महिला ने कर दी एक गलती, हिलने लगे दांत, आप भी हो जाएं सावधान, दिखे ये लक्षण तो तुरंत करें डेंटिस्‍ट से संपर...

Teeth Problem News

महिला ने कर दी एक गलती, हिलने लगे दांत, आप भी हो जाएं सावधान, दिखे ये लक्षण तो तुरंत करें डेंटिस्‍ट से संपर...
Teeth Problem In PregnancyTeeth BrushingTeeth Whitening Noida
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 37 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 188%
  • Publisher: 51%

नोएडा के जेबिस क्‍लीनिक में आई एक महिला को एक दांतों को लेकर की गई गलती इतनी भारी पड़ गई कि उसके दांत हिलने लगे और वह दर्द के चलते कई दिनों से कुछ नहीं खा पा रही थी. इस केस से सभी को जागरुक होने की जरूरत है.

‘करीब 34 साल की एक प्रेग्‍नेंट महिला दांत और मसूड़ों में भारी दर्द के साथ डेंटल क्‍लीनिक पर दिखाने आई. डॉक्‍टरों ने जब जांच की तो पता चला कि उसके दांतों के आसपास प्‍लाक यानि बैक्‍टीरिया वाले सख्‍त पदार्थ की मोटी परत जमी हुई थी.

डॉक्‍टरों ने इसे साफ करवाने की सलाह दी लेकिन उसने कहा कि वह प्रेग्‍नेंट है और अभी दांतों की क्‍लीनिंग या स्‍केलिंग नहीं कराएगी, इसलिए उसे दवा देकर घर भेज दें. डॉक्‍टरों के समझाने के बाद भी उसने अपने परिजनों की सलाह मानी और दांतों की सफाई नहीं करवाई.’ ‘इसके बाद महिला वहां से चली गई लेकिन बच्‍चा होने के डेढ़ महीने बाद वह फिर क्‍लीनिक में आई तो उसकी हालत देखकर डॉक्‍टर भी हैरान रह गए. महिला के मसूढ़े सूजे हुए थे, मसूढ़ों ने दांतों को छोड़ दिया था और उसके चार दांत ऐसे हिल रहे थे, जैसे अभी गिर पड़ेंगे. महिला तेज दर्द में चीख रही थी और पिछले कुछ दिनों से कुछ खा भी नहीं पा रही थी. आखिरकार डॉक्‍टरों ने उसके दांतों की सफाई करने के साथ ही उसे मेडिकेशन दी और कुछ समय तक ऑब्‍जरवेशन में रखा. कुछ दिन के बाद महिला के दांत और मसूढ़े स्‍वस्‍थ हुए.’ यह मामला नोएडा के डेंटल क्‍लीनिक में आया. मह‍िला का इलाज करने वाली नोएडा के जेबिस डेंटल सॉल्‍यूशन की फाउंडर और पूर्व सीनियर कंसल्‍टेंट फॉर्टिस अस्‍पताल, डॉ. लिबि सिंह ने बताया कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी दांतों को लेकर ऐसी कई गलतियां करते हैं कि बाद में उन्‍हें पछताना पछताना पड़ता है. महिला खुशकिस्‍मत थी कि उसके दांत सिर्फ हिल रहे थे, गिरे नहीं थे, वरना उसे काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता. अगर उसने प्रेग्‍नेंसी में ही दांतों का सही ट्रीटमेंट ले लिया होता तो उसको इतनी दिक्‍कतें नहीं होतीं. ये भी पढ़ें रात में ब्रश करना है सुबह से ज्‍यादा जरूरी! क्‍यों कह रहे डॉक्‍टर? दांतों के साथ पेट के लिए भी है जरूरी अक्‍सर ऐसी गलती करते हैं लोग डॉ. लिबि कहती हैं कि प्रेग्‍नेंसी को लेकर हमारे यहां पर इतनी भ्रांतियां हैं, जिनके चलते लोगों को भारी मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं. सबसे बड़ी भ्रांति है कि प्रेग्‍नेंसी में और डिलिवरी के बाद कच्‍चा शरीर होता है, दांत कमजोर हो जाते हैं, इसलिए दांतों को न तो ब्रश से रोजाना साफ करना चाहिए और न ही इनका कोई ट्रीटमेंट लेना चाहिए. प्रग्‍नेंसी में दांतों की समस्‍याएं बढ़ जाती हैं. प्रेग्‍नेंसी में बढ़ जाती हैं डेंटल प्रॉब्‍लम्‍स जहां बड़े-बुजुर्ग प्रेग्‍नेंसी में दांतों को ज्‍यादा न छेड़ने की सलाह देते हैं, वहीं देखा जा रहा है कि इस दौरान महिलाओं को सबसे ज्‍यादा डेंटल प्रॉब्‍लम्‍स होती हैं. ऐसा दांतों की साफ-सफाई को लेकर पर्याप्‍त ध्‍यान न दे पाने और डेंटल चेकअप न कराने या अन्‍य कोई ट्रीटमेंट न कराने की वजह से होता है, जो खतरनाक है. इस दौरान मसूढ़े सूज जाते हैं, उनमें पस भी आ सकता है, दांत और मसूढ़े जगह छोड़ देते हैं, कैविटी हो सकती है, प्‍लाक की वजह से मसूढ़ों से खून आ सकता है, भीषण दर्द हो सकता है, दांत हिल सकते हैं, आदि. प्रेग्‍नेंसी में भी हो सकता है दांतों का इलाज डॉ. लि‍बि कहती हैं कि प्रेग्‍नेंसी के पहले और तीसरे ट्राइमेस्‍टर में सिर्फ एंटीबायोटिक या अन्‍य दवाएं खाने की मनाही होती है, लेकिन दूसरे ट्राइमेस्‍टर में सावधानी के साथ ये भी दी जा सकती हैं. वहीं पूरी प्रेग्‍नेंसी में कभी भी दांतों की स्‍केलिंग, क्‍लीनिंग, फिलिंग आदि करवा सकते हैं. महिलाओं और पुरुषों को यह जानने की जरूरत है कि प्रेग्‍नेंसी में डेंटल ट्रीटमेंट लेने के नुकसान नहीं हैं. क्‍या करें महिलाएं गर्भावस्‍था में महिलाएं दांतों की ज्‍यादा देखभाल करें. . प्रेग्‍नेंसी के दौरान दांतों की अच्‍छे से सफाई करें. सुबह और रात में दो बार सॉफ्ट ब्रशल्‍स वाले ब्रश से दांत साफ करें. . दांतों में कोई दिक्‍कत दिखाई दे तो तुरंत दांतों के डॉक्‍टर को दिखाएं. . प्रेग्‍नेंसी में डेंटल प्रॉब्‍लम है तो डिलिवरी का इंतजार न करें. . डिलिवरी के अगले दिन से ही ब्रश करें. क्‍या कहती हैं स्‍त्री रोग विशेषज्ञ वहीं फॉर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्‍टीट्यूट में ऑब्‍स्‍टेट्रिक्‍स और गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्‍टर और हेड डॉ. सुनीता मित्‍तल कहती हैं कि प्रेग्‍नेंसी में डेंटल चेकअप, डेंटल क्‍लीनिंग, स्‍केलिंग आदि कराई जा सकती है. इसका कोई भी नुकसान नहीं होता है. प्रेग्‍नेंसी और डिलिवरी के तुरंत बाद भी दांतों की सफाई करना बेहद जरूरी है. ये भी पढ़ें कौन सा टूथपेस्‍ट है बेस्‍ट, खरीदने से पहले जान लें, दूध से सफेद हो जाएंगे दांत, नहीं होगी कैविटी और सड़न

