमने चल रहे संघर्ष पर कई बयान जारी किए हैं। हमने सभी नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया है और कीमती जानों के नुकसान पर अफसोस जताया है तथा उस संबंध में दुख व्यक्त किया है। भारत ने संयम बरतने की अपील की प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से अमेरिका या इजरायल की किसी भी कार्रवाई की निंदा नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने संघर्ष में सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। साफ है कि यह प्रतिक्रिया संतुलित और सतर्क बनी हुई है, जिसमें किसी भी पक्ष की खुली आलोचना से परहेज किया गया है। यह हमला 28 फरवरी 2026 को हुआ था, जिसमें मिनाब के शजारेह तय्येबा एलीमेंट्री स्कूल पर हमले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां मारी गईं थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की कड़ी निंदा हुई है, लेकिन भारत ने अब तक कोई मजबूत बयान जारी नहीं किया था। इससे पहले, पांच मार्च को विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक संदेश दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध: भंडारण की सीमा और उत्पादन में कटौती, तेल उत्पादकों के सामने खड़ा हुआ नया धर्मसंकट
Minab School Attack Iran Schoolgirls MEA Statement Civilian Safety Randhir Jaiswal Diplomatic Response Middle East Conflict Iran International Relations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2020: धवन की पारी पर भारी पंजाब पावर, दिल्ली की हार - BBC News हिंदीकिंग्स इलेवन पंजाब ने 19 वें ओवर में हासिल किया दिल्ली से मिला 165 रन का लक्ष्य.
Read more »
दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 165 नए मामले, 14 की मौतदिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 165 नए मामले, 14 की मौत
Read more »
UPSC Topper List Out: यूपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी, ये रही टॉप 50 कैंडिडेट्स की पूरी लिस्टUPSC Civil Services Final Result 2023: कुल 347 जनरल कैंडिडेट्स, 116 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
Read more »
Best Smartwatch: लॉन्च हुईं ब्लूटूथ कॉलिंग वाली दो नई घड़ियां, मिलेगी कॉल करने की सुविधा, हेल्थ का भी रखेंगी ध्यान, जान लें फीचर्स व दामNoise NoiseFit Origin, Garmin Forerunner 165 smartwatch Launched: नॉइज और गार्मीन ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं।
Read more »
भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विदेशी निवेश 165 अरब डॉलर के पार, 10 वर्षों में 69 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरीभारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विदेशी निवेश 165 अरब डॉलर के पार, 10 वर्षों में 69 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
Read more »
नेपाल चुनाव 2026: वोटिंग संपन्न, 165 सीटों के एफपीटीपी परिणाम 24 घंटे में आने की संभावनानेपाल चुनाव 2026: वोटिंग संपन्न, 165 सीटों के एफपीटीपी परिणाम 24 घंटे में आने की संभावना
Read more »
