West Bengal Budget 2026: ममता बनर्जी सरकार ने बजट में महिलाओं और युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लक्ष्मी भंडार योजना का पैसा बढ़ाने के साथ बेरेाजगारी भत्ते की घोषणा की गई है।
चुनाव आयोग से भिड़ंत और चुनावी सुगबुगाहट के बीच पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने गुरुवार को 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। 4.06 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम बजट में सीएम ममता बनर्जी ने खजाना खोल दिया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते से लेकर महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद की राशि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रदेश का अंतरिम बजट पेश किया है। बजट में सबसे बड़े ऐलान महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए हैं। महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने वाली 'लक्ष्मी भंडार योजना' के भत्ते में 500 रुपये महीने की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए युवा साथी योजना का ऐलान किया गया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये महीना मिलेंगे।लक्ष्मी भंडार योजना में अब मिलेंगे कितने पैसे लक्ष्मी भंडार योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 से 1200 रुपये महीने मिलते हैं। अब इनमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा हुई है। अब SC/ST पात्र महिलाओं को हर महीने 1700 रुपये मिलेंगे। जबकि सामान्य कैटेगरी में आने वाली महिलाओं को 1500 रुपये महीने मिलेंगे। इस योजना का लाभ 25 से 60 साल की उन महिलाओं को मिलता है, जो EWS कैटेगरी में आती हैं। किन बेरोजगारों को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये ममता बनर्जी सरकार ने चुनावों से ठीक पहले युवाओं पर बड़ा दांव चला है। 21 से 40 साल के बेरोजगार युवाओं को सरकार की ओर से 1500 रुपये महीना मिलेंगे। यह बेरोजगारी भत्ता नौकरी मिलने या अधिकतम 5 साल तक ही मिलेगा। इसके अलावा बजट में आशा एवं आंगनवाड़ कार्यकर्ताओं के भत्ते में भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी की बात कही गई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव कब हैं?पश्चिम बंगाल में विधानसभा का सत्र मई, 2026 में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की पूरी संभावना है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर चुनाव होना है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच SIR को लेकर ठनी हुई है। तृणमूल सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी गुहार लगाई है। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयोग ने 9 फरवरी तक जवाब मांगा है।.
चुनाव आयोग से भिड़ंत और चुनावी सुगबुगाहट के बीच पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने गुरुवार को 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। 4.06 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम बजट में सीएम ममता बनर्जी ने खजाना खोल दिया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते से लेकर महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद की राशि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रदेश का अंतरिम बजट पेश किया है। बजट में सबसे बड़े ऐलान महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए हैं। महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने वाली 'लक्ष्मी भंडार योजना' के भत्ते में 500 रुपये महीने की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए युवा साथी योजना का ऐलान किया गया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये महीना मिलेंगे।लक्ष्मी भंडार योजना में अब मिलेंगे कितने पैसे लक्ष्मी भंडार योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 से 1200 रुपये महीने मिलते हैं। अब इनमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा हुई है। अब SC/ST पात्र महिलाओं को हर महीने 1700 रुपये मिलेंगे। जबकि सामान्य कैटेगरी में आने वाली महिलाओं को 1500 रुपये महीने मिलेंगे। इस योजना का लाभ 25 से 60 साल की उन महिलाओं को मिलता है, जो EWS कैटेगरी में आती हैं। किन बेरोजगारों को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये ममता बनर्जी सरकार ने चुनावों से ठीक पहले युवाओं पर बड़ा दांव चला है। 21 से 40 साल के बेरोजगार युवाओं को सरकार की ओर से 1500 रुपये महीना मिलेंगे। यह बेरोजगारी भत्ता नौकरी मिलने या अधिकतम 5 साल तक ही मिलेगा। इसके अलावा बजट में आशा एवं आंगनवाड़ कार्यकर्ताओं के भत्ते में भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी की बात कही गई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव कब हैं?पश्चिम बंगाल में विधानसभा का सत्र मई, 2026 में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की पूरी संभावना है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर चुनाव होना है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच SIR को लेकर ठनी हुई है। तृणमूल सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी गुहार लगाई है। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयोग ने 9 फरवरी तक जवाब मांगा है।
West Bengal Budget West Bengal Budget 2026 Bengal Ka Budget पश्चिम बंगाल का बजट बंगाल का बजट बंगाल की सरकारी योजनाएं ममता बनर्जी चुनाव आयोग ममता बनर्जी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung के Galaxy Z Flip 6 की 40 हजार रुपये गिरी कीमत, Amazon दे रहा है जबरदस्त डीलसैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 पर अमेजन 40,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 1,09,999 रुपये से घटकर 69,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर्स के साथ 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। यह फ्लिप फोन प्रीमियम डिजाइन, डुअल कैमरा, गैलेक्सी एआई फीचर्स और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इसे एक आकर्षक डील...
Read more »
पटना में गंगा नदी पर डबल-ट्रैक रेल पुल तैयार, 14 किलोमीटर है कुल लंबाई; 1500 करोड़ हुए खर्चगंगा नदी पर ऐतिहासिक राजेंद्र सेतु के समानांतर बना नया डबल-ट्रैक रेल पुल लगभग तैयार है। रेलवे जल्द ही इसे परिचालन के लिए खोलेगा, जिससे मोकामा-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी। यह 1.
Read more »
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि 6 फरवरी तक बढ़ीगुरुग्राम में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि 6 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पहले चरण में 4,728 आवेदन पात्र पाए गए हैं। 1,500 पात्र आवेदकों ने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। बुकिंग राशि और एफिडेविट जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 फरवरी कर दी गई है।
Read more »
लाडकी बहिन योजना के लिए पुणे में पुरुष बने 'लड़की', जिले में 1200 फर्जी लाभार्थी मिले, अब ढाई लाख बहनों की होगी जांचLadki Bahin Yojana Updates: महाराष्ट्र के पुणे जिले में लाडकी बहिन योजना में पुरुष लाभार्थी पाए गए हैं। इसके चलते अब जिले की ढाई लाख महिलाओं की सीधे जांच होगी। यह जांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करेंगी। लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की सब्सिडी दी जाती...
Read more »
West Bengal Budget 2026: বাংলায় বাঙালির চাকরির জন্য যুবসাথী প্রকল্প মমতার, কাজ না পেলে মাসে ১৫০০ টাকা...west-bengal-budget-2026-banglar-yuba-sathi-scheme-updates
Read more »
PHOTO: रांची बाजार में बांस-बेत की हैंडमेड कोल्हापुरी सैंडल का क्रेज, ₹700 से ₹1500 तक कीमतBans Bet sandal: इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची के मार्केट में खासतौर पर बांस और बेत का बड़ा ही यूनिक सेंडल देखने को मिल रहा है. यह सैंडल कोल्हापुरी स्टाइल में है और थोड़ा यूनिक कलेक्शन है. पहनने में भी बड़ा ही यूनिक लुक देता है. एक सैंडल की कीमत ₹700 तक है.
Read more »