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Teeth Problem In Pregnancy Teeth Brushing Teeth Whitening Noida Teeth Whitening Delhi Teeth Pain Teeth Cap Teeth Scaling Teeth During Pregnancy Plaque In Teeth Dental Plaque Pregnancy And Dental Problems How To Protect Your Teeth During Pregnancy Dental Mistake Calcium Deficiency Pregnancy Teeth Teeth Crumbling During Pregnancy Can Pregnancy Cause Tooth Decay Dangers Of Dental Work While Pregnant How Common Is It To Lose Your Teeth During Pregna How Does Pregnancy Affect Dental Treatment Pregnancy And Oral Health Tips For Healthy Teeth And Gums Tips For Pregnancy Dental Problem Dental Clinic Dental Noida Teeth Health Dant Teeth Dant Dard Dant Dard Ki Dava Dant Kaise Saaf Karen Pregnanacy Me Dant Dard Ho To Kya Kare Danto Se Khoon Aana

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PMEGP Loan: अब बिजनेस का सपना होगा साकार, सरकार चंद मिनटों में देगी 1 करोड़ रुपएPMEGP Loan: अब बिजनेस का सपना होगा साकार, सरकार चंद मिनटों में देगी 1 करोड़ रुपएPMEGP Loan Scheme: अगर आप भी नौकरी से थक चुके हैं या छोटे व्यापार को बड़ा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.
Read more »

अगर आपके भी पशु में दिखते हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है नुकसानअगर आपके भी पशु में दिखते हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है नुकसानरायबरेली के पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत वर्मा ( एमवीएससी वेटनरी) बताते हैं कि मनुष्य की तरह पशुओं में भी बीमारियां होती हैं. इसीलिए पशुपालकों को अपने पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए.
Read more »

आंखें हो रही हैं कमजोर, दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जाएं...नेत्र विशेषज्ञ ने बताएआंखें हो रही हैं कमजोर, दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जाएं...नेत्र विशेषज्ञ ने बताएअगर किसी की नजर कमजोर हो रही है या फिर दृष्टि धुंधली हो रही है तो उसे क्या संकेत नजर आते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Read more »

बच्चे की इन 4 उम्मीदों को कभी न तोड़ें पैरेंट्स!बच्चे की इन 4 उम्मीदों को कभी न तोड़ें पैरेंट्स!कहीं आप भी जाने अनजाने में अपने बच्चों की कुछ उम्मीदों को तोड़ने की गलती तो नहीं कर रहे हैं?
Read more »

घर के पास लगे हो ये पौधे तो मच्छर नहीं कर पाते अंदर एंट्रीघर के पास लगे हो ये पौधे तो मच्छर नहीं कर पाते अंदर एंट्रीघर के पास लगे हो ये पौधे तो मच्छर नहीं कर पाते अंदर एंट्री
Read more »

फर्टिलिटी से परेशान हैं कोई महिला तो तुरंत करें ये उपाय, सुधर जाएगी रिप्रोडक्टिव हेल्थफर्टिलिटी से परेशान हैं कोई महिला तो तुरंत करें ये उपाय, सुधर जाएगी रिप्रोडक्टिव हेल्थReproductive Health Tips: महिलाओं का स्वास्थ्य सेंसिटिव होता है और इसमें रिप्रोडक्टिव हेल्थ काफी प्रभावित होती है। अगर आप इसे सही रखना चाहती हैं तो कुछ जड़ी बूटियों का सेवन कर सकती हैं। आइए महिलाओं के लिए फायदेमंद जड़ी बूटियों के बारे में जानते है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:42